नई दिल्ली। रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के सिनेमाघरों में रिलीज होने में बस अब चंद घंटे बचे हैं। फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट हैं। इन सबके बीच अपनी बेबाक राय रखने के लिए मशहूर एक्टर मुकेश खन्ना ने बिना फिल्म का नाम लिए ‘रामायण’की कास्टिंग पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि आस्था से जुड़ी फिल्मों के किरदार चुनने के लिए ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।
फिल्मों की कास्टिंग को लेकर क्या बोले मुकेश खन्ना
दरअसल बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू के दौरान ‘शक्तिमान’ फेम एक्टर ने फिल्मों में कास्टिंग को लेकर बात की। मुकेश खन्ना ने कहा,”मैं किसी के खिलाफ नहीं बोलूंगा लोग बुरा मानते हैं मेरी बात को अभी भी बिग कैरेक्टर्स की कास्टिंग को लेकर केयरफुल नहीं हैं वे ऐसे एक्टर्स को साइन कर रहे हैं जिनकी पिछली फिल्म बहुत चल गई थी जिनको बेचने से उन्हें लगता है कि 300 करोड़ वापस आ जाएंगे।
मुकेश खन्ना के मुताबिक आज के फिल्म निर्माता अभिनेताओं का चुनाव इस आधार पर नहीं करते कि वे उस किरदार के लिए कितने फिट बैठते हैं, बल्कि वे उनकी मार्केट वैल्यू, बॉक्स-ऑफिस ट्रैक रिकॉर्ड और बजट की वसूली को ध्यान में रखकर अभिनेताओं को चुनते हैं। उन्होंने कहा, “अरे 300 करोड़ तो आएंगे, 700 करोड़ जो आने वाले हैं वो नहीं आएंगे। क्योंकि आपने उसको लिया है जिसके लिए आपको नेटफ्लिक्स और अमेजन से तो पैसे मिल जाएंगे, पहले आपके पैसे कवर हो जाएंगे। डील पहले हो गई,फिल्म बाद में बन रही है और वो फिल्म दिख रही है कि ये एक्टर या ये एक्ट्रेस किरदार में फिट नहीं होंगे।
‘एक्टर प्रोड्यूस को कास्ट करता है’
मुकेश खन्ना ने आगे कहा, “वो मैं बोल जाता हूं क्योंकि मैं प्रोड्यूसर भी रह चुका हूं। यहां पर ऐसा लगता है कि एक्टर कास्ट करता है प्रोड्यूसर को, प्रोड्यूसर एक्टर को कास्ट नहीं करता। एक्टर बोलता है कि मुझे ये बनना है तो बना देते हैं उसको या एक्टर बिक रहा है तो उसको बना देते हैं।’ मुकेश खन्ना ने सवाल उठाया कि बड़े एक्टर्स का ऑडिशन क्यों नहीं होता है?
शाहरुख-प्रभास को लेकर कही ये बात
शाहरुख खान कभी शक्तिमान नहीं दिख सकते, मैं ओपनली बोल चुका हूं क्योंकि उनकी अपनी इमेज है। इसीलिए कहीं ना कहीं मैं बोलता हूं कास्टिंग में आपको टाइम स्पेंड करना चाहिए। डोंट थिंक अबाउट कमर्शियल एस्पेक्ट ऑफ द एक्टर और एक्ट्रेस, सोचो कि क्या वो वैसा दिखेगा। प्रभास के तो बीच में कुछ नहीं आया, सिर्फ मूंछ आ गई। हम अपनी आस्था से खेल नहीं सकते, हम करोड़ों की आस्था से।”
‘आदिपुरुष’ पर साधा निशाना
मुकेश खन्ना ने आगे कहा, “आदि पुरुष मत बना दो उसको, व्यास मुनि की महाभारत के साथ बहुत रियलिस्टक रहो… आगे की मोहब्बत भूल जाओ, मूंछ लगा के राम बना दिया आपने! नहीं करना चाहिए था। प्रभास ने कहा होगा कि मैं नहीं कटाऊंगा, तो डायरेक्टर को बोला कि- ‘नहीं, राम विद मूंछ नहीं होता हमारे यहां,’ लेकिन साहब, प्रभास है वो तो डायरेक्टर को बात माननी पड़ी।”
मुकेश खन्ना ने आगे कहा, “हमारी करोड़ों लोगों की आस्था के साथ अगर आप चलोगे ना, तो आपकी फिल्म चलेगी। आज हिंदू जाग गए हैं बहुत टाइम के बाद जागे।..आज के लोगों के लिए क्या महाभारत बदल जाएगी? आज के बच्चों के लिए क्या तुम्हारी हिस्ट्री बदल जाएगी? तुम्हारे बाप-दादा वाला तुम चेंज कर डालोगे इस बच्चे को खुश करने के लिए? मेरा जो परदादा था ना, वो टोपी पहनता था, वो हैट पहनता था, वो डांस करता था, क्यों? इनको ये पसंद है, तो आप करोगे? फिर महाभारत के साथ क्यों?”
Trending
- गोवर्धन पूजा में गाय के गोबर से क्यों बनाई जाती है पर्वत की आकृति?
- मुकेश खन्ना का बड़ा बयान: ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ जैसी पौराणिक फिल्मों की कास्टिंग पर उठाए गंभीर सवाल, बोले– “आस्था से खिलवाड़ मत करो”
- पटाखों से दूर रहे यह लोग, जानलेवा हो सकता है इसका धुआं
- बिलासपुर श्मशान घाट विवाद: तंत्र-साधना के संदेह में युवक से बर्बरता, 3 नामजद आरोपियों पर BNS के तहत एफआईआर दर्ज
- अमित जोगी की बढ़ी मुश्किलें: पीएम मोदी और चुनाव आयुक्त पर ‘अश्लील’ पैरोडी वीडियो मामले में रायपुर में FIR की मांग, भाजपा का 24 घंटे का अल्टीमेटम
- चक्रवात ‘मुरासु’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ का मौसम बिगड़ा: रायपुर से बस्तर तक झमाझम बारिश, 10 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट
- महादेव सट्टा ऐप के फाउंडर सौरभ चंद्राकर की आज कोर्ट में पेशी
- मुख्यमंत्री साय का आज जशपुर दौरा…


