खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर की सरकंडा पुलिस ने तथाकथित न्यूज पोर्टल संचालक दीपक टंडन को गिरफ्तार किया है। उसपर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से तस्वीरें बदलकर भ्रामक और अपमानजनक खबरें प्रकाशित करने का आरोप है। आरोपी को रजत प्राइम अपार्टमेंट से पकड़ा गया है।
जानकारी के मुताबिक, 29 अक्टूबर को मणीशंकर पांडेय ने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि न्यूज पोर्टल और सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक शीर्षकों के साथ भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं। इन खबरों में AI तकनीक की मदद से तस्वीरों को बदलकर उन्हें गलत संदर्भ में प्रस्तुत किया जा रहा था। इससे संबंधित व्यक्तियों और संस्थाओं की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी।
शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में रायपुर पहुंची। उसे रायपुर स्थित रजत प्राइम अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन की जांच में न्यूज पोर्टल से संबंधित कई आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और ऑडियो क्लिप मिले हैं। इन डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम की धारा 4 और 5 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। मामले में अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक: अगले 3 दिनों में 1 से 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान, अंबिकापुर सबसे ठंडा
- बिलासपुर में एआई (AI) का दुरुपयोग कर ब्लैकमेलिंग और उगाही करने वाले ‘द हनी बैजर न्यूज’ का संचालक दीपक टंडन गिरफ्तार
- आज गृहग्राम बगिया जाएंगे मुख्यमंत्री साय
- दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान
- राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं
- बीजापुर में माओवादियों का विस्फोटक डंप बरामद, 955 डेटोनेटर सहित भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामग्री जब्त
- धमतरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस अवैध रूप से बेचे जा रहे 1.46 लाख के पटाखे जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार
- कवर्धा के किसान को मुख्यमंत्री ने भेजा दीपावली का संदेश, सौर ऊर्जा की पहल को सराहा


