खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग इलाकों में बिना वैध लाइसेंस के पटाखे बेचने और भंडारण का खेल चल रहा था। इन ठिकानों पर पुलिस ने दबिश देकर लाखों रुपये के पटाखे जब्त किए हैं।
पहली कार्रवाई नगरी क्षेत्र की है, यहां ग्राम फरसिया में एक घर में बिना वैध लाइसेंस के पटाखों को बेचने के लिए रखा गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अलग-अलग कंपनियों के करीब एक लाख 30 हजार रुपये के पटाखे जब्त किए गए। विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
मगरलोड थाना क्षेत्र में भरदा मार्ग स्थित बेकरी भंडार किराना स्टोर में अवैध रूप में पटाखा भंडारण किया गया था। भरदा मार्ग स्थित बेकरी भंडार एवं किराना स्टोर पर पुलिस टीम ने दबिश दी। एक कार्टून में अलग-अलग कंपनियों के 16 हजार 500 रुपये के पटाखा जब्त किया गया।
फिलहाल 3 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
Trending
- दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान
- राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं
- बीजापुर में माओवादियों का विस्फोटक डंप बरामद, 955 डेटोनेटर सहित भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामग्री जब्त
- धमतरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिना लाइसेंस अवैध रूप से बेचे जा रहे 1.46 लाख के पटाखे जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार
- कवर्धा के किसान को मुख्यमंत्री ने भेजा दीपावली का संदेश, सौर ऊर्जा की पहल को सराहा
- सशक्त नारी की मिसाल रुकमनिया, सब्जियों की खेती से बनीं लखपति दीदी
- मुख्यमंत्री की पाती में ग्राम लिम्हा की सुनीता के प्रयासों की सराहना
- छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


