खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (छडडैै) 2026-27 की तिथि में संशोधन किया गया है। अब यह परीक्षा 12 दिसंबर 2026 के स्थान पर 03 जनवरी 2027 रविवार को प्रदेश के निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।
सचिव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की अधिसूचना के तहत 12 एवं 13 दिसंबर 2026 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) आयोजित की जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय साधन सह- प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया गया है। मंडल ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का आयोजन अब 03 जनवरी 2027 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। इस संबंध में मंडल द्वारा संशोधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को संशोधित परीक्षा तिथि की जानकारी परीक्षार्थियों तक पहुंचाने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Trending
- प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6: भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण
- छत्तीसगढ़ में एनएमएमएस छात्रवृत्ति परीक्षा की तिथि बदली: अब 3 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा, सीबीएसई सीटीईटी के कारण हुआ बदलाव
- बस्तर और सरगुजा सहित जनजातीय एवं दूरस्थ अंचलों के युवाओं तक पहुंचे विश्वस्तरीय वैज्ञानिक शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ : मुख्यमंत्री साय
- सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में होंगे बड़े खुलासे, कई सफेदपोश आ सकते हैं लपेटे में: सीएम विष्णुदेव साय
- दीपावली पर खाद्य विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 26 खाद्य पदार्थों के सैंपल लैब भेजे गए; गंदगी पर भुवन होटल का लाइसेंस निरस्त
- महादेव ऐप सट्टा घोटाला: ओमान से प्रत्यर्पण के बाद सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की CBI कस्टडी, सुरक्षा कारणों से दिल्ली में होगी पूछताछ
- महादेव सट्टा ऐप मामला: PCC चीफ दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, PMO से तार जुड़ने का दावा
- रायपुर में अमित जोगी पर शिकंजा: ‘ज्ञानु-जानू’ विवादास्पद वीडियो पर BNS की धाराओं में FIR, जोगी निवास पर 24 घंटे का नोटिस चस्पा


