खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विवादास्पद ज्ञानु और जानू वीडियो पर भाजपा नेताओं की शिकायत पर रायपुर पुलिस के मामला दर्ज करते ही जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के बेटे अमित जोगी गायब हो गए हैं। ऐसे में मामले में पूछताछ के लिए सिविल लाइन पुलिस ने जोगी निवास में अमित जोगी के नाम से नोटिस चस्पा कर पूछताछ के लिए एक दिन में थाने हाजिर होने के लिए निर्देश दिया है।
सिविल लाइन पुलिस ने जोगी निवास पर अमित जोगी के नाम से चस्पा नोटिस में लिखा है कि थाने में धारा 196, 352, 353(2), 356 (2) बीएनएस एवं आईटी एक्ट के तहत 3 नवंबर को दर्ज मामले की जांच में तथ्यों और परिस्थितियों को सुनिश्चित करने के लिये आपसे प्रश्न पूछने के लिए युक्तियुक्त आधार पाया गया हैं, जिसके लिए आपको नोटिस प्राप्ति के एक दिवस के भीतर थाना में उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया जाता है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजित जोगी के बेटे अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो शेयर किया था, जिसमें पीएम और सीईसी का मुखौटा पहने दो लोग दिख रहे थे। इसके बाद उनकी सांकेतिक शादी करवाई। बाद में हनीमून के नाम पर एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
अमित जोगी के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर घोर आलोचना होने लगी। साथ ही उनकी मानसिकता और सस्ती राजनीति पर सवाल उठाने लगे। विवाद बढ़ता देखकर अमित जोगी ने अपना पोस्ट सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा कि एक रेखा जिसे मैं पार नहीं करना चाहता। अब पोस्ट हटा दी गई। उन्होंने लिखा कि Honeymoon पोस्ट के संदर्भ में, आज सुबह मुझे एहसास हुआ कि जो संदेश मैं देना चाहता था, वह मेरे विश्वास के अनुसार आज भी वैध है, लेकिन उसे जिस तरीके से दिया गया, वह आदर्श नहीं था।
Trending
- महादेव सट्टा ऐप मामला: PCC चीफ दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, PMO से तार जुड़ने का दावा
- रायपुर में अमित जोगी पर शिकंजा: ‘ज्ञानु-जानू’ विवादास्पद वीडियो पर BNS की धाराओं में FIR, जोगी निवास पर 24 घंटे का नोटिस चस्पा
- छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब
- छत्तीसगढ़ी माटी की महक, पंडवानी की गाथा और बॉलीवुड गीतों की गूंज के साथ राज्योत्सव की यादगार सांस्कृतिक संध्या
- राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार
- छत्तीसगढ़ रेरा की बड़ी कार्रवाई: बिना रजिस्ट्रेशन प्लॉट बेचना पड़ा भारी, बालाजी बिल्डर्स पर 20 लाख रुपये का जुर्माना
- छत्तीसगढ़ में राजनीतिक पारा गरम: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने राहुल गांधी को नक्सलवाद के मुद्दे पर दी खुली बहस की चुनौती
- गोवर्धन पूजा में गाय के गोबर से क्यों बनाई जाती है पर्वत की आकृति?


