Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विशेष लेख- दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी

    November 4, 2026

    प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6: भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण

    November 4, 2026

    छत्तीसगढ़ में एनएमएमएस छात्रवृत्ति परीक्षा की तिथि बदली: अब 3 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा, सीबीएसई सीटीईटी के कारण हुआ बदलाव

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • विशेष लेख- दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी
    • प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6: भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण
    • छत्तीसगढ़ में एनएमएमएस छात्रवृत्ति परीक्षा की तिथि बदली: अब 3 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा, सीबीएसई सीटीईटी के कारण हुआ बदलाव
    • बस्तर और सरगुजा सहित जनजातीय एवं दूरस्थ अंचलों के युवाओं तक पहुंचे विश्वस्तरीय वैज्ञानिक शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ : मुख्यमंत्री साय
    • सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में होंगे बड़े खुलासे, कई सफेदपोश आ सकते हैं लपेटे में: सीएम विष्णुदेव साय
    • दीपावली पर खाद्य विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 26 खाद्य पदार्थों के सैंपल लैब भेजे गए; गंदगी पर भुवन होटल का लाइसेंस निरस्त
    • महादेव ऐप सट्टा घोटाला: ओमान से प्रत्यर्पण के बाद सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की CBI कस्टडी, सुरक्षा कारणों से दिल्ली में होगी पूछताछ
    • महादेव सट्टा ऐप मामला: PCC चीफ दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, PMO से तार जुड़ने का दावा
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6: भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण
    रायपुर

    प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6: भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 4, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व में पंजीकृत मतदाता द्वारा फॉर्म-6 भरने पर नहीं होगी कोई दंडात्मक कार्रवाई

    आयोग ने दूर किया संशय: लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत अभियोजन का भय निराधार

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के दौरान प्रारूप मतदाता सूची में नाम शामिल न होने की स्थिति में पूर्व मतदाता भी पुनः नाम जुड़वाने के लिए बिना किसी संकोच के फॉर्म-6 भर सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए मतदाताओं के असमंजस व संशय को दूर किया है।
    संशय और आयोग का स्पष्टीकरण:
    आयोग के संज्ञान में यह बात आई थी कि कई ऐसे मतदाता, जो पूर्व में पंजीकृत थे लेकिन वर्तमान में प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में उनका नाम छूट गया है, फॉर्म-6 भरने में झिझक रहे थे। फॉर्म-6 में यह घोषणा (डिक्लेरेशन) देनी होती है कि उनका नाम पहली बार मतदाता सूची में शामिल किया जा रहा है। मतदाताओं को आशंका थी कि पूर्व में पंजीकृत होने के कारण यह घोषणा ‘गलत घोषणा’ (False Declaration) मानी जाएगी और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत उन पर दंडात्मक या कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
    इस पर स्पष्ट करते हुए आयोग ने कहा है कि:
    * यदि किसी नागरिक का नाम वर्तमान प्रारूप मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो अंतिम सूची में नाम दर्ज कराने के लिए उसे नए सिरे से फॉर्म-6 प्रस्तुत करना आवश्यक है, भले ही वह पूर्व में मतदाता रहा हो।
    * ऐसी परिस्थिति में केवल इस आधार पर फॉर्म-6 भरना गलत या झूठी घोषणा नहीं माना जाएगा कि आवेदक पहले से पंजीकृत था।
    माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय का संदर्भ:
    आयोग का यह रुख माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा याचिका संख्या W.P. (C) No. 14955/2026 (निलोत्पल दत्ता व अन्य बनाम भारत निर्वाचन आयोग व अन्य, निर्णय दिनांक 14.10.2026) में दिए गए आदेश के अनुरूप है।
    माननीय अदालत ने स्पष्ट किया था कि इस संदर्भ में गलत घोषणा संबंधी आशंका पूरी तरह निराधार है और ऐसे आवेदक नियमानुसार फॉर्म-6 जमा कर सकते हैं।
    कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी:
    भारत निर्वाचन आयोग ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) को निर्देशित किया है कि केवल इस आधार पर किसी भी आवेदक के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत कोई कार्रवाई न की जाए कि उसका नाम पहले की किसी मतदाता सूची में था। आवेदक को केवल यह सुनिश्चित करना होगा कि उसका नाम किसी अन्य संसदीय या विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान सूची में पहले से पंजीकृत न हो और आवेदन विधिक नियमों के अनुरूप हो।
    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे वर्तमान प्रारूप मतदाता सूची में अपने नाम की जांच अवश्य करें और नाम न होने पर समय रहते फॉर्म-6 भरकर निर्वाचक नामावली में अपना पंजीकरण सुनिश्चित कराएं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    विशेष लेख- दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी

    November 4, 2026

    छत्तीसगढ़ में एनएमएमएस छात्रवृत्ति परीक्षा की तिथि बदली: अब 3 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा, सीबीएसई सीटीईटी के कारण हुआ बदलाव

    November 4, 2026

    बस्तर और सरगुजा सहित जनजातीय एवं दूरस्थ अंचलों के युवाओं तक पहुंचे विश्वस्तरीय वैज्ञानिक शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ : मुख्यमंत्री साय

    November 4, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    विशेष लेख- दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी

    By Khabar WorldNovember 4, 20260

    महतारी वंदन योजना की 33 वीं किस्त जारी, महिलाओं में उत्साह का माहौल खबर वर्ल्ड…

    प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6: भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण

    November 4, 2026

    छत्तीसगढ़ में एनएमएमएस छात्रवृत्ति परीक्षा की तिथि बदली: अब 3 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा, सीबीएसई सीटीईटी के कारण हुआ बदलाव

    November 4, 2026

    बस्तर और सरगुजा सहित जनजातीय एवं दूरस्थ अंचलों के युवाओं तक पहुंचे विश्वस्तरीय वैज्ञानिक शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ : मुख्यमंत्री साय

    November 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    विशेष लेख- दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी

    November 4, 2026

    प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6: भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण

    November 4, 2026

    छत्तीसगढ़ में एनएमएमएस छात्रवृत्ति परीक्षा की तिथि बदली: अब 3 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा, सीबीएसई सीटीईटी के कारण हुआ बदलाव

    November 4, 2026

    बस्तर और सरगुजा सहित जनजातीय एवं दूरस्थ अंचलों के युवाओं तक पहुंचे विश्वस्तरीय वैज्ञानिक शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ : मुख्यमंत्री साय

    November 4, 2026

    सौरभ चंद्राकर से पूछताछ में होंगे बड़े खुलासे, कई सफेदपोश आ सकते हैं लपेटे में: सीएम विष्णुदेव साय

    November 4, 2026

    दीपावली पर खाद्य विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 26 खाद्य पदार्थों के सैंपल लैब भेजे गए; गंदगी पर भुवन होटल का लाइसेंस निरस्त

    November 4, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.