Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वन मंत्री केदार कश्यप ने जिला स्तरीय युवा उत्सव एवं विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक का किया शुभारंभ

    November 4, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मिनीमाता महतारी जतन योजना की हितग्राही सरस्वती बघेल को लिखा पत्र

    November 4, 2026

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बिजली खर्च में मिल रही राहत

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • वन मंत्री केदार कश्यप ने जिला स्तरीय युवा उत्सव एवं विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक का किया शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मिनीमाता महतारी जतन योजना की हितग्राही सरस्वती बघेल को लिखा पत्र
    • पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बिजली खर्च में मिल रही राहत
    • मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ
    • राजनांदगांव में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: बसंतपुर थाने का प्रधान आरक्षक 20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
    • अमित जोगी के फरार होने की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद: 9 नवंबर को स्वयं थाने में पेश होकर दर्ज कराएंगे अपना बयान- जनता कांग्रेस
    • महतारी वंदन योजना: नीतू सिंह को मिल रहा छोटी-छोटी जरूरतों में सहयोग
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » छत्तीसगढ़ राज्योत्सव- नवा रायपुर में राज्योत्सव की धूम
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव- नवा रायपुर में राज्योत्सव की धूम

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 3, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्य मंच से रोजाना शानदार प्रस्तुतिकरण

    मीना बाजार, खाना खजाना और शिल्पग्राम में उमड़ रहा लोगों का हुजूम

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 का शानदार आयोजन नवा रायपुर में हो रहा है। मुख्यमंच से हो रहे शानदार प्रस्तुतिकरण के तो क्या ही कहने। जनमानस इन बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ शिल्पग्राम, मीना बाजार और खाना खजाना में लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। शिल्पग्राम की साज-सज्जा और उत्पाद लोगों को मुग्ध कर रहे हैं। मुख्य मंच के सामने ही बनाए गए मंच पर स्थानीय कलाकारों के संगीत की तान फिजा में माधुर्य घोल रही है। शिल्पग्राम में वैसे तो सेल्फी सेंटर बनाया गया है लेकिन पूरे शिल्पग्राम में ही लोग सेल्फी लेते हुए दिखाई देते हैं।
    राज्योत्सव में खाना खजाना जोन में खुशी दुगुनी हो रही है। यहाँ आप किफायती कीमतों पर खाने का जायका ले सकते हैं। जायके में भी बहुत वेरायटी है। छत्तीसगढ़ी व्यजनों का स्वाद लेना है तो आपको स्वादिष्ट फरा, चीला, चौसेला, मुंगोड़ी बड़ा, साबूदाना बड़ा से लेकर अन्य पसंदीदा व्यंजन मिल जाएगे। वहीं फास्ट फूड से लेकर अन्य स्वादिष्ट नाश्ते और खाने की भी उपलब्धता है। सबसे अहम बात यह है कि खाना खजाना जोन में हाईजीन का पूरा ख्याल रखा गया है। परिवार सहित राज्योत्सव स्थल पर पहुंच रहे लोग लजीज व्यंजनों का स्वाद उठाते दिखाई दे रहे हैं।
    मीना बाजार को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह दिखाई देता है। यहां लोगों के मनोरंजन का खास ख्याल रखा गया है। राज्योत्सव के मुख्य कार्यक्रम शुरू होने से पहले आप यहां पहुंचकर अच्छा समय बिता सकते हैं।
    छत्तीसगढ़ के लिए साय सरकार किस तरह कार्य कर रही है, उसके प्रयासों को अगर समझना है तो विभागीय स्टाल से बेहतर क्या हो सकता है। अमूमन सभी विभागों के स्टाल लगे हुए हैं। कुछ विभागों को योजनाओं की जानकारियां आम लोगों को सहजता से पहुंचाने के लिए विशेष स्थान दिया गया है। वहीं अन्य विभागों को भी समुचित जगह दी गई है। सभी विभाग अपनी-अपनी विशेषता लिए हुए हैं। हर स्टाल में आपको कुछ अलग एहसास होगा। कुछ विभाग अपने अनूठे प्रयोगों के माध्यम से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं तो कहीं शानदार प्रस्तुतीकरण गागर में सागर भरने का काम कर रहा है। साथ ही जनमानस को विभागीय प्रयासों की जानकारियां भी दी जा रही हैं।
    राज्योत्सव में खनिज संसाधन विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, जनसंपर्क विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, आवास एवं पर्यावरण विभाग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, श्रम विभाग, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, जेल विभाग, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग,उर्जा विभाग, सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी, स्वास्थ्य विभाग, पंजीयक एवं मुद्रांक विभाग, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण,आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स), भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको), साउथ ईस्ट कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल), दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे निगम (एसईसीआर), नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन (एनटीपीसी),उद्योग संचालनालय, आरक्षित, भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल), भिलाई स्टील प्लांट, जिंदल स्टील लिमिटेड, राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी), छ.ग. ईस्ट रेल्वे लिमिटेड (सीईआरएल) एवं छ.ग. ईस्ट वेस्ट रेल्वे लिमिटेड (सीईडब्ल्यूआरएल) सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    अमित जोगी के फरार होने की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद: 9 नवंबर को स्वयं थाने में पेश होकर दर्ज कराएंगे अपना बयान- जनता कांग्रेस

    November 4, 2026

    कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता- अरुण साव

    November 4, 2026

    एकता नगर में छत्तीसगढ़ का परचम लहराने वाले जांबाज पुलिस अधिकारियों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, साहस और अनुशासन की सराहना की

    November 4, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बस्तर

    वन मंत्री केदार कश्यप ने जिला स्तरीय युवा उत्सव एवं विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक का किया शुभारंभ

    By Khabar WorldNovember 4, 20261

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन खेल…

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मिनीमाता महतारी जतन योजना की हितग्राही सरस्वती बघेल को लिखा पत्र

    November 4, 2026

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बिजली खर्च में मिल रही राहत

    November 4, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

    November 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    वन मंत्री केदार कश्यप ने जिला स्तरीय युवा उत्सव एवं विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक का किया शुभारंभ

    November 4, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मिनीमाता महतारी जतन योजना की हितग्राही सरस्वती बघेल को लिखा पत्र

    November 4, 2026

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बिजली खर्च में मिल रही राहत

    November 4, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

    November 4, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ

    November 4, 2026

    राजनांदगांव में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: बसंतपुर थाने का प्रधान आरक्षक 20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    November 4, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.