Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले मध्य प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बॉथम
- जगदलपुर निगम के एसएलआरएम सेंटर्स अब एमआरएफ सेंटर्स में हाेंगे अपग्रेड
- रायपुर केंद्रीय जेल में सनसनी: महिला कैदी ने की आत्मघाती कोशिश, जेल प्रशासन पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- नशे की लत ने बेटे को बनाया ‘जल्लाद’, मां की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- बीजापुर जिला पंचायत: जनप्रतिनिधि बनाम प्रशासन; आरोपों का दौर जारी
- शिक्षक राजू पुजारी की आत्महत्या सामान्य नहीं, भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए हुई हत्या – विक्रम मंडावी
- बीमार खिलाड़ी से बस साफ करवाई और की मारपीट; मनीष ट्रेवल्स का कंडक्टर सलाखों के पीछे
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मध्य प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बॉथम मिले। इस दौरान मत्स्य पालन क्षेत्र के समग्र विकास, मछुआरा समुदाय के कल्याण तथा दोनों राज्यों के बीच सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर ‘छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड’ के उपाध्यक्ष डॉ. लखन लाल धीवर जी भी उपस्थित रहे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत देश भर में एसएलआरएम सेंटर्स को मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर्स में अपग्रेड किया जा रहा है। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य सूखे कचरे का बेहतर प्रबंधन, पृथक्करण और रिसाइक्लिंग करते हुए सेंटर में काम करने वाली महिलाओं की आय को बढ़ाने के साथ ही शहर को साफ सुथरा रखना है। इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए सेंटर में लगाई जाने वाली नई मशीनों और पुरानी मशीनों का मेंटनेंस कर उनका उपयोग सही ढंग से हो इसके लिए जगदलपुर नगर पालिक निगम ने काम शुरू कर दिया है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के केंद्रीय जेल में एक बार फिर सुरक्षा और जेल प्रशासन के रवैये को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को सामने आए एक मामले में महिला प्रकोष्ठ में बंद एक महिला कैदी ने आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, महिला को आठ टांके लगाने पड़े हैं। जानकारी के अनुसार, महिला कैदी आशिमा राव जो पिछले करीब छह महीनों से जेल में बंद थी, ने अपने हाथ की कलाई काटने के साथ ही गला काटने की भी कोशिश की। बताया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के थाना काेतवाली क्षेत्र में घरेलू विवाद और गुंडागर्दी का एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक को अपने ही माता-पिता को धमकाने और चाकू दिखाकर डराने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है और आए दिन नशे की हालत में घर पहुंचकर अपने परिवार के साथ गाली-गलौच और मारपीट करता था। घटना 23 अप्रैल की रात की है, जब युवक नशे में घर पहुंचा और मां द्वारा समझाने पर वह भड़क गया। गुस्से में उसने अश्लील गालियां देते हुए जान से…
मंत्री के निर्देश पर आंगनबाड़ी के समय में बड़ा बदलाव आंगनबाड़ी केंद्र प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक होंगे संचालित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए त्वरित और संवेदनशील निर्णय लिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के स्पष्ट निर्देश पर ग्रीष्मकाल के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव करते हुए इसे 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है। निर्देशानुसार 01 अप्रैल 2026 से 30…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर में जिला पंचायत को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, सदस्य कविता कोरम और जनपद उपाध्यक्ष जितेन्द्र ने जिला पंचायत सीईओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि जनहित के मुद्दों को लेकर चर्चा करने पहुंचे सदस्यों के साथ सीईओ ने अभद्र व्यवहार किया और उन्हें चेम्बर से बाहर जाने के लिए कहा।इस पूरे मामले में नाराज जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर बीजापुर को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे ने सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले में प्रधान अध्यापक राजू पुजारी की आत्महत्या के मामले में कांग्रेस के बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने आज शुक्रवार को जिला मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्हाेने इस घटना को “सामान्य आत्महत्या नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए हुई हत्या” बताया है। विधायक ने आरोप लगाया कि ग्राम चेरपाल निवासी और प्राथमिक शाला पालनार में पदस्थ रहे, स्व. राजू पुजारी को ठेकेदारों, इंजीनियरों और संबंधित कर्मचारियों द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना और दबाव का सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। विक्रम मंडावी के अनुसार स्कूल भवन का निर्माण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के चारामा थाना क्षेत्र में क्रिकेट प्रशिक्षण से लौट रहे खिलाड़ी को बस में अचानक उल्टी होने पर कंडक्टर ने न सिर्फ बस साफ करवाया, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद खिलाड़ी के परिजनों ने चारामा थाना में मामला दर्ज कराया, जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चारामा थाना प्रभारी सुरेश राठौर ने बताया कि तीन स्कूली बच्चे क्रिकेट प्रशिक्षण लेने के लिए कांकेर गए हुए थे। वहां से लौटते समय वे मनीष ट्रेवल्स की बस से चारामा आ रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के मरकाबेडा गांव में आयोजित एक मृत्यु भोज के दौरान गोवंश की हत्या का गंभीर मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार एक परिवार द्वारा आयोजित सामूहिक भोज में कथित रूप से गोवंश का मांस परोसने की तैयारी की जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही गौ-रक्षा दल ने पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान स्थल से गाै-मांस, सींग सहित गोवंश के अवशेष बरामद किए गए, जिससे मामले की पुष्टि हुई। प्रारंभिक पूछताछ में मुख्य आरोपित रामलाल वड्डे ने बताया…
ठंडी फुहारों से यात्रियों को मिली बड़ी राहत खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को काफी प्रभावित कर दिया है। तेज धूप और लगातार बढ़ते तापमान के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे हालात में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने यात्रियों को राहत देने के लिए सराहनीय पहल की है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर अत्याधुनिक मिस्टिंग सिस्टम की शुरुआत की गई है। इस सिस्टम के जरिए प्लेटफॉर्म पर बारीक और ठंडी पानी की फुहारें छोड़ी जा रही हैं,…

