Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राज्यपाल डेका से फिल परमार्थ आश्रम के संस्थापक ने की भेंट
- मंडी बोर्ड उप निरीक्षक परीक्षा 26 अप्रैल को, 46 केंद्रों में 12 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
- राज्यपाल ने कोसा वस्त्रों के नवाचार और बुनकरों के आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया जोर
- ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 37 लाख की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले मध्य प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बॉथम
- जगदलपुर निगम के एसएलआरएम सेंटर्स अब एमआरएफ सेंटर्स में हाेंगे अपग्रेड
- रायपुर केंद्रीय जेल में सनसनी: महिला कैदी ने की आत्मघाती कोशिश, जेल प्रशासन पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- नशे की लत ने बेटे को बनाया ‘जल्लाद’, मां की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर डोंगरगढ़ स्थित माँ बम्लेश्वरी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। डोंगरगढ़ स्टेशन पर इस दौरान 10 लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव रहेगा, जिसमें बिलासपुर–भगत की कोठी, भगत की कोठी–बिलासपुर, बिलासपुर–बीकानेर, बीकानेर–बिलासपुर, बिलासपुर–चेन्नई, चेन्नई–बिलासपुर, बिलासपुर–पुणे, पुणे–बिलासपुर, रायपुर–सिकंदराबाद और सिकंदराबाद–रायपुर एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा, रायपुर-डोंगरगढ़ के बीच MEMU स्पेशल ट्रेन और कोरबा-इटवारी (नागपुर) के बीच विशेष MEMU ट्रेन (06883/06884) चलाई जाएगी, जो डोंगरगढ़ में सुबह और दोपहर के समय रुकेगी। कुछ MEMU ट्रेनों का रूट भी बढ़ाया गया है, और डोंगरगढ़-दुर्ग के बीच…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दो दिवसीय केरलम दौरा आज कोची में जारी रहेगा। वे RDO चेंगन्नूर जाएंगे और सुबह 11 बजे BJP प्रत्याशी एम.वी. गोपाकुमार के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11:50 बजे आरनमुला में BJP प्रत्याशी कुम्मनम राजशेखरन के नामांकन में भाग लेंगे। दिनभर का यह दौरा हेलीकॉप्टर और सड़क मार्ग से किया जाएगा, जिसके बाद सीएम होटल लौटेंगे और कुछ देर विश्राम के बाद शाम 4 बजे वे कोच्चि एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहाँ छत्तीसगढ़ सदन में उनका रात्रि विश्राम होगा। कल सुबह 6 बजे वे दिल्ली से राजधानी…
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को रोचक बनाये रखा KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग. एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. द्वारा प्रतिवर्षानुसार नवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ की विभिन्न विधा के ख्यातिलब्ध विप्र नारी शक्ति का “महिला शिखर सम्मान” एवं “सांस्कृतिक कार्यक्रम” का आयोजन 21 मार्च शनिवार को अपरान्ह 3 बजे से वृन्दावन हॉल सिविल लाईन्स में किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मानित अतिथिगण श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी – सांसद राज्यसभा, श्रीमती मीनल चौबे जी, महापौर, रायपुर, श्रीमती शताब्दी पाण्डेय जी – भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष, बाल आयोग, श्रीमती अर्चना झा जी – डिप्टी…
मार्ग के 11 किमी सड़क का होगा मजबूतीकरण और उन्नयन उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्रशासकीय स्वीकृति का पत्र जारी खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। राज्य शासन ने मुंगेली जिले में कोटा-लोरमी-पंडरिया राज्य मार्ग के लिए 84 करोड़ 89 लाख 35 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से केन्द्रीय सड़क निधि (CRIF) योजनांतर्गत पुल-पुलियों के निर्माण के साथ ही 11 किमी सड़क का मजबूतीकरण और उन्नयन किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से राशि स्वीकृति के संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी कर दिया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर तीसरे दिन नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ग्राम हथिनीकला स्थित मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचे,जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर नगरवासियों के सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की उपस्थिति में नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने मां अष्टभुजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की उन्नति तथा शांति के लिए प्रार्थना की। मंदिर समिति के सदस्यों ने इस अवसर पर नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला का भव्य स्वागत किया। उन्हें श्रीफल,चुनरी एवं मां अष्टभुजी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस…
गंगरेल नौकायान उत्सव’ से धमतरी को मिली नई पहचान, 52 टीमों ने दिखाया दम महानदी की लहरों पर दौड़ी रफ्तार, गंगरेल बोट चैंपियनशिप सफलतापूर्वक संपन्न खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। आज का दिन धमतरी जिले के लिए ऐतिहासिक बन गया, जब पहली बार गंगरेल बांध की शांत एवं मनमोहक जलधारा पर ‘गंगरेल नौकायान उत्सव’ के अंतर्गत भव्य महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। मचान हाट प्वाइंट से गंगरेल ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स प्वाइंट तक 1000 मीटर की चुनौतीपूर्ण दूरी में आयोजित इस रोमांचक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अद्भुत गति, संतुलन और टीम वर्क का प्रदर्शन किया। आयोजन स्थल पर उत्साह,…
शहीद वीर नारायण सिंह एवं वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमाओं का किया अनावरण खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम ओड़ान में गोंड समाज के पवित्र पूजा स्थल पर आयोजित बड़ादेव स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से बड़ादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक और आध्यात्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह एवं वीरांगना रानी दुर्गावती…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीही महात्मा गांधी नगर, गली नंबर 01 में एक दर्दनाक हादसा हुआ। घर में निर्माणाधीन पानी टंकी में एक डेढ़ साल के बच्चे की डुबने से मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान इराज साहू (डेढ़ साल) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बच्चा घर में खेल रहा था। उस समय उसकी मां काम पर गई हुई थी और देखभाल के लिए दादी मौजूद थीं। छोटे बच्चे ने निर्माणाधीन टंकी के पास खेलते-खेलते संतुलन खो दिया और उसमें गिर गया। दादी ने तुरंत बच्चे को टंकी से बाहर…
व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना मुख्यमंत्री पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। चैत्र नवरात्रि की पावन चतुर्थी तिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कबीरधाम जिले के ग्राम जुनवानी नर्मदा धाम में आयोजित पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ विधि-विधान से यज्ञ की परिक्रमा की तथा व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री साय ने इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए…
कसडोल में कंवर समाज सामुदयिक भवन तथा पलारी में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50-50 लाख रुपए की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गोंडवाना आदर्श सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार भाटापारा जिले के ग्राम ओड़ान में बावनगढ़ आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज तुरतुरिया माता महासभा लवन के तत्वावधान में आयोजित गोंड़वाना आदर्श सामूहिक विवाह समारोह मे शामिल हुए। इस मौके पर साय ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पारम्परिक गोंडी रीति-रिवाज से दाम्पत्य सूत्र में बंधे 28 नवविवाहित जोड़ों क़ो आशीर्वाद व सुखमय दाम्पत्य जीवन की बधाई एवं शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समाज…

