Author: Khabar World

समाधान की 100 छात्राओं को निःशुल्क पढ़ाने की पहल सराहनीय- विजय सिन्हा समाज प्रमुखों, समाजसेवी संस्थान एवं जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा से होगा निःशुल्क प्रवेश खबर वर्ल्ड न्यूज-बेमेतरा। सर्वतोमुखी समाधान शिक्षा संस्कार समिति द्वारा संचालित समाधान महाविद्यालय में समाधान नारी सशक्तिकरण योजना के तहत विभिन्न समाज, समाजसेवी संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों के समिति की अनुशंसा से महिला सशक्तिकरण व गरीब छात्रों के कल्याण के लिए निःशुल्क अध्ययन कराने से संबंधित आवश्यक बैठक दस समाज प्रमुखों एवं सांसद एवं विधायक प्रतिनिधियों के साथ समाधान महाविद्यालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना से किया गया। समिति की अध्यक्ष डॉ. अलका तिवारी ने बताया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 30 जून तक स्थानांतरण आदेश जिला-विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने की छूट दी है। इसके पहले यह छूट केवल 25 जून तक थी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से तमाम विभागाध्यक्षों को स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 के संबंध में जारी पत्र में बताया गया है कि स्थानांतरण पर प्रतिबंध को 25 जून तक शिथिल किया गया है। राज्य शासन ने छूट की अवधि में संशोधन करते हुए 30 जून तक निर्धारित किया है। इस अवधि में जिला स्तर पर जारी स्थानांतरण आदेश तथा क्रियान्वयन की स्थिति को 30…

Read More

हनुमान जी को अष्ट सिद्धियां प्राप्त थी। इन दैवीय सिद्धियों के कारण उन्होंने कई लीलाएं रची थी। जानिए हनुमान जी को प्राप्त अष्ट सिद्धियों के क्या नाम है और ये किस काम आते थे? हनुमान जी 8 चमत्कारी सिद्धियां हनुमान जी जिन्हें कलयुग का देवता भी कहा जाता है। इनके चमत्कार और असीम शक्तियों के आगे हर कोई नतमस्तक है। पुराणों के अनुसार हनुमान जी को 22 सिद्धियां प्राप्त थी, जिसमें 8 सिद्धियां चमत्कारी और दिव्यता से भरी है। जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। इनमें सबसे पहले जो सिद्धि हनुमान जी को प्राप्त है, उसका नाम…

Read More

नई दिल्ली। इंग्लैंड ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 5 विकेट से हरा दिया है। हेडिंग्ले, लीड्स में खेले गए इस टेस्ट मैच में इंग्लिश टीम ने इतिहास रच दिया। भारत ने इस टेस्ट में इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे अंग्रेजों ने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अंतिम दिन इंग्लैंड ने 350 रन बनाए। इंग्लैंड की इस जीत के हीरो रहे बेन डकेट। उन्होंने 149 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। आपको जानकर हैरानी होगी कि 77 साल बाद हेडिंग्ले के मैदान पर किसी टीम ने इतना बड़ा…

Read More

नई दिल्ली। शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित एक्शन-ड्रामा ‘कुबेर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है। धनुष, रश्मिका मंदाना, नागार्जुन और जिम सर्भ जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और इसे काफी हद तक पॉजिटिव रिव्यू मिले। फिल्म में धनुष की एक्टिंग को अवॉर्ड विनिंग बताया जा रहा है। हालाँकि, इन सबके बावजूद फिल्म की कमाई वीकडेज में गिरावट दर्ज की जा रही है। चलिए यहां जानते हैं। एक्शन फ़िल्म ने 5वें दिन यानी पहले मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है? ‘कुबेर’ ने 5वें दिन कितनी की कमाई? ‘कुबेर’ फिल्म…

Read More

नई दिल्ली। मानसून शुरू होने के साथ ही बाजार में एक सब्जी दिखने लगती है, जिसे लोग जंगली मानते हैं। रीवा संभाग भी एक जंगली इलाका है, जहां प्रकृति मेहरबान रहती है। मानसून के सीजन में यहां के जंगलों से कई अद्भुत चीजें मिलती हैं, जिनका ग्रामीण पूरे साल इंतजार करते हैं। ऐसी ही एक खास सब्जी है, जिसे स्थानीय लोग जरूर खरीदते हैं। यह सब्जी सेहत के लिए वरदान मानी जाती है और इसे मानसून सीजन की सबसे पावरफुल वेजिटेबल भी कहा जाता है। मानसून सीजन के साथ ही इस पावरफुल सब्जी का सीजन भी शुरू हो जाता है,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आपातकाल के खिलाफ संघर्ष करने वाले सेनानियों को नमन किया। आगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, 25 जून 1975, भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय,जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने के लिए देश पर आपातकाल थोपकर संविधान की आत्मा को कैद कर लिया था। लोकतंत्र की रक्षा में आवाज उठाने वाले हजारों मीसा बंदियों के बलिदान को चिरस्मरणीय बनाने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जून को “संविधान हत्या दिवस” के रूप में मनाने की घोषणा की। हमारी सरकार ने भी प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान निधि देने की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति पंच राम सौता ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी रात बाई को पीट-पीटकर कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी जंगल में छिप गया। फरार आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र का है। दरअसल, मझवानी गांव निवासी पंचराम सौता ने अपनी पत्नी रात बाई की जंगल में पीट-पीटकर हत्या कर दी। ईंट, पत्थर और डंडे से वारकर पति ने हत्या की इस जघन्य वारदात…

Read More

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर बड़ा कदम टोल फ्री हेल्पलाइन: 1800-233-1905, यह हेल्पलाइन 24×7 कार्यरत रहेगी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में आंतरिक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर पुलिस विभाग द्वारा टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1800-233-1905 जारी किया गया है, जो 24 घंटे और सप्ताह के सभी दिनों में सक्रिय रहेगा। इस हेल्पलाइन के माध्यम से राज्य का कोई भी नागरिक, अपने क्षेत्र में मौजूद संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों अथवा उनकी गतिविधियों के संबंध में सूचना…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगी। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित कई मंत्री शामिल होंगे। इस अवसर पर आपातकाल को लेकर जन भागीदारी रैली, प्रदर्शनी और संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा।

Read More