खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति पंच राम सौता ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी रात बाई को पीट-पीटकर कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी जंगल में छिप गया। फरार आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र का है।
दरअसल, मझवानी गांव निवासी पंचराम सौता ने अपनी पत्नी रात बाई की जंगल में पीट-पीटकर हत्या कर दी। ईंट, पत्थर और डंडे से वारकर पति ने हत्या की इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। छतौना रगरापारा के जंगल में रात बाई की खून से सनी लाश मिलने पर लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी पति पंचराम को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इस बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होते रहता था। मंगलवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान पंचराम ने ईंट-पत्थर और डंडे से पीट-पीटकर अपनी पत्नी रात बाई को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद गिरफ्तारी के डर से आरोपी पति जंगल में छिप गया था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या करना कबूल किया। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
बिलासपुर एसपी अर्चना झा ने बताया कि सूचना मिली थी कि छतौना गांव में महिला की लाश पाई गई है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लाश की स्थिति और चोट के निशान देखकर प्रथम दृष्टिया हत्या की आशंका थी। पुलिस ने तत्काल शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और एफएसएल की टीम बुलाई गई। उसका पति फरार हो गया था। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। खोजबीन की गई तो वह जंगल में छिपा हुआ था, जिसपर पुलिस की टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज गया है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


