Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रवि योग में आज सीता नवमी, जानें महत्व, पूजा विधि व मुहूर्त और माता सीता की आरती
- सुदर्शन के शतक पर भारी विराट और पडिक्कल की तूफानी फिफ्टी, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-प्रियदर्शन का ‘भूत’ सवार: 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’
- सावधान! चिलचिलाती धूप से आकर तुरंत ‘चिल्ड’ पानी पीना पड़ सकता है भारी: जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
- शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 96 लाख की बड़ी ठगी, दंपती के खिलाफ FIR
- मुख्यमंत्री साय 29 अप्रैल को लेंगे कैबिनेट बैठक
- प्रदेशवासियों को झुलसाएगी गर्मी, रायपुर में ‘ऑरेंज अलर्ट’: 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
Author: Khabar World
हिंदू धर्म में आज सीता नवमी का पर्व विशेष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, इस पर्व को सीता जयंती के नाम से भी जाना जाता है। हर वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को माता सीता के धरती से प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन राजा जनक को खेत जोतते समय भूमि से माता साती मिली थीं। सीता नवमी के दिन रवि योग, गंड योग, वृद्धि योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे आज के दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।…
नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया है। यह बेंगलुरू की सीजन में कुल पांचवीं जीत है। साई सुदर्शन की शतकीय पारी भी गुजरात के काम न आ सकी। RCB के लिए विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक लगाए। कोहली ने इस मुकाबले में 44 गेंद में 81 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दम पर विराट ने एक बार फिर IPL 2026 की ऑरेंज केप हासिल कर ली है। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले…
नई दिल्ली। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ को एक हफ्ता पूरा हो चुका है। अब यह मूवी दूसरे हफ्ते में एंटर कर चुकी है। भले ही फिल्म की कमाई में गिरावट आई है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अब भी यह मजबूती से टिकी हुई है। दिलचस्प बात यह है कि सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ जैसी बड़ी फिल्म की चुनौती के बावजूद अक्षय की इस फिल्म का जादू कम नहीं हो रहा है। दर्शकों को अक्षय और प्रियदर्शन की पुरानी जोड़ी का कॉमेडी अंदाज खूब पसंद आ रहा है, यही वजह है कि फिल्म लगातार…
नई दिल्ली। तेज गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अक्सर बाहर से घर लौटते ही फ्रिज का ठंडा पानी पी लेते हैं, लेकिन यह आदत स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। डॉक्टर का कहना है कि अचानक बहुत ठंडा पानी पीने से शरीर के तापमान में असंतुलन पैदा होता है, जिससे कई तरह की शारीरिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। पाचन तंत्र पर पड़ता है असर चिकित्सक डॉ. एस. के. चतुर्वेदी ने इस विषय पर चेतावनी देते हुए लोकल 18 से बातचीत में बताया कि जब व्यक्ति तेज धूप या गर्म वातावरण से आता है, तब उसका…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि राज्य सरकार ने अभी तक कानून के प्रवर्तन की तिथि अधिसूचित नहीं की है, इसलिए इस चरण में अधिनियम को चुनौती देना समय से पहले होगा। याचिकाकर्ता अमरजीत पटेल ने अधिवक्ता ज्ञानेंद्र कुमार महिलांग के जरिए याचिका दायर कर विधेयक को संविधान के अनुच्छेद 14, 19(1)(a), 21, 25 और 29 का उल्लंघन बताते हुए इसे असंवैधानिक घोषित करने की मांग की थी।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। शेयर ट्रेडिंग में 10 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर दो लोगों से 96 लाख रूपए की ठगी की गई है। मामले में ठगी को अंजाम देने वाले भी पति पत्नी हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामला सिविल लाइन थाने का है। जानकारी के अनुसार सरकंडा बुधिया एनक्लेव निवासी शिल्पा श्रीवास्तव पति पीएस श्रीवास्तव की किटी पार्टी के दौरान सोनाली सरकार से जान पहचान वर्ष 2024 में हुई। सोनाली सरकार पति अभिजीत सरकार मुंगेली नाका अनिल टाह गली स्थित लेबनान कोड की संचालिका है और शुभम विहार आकाश मार्ग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक बुधवार, 29 अप्रैल को सवेरे 11.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक 29 अप्रैल 2026 को अपरान्ह साढ़े तीन बजे से मंत्रालय (महानदी भवन), नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित की जाएगी। इस आशय का पत्र आदिम जाति विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में (दिनांक 11 मार्च 2025) के कार्यवाही…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ता तापमान लोगों को खूब सता रहा है। तापमान 43 से अधिक दर्ज किया जा रहा है। एक बाद फिर शहर में 44 डिग्री सेल्सियस वाली गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच बस्तर इलाके में दक्षिण से आने वाली हवा राहत दे सकती है। बंगाल की खाड़ी वाली नमी युक्त हवा का असर दो से तीन दिन रहने के आसार हैं। राजनांदगांव में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज पिछले चौबीस घंटे में रायपुर में एक डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ा है। (Latest CG Weather) शुक्रवार को दिन चढ़ते ही शुरू हुई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री साय आज हज यात्रियों को हज किट का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह पहुंचेंगे। यहां राज्य स्तरीय हज किट वितरण और सम्मान समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 2 बजे सभागृह से रवाना होंगे। वहीं दोपहर 2:10 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक 29 अप्रैल 2026 को अपरान्ह साढ़े तीन बजे से मंत्रालय (महानदी भवन), नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित की जाएगी। इस आशय का पत्र आदिम जाति विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। बैठक में आदिम जाति विकास विभाग के मंत्री एवं जनजातीय सलाहकार के परिषद के उपाध्यक्ष श्री रामविचार नेताम सहित प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रीगण, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी एवं परिषद के सभी सदस्य उपथित रहेंगे। छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में…

