Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने 815 हज यात्रियों को दी शुभकामनाएं, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पहली बार मिला ‘स्पेशल मेडिकल किट’
- रायपुर शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित: 61 सदस्यों की टीम में संतुलन साधने की कोशिश
- जशपुर का केरे गांव: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन का उभरता ‘मॉडल’
- सुकमा प्रशासन की तत्परता और आयुष्मान योजना से मिला आदिवासी महिला को ‘नया जीवन’
- हर प्रतिभा को मिलेगा मंच, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का संवरेगा भविष्य : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- दशकों का अँधेरा टूटा, अबूझमाड़ के ईरपानार गाँव में पहली बार पहुँची बिजली
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जापानी प्रतिनिधिमंडल की ऐतिहासिक भेंट: छत्तीसगढ़ में वैश्विक निवेश का नया अध्याय
- भाजपा का ‘मिशन ट्रेनिंग’: चुनाव नहीं, विचारधारा पर फोकस- सांसद संतोष पांडेय
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते कुछ दिनों से बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव ने लोगों को राहत भी दी है और चिंता भी बढ़ा दी है। छत्तीसगढ़ में शनिवार, 28 जून को मौसम का मिज़ाज फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, महासमुंद, कोरबा, राजनांदगांव समेत कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहेंगे।…
खबर वर्ल्ड न्यूज – आरंग। रायपुर से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम देवरी में एक अनोखी और रोमांचक घटना सामने आई है, जिसने पूरे गांव को हैरानी में डाल दिया है। यहां इंद्रकुमार साहू नामक व्यक्ति के घर में एक-दो नहीं बल्कि नाग-नागिन और उनके करीब 35 छोटे-छोटे सांपों ने डेरा जमा रखा था। कैसे हुआ नागलोक का खुलासा? बरसात के मौसम में इंद्रकुमार को कुछ दिनों पहले घर में दो छोटे सांप दिखे। उन्होंने उन्हें पकड़कर सुरक्षित बाहर छोड़ दिया, यह सोचकर कि बारिश के मौसम में ऐसा होना सामान्य है। लेकिन यह सिलसिला अगले दिन भी जारी…
खबर वर्ल्ड न्यूज – रायपुर। राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित वॉलफोर्ट सिटी में आज शनिवार को एक दिवसीय सावन-राखी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शुरू होगी और इसमें प्रदेशभर के लघु महिला उद्यमी हिस्सा ले रहे हैं। इस विशेष आयोजन में 35 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें राखी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, परफ्यूम, हैंडलूम प्रोडक्ट्स, कॉस्मेटिक्स, साड़ियाँ, फुटवियर और होम डेकोर जैसे उत्पादों की विस्तृत रेंज मौजूद रहेगी। आयोजन का उद्देश्य लघु महिला उद्यमियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहाँ वे अपने उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुँचा सकें और अपने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर और रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वे जशपुर जिले के बगिया में आयोजित एग्री-हॉटी क्रेता विक्रेता सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही बगिया स्थित शासकीय हाईस्कूल में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री तपकरा में नव-निर्मित तहसील कार्यालय का भी शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात वे झाड़सुखद एयरपोर्ट से रायपुर के लिए रवाना होंगे। राजधानी पहुंचने के बाद सीएम साय एक निजी होटल में आयोजित बिज़नेस कॉन्क्लेव एक्सीलेंस अवॉर्ड्स कार्यक्रम में भाग लेंगे।
*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रथयात्रा में हुए शामिल, निभाई छेरा-पहरा की रस्म* KWNS – रायपुर l जशपुर ज़िले के ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में इस वर्ष भी रथयात्रा महोत्सव का आयोजन परंपरागत श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ किया गया। मंदिर से रथ यात्रा के रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय ने जगन्नाथ मंदिर में पूरे विधि-विधान से भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने झाडू से रथयात्रा के मार्ग…
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य सौर ऊर्जा को घरों तक पहुंचाकर उपभोक्ताओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत सौर ऊर्जा अपनाने वाले नागरिकों को सब्सिडी प्रदान की जाती है। जिले में इस योजना से कई लोगों को फायदा हुआ है। बोदरी निवासी अनुराग शर्मा ने अपने घर की छत पर 7 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाया, तब से उन्हें बिजली के बिल की फिक्र नहीं करनी पड़ती हैै। पहले जहां हर माह दो से पांच हजार का बिजली बिल दे रहे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। विधायक अमर अग्रवाल ने आज शहर के जगमल चौक में मूक बधिर एवं मंदबुद्धि दिव्यांग स्कूल का शुभारंभ किया। लगभग डेढ़ सौ बच्चे इस विशेष स्कूल में कक्षा पहली से आठवीं तक पढ़ाई कर रहे हैं। मुख्य अतिथि ने सभी बच्चों को संस्था की ओर से स्कूल बैग वितरित किये। समाजसेवी संस्था सुवाणी शिक्षण समिति द्वारा इस विशेष स्कूल का संचालन एवं बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जायेगी। कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं संयुक्त संचालक समाज कल्याण विभाग श्रीमती श्रद्धा मैथ्यू भी इस मौके पर उपस्थित थी। मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने रथयात्रा के पावन अवसर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय के दिशा निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर एवं बोर्ड आफ विजिटर्स द्वारा आज जिला जेल जांजगीर खोखरा का औचक निरीक्षण प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर शक्ति सिंह राजपूत, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार कुशवाहा की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर प्रदीप जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, एसडीएम जांजगीर सुब्रत प्रधान, सहायक जेल अधीक्षक डी.डी. टोंडर, डिप्टी कलेक्टर देवेंद्र चौधरी, उप संचालक समाज कल्याण पवन कोसमा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।…
वर्ष 2030 तक रेल नेटवर्क हो जाएगा दोगुना 32 अमृत भारत स्टेशन में होंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को पूरा करने और छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने के लिए नई-नई रेल परियोजनाओं को मंजूरी मिल रही है। वर्ष 1853 से लेकर 2014 तक 161 साल में छत्तीसगढ़ में केवल 1100 रूट किलोमीटर रेल लाइन बिछाई गई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से वर्ष 2030 तक प्रदेश में रेल नेटवर्क दोगुना बढ़कर 2200 रूट किलोमीटर हो जाएगा। केन्द्र सरकार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। बालोद जिले के पिंकापार चौकी में देर रात उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब सड़क पर अचानक आए मवेशियों को बचाने के प्रयास में एक जेसीबी चालक ने नियंत्रण खो दिया और मशीन सीधे एक घर में जा घुसी। इसके बाद उत्पन्न हुए विवाद को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर ही घरवालों ने हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 9:15 बजे की बताई जा रही है। देवरी थाना अंतर्गत पिंकापार गांव में जेसीबी चालक सड़क पर अचानक आए…

