खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते कुछ दिनों से बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव ने लोगों को राहत भी दी है और चिंता भी बढ़ा दी है।
छत्तीसगढ़ में शनिवार, 28 जून को मौसम का मिज़ाज फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, महासमुंद, कोरबा, राजनांदगांव समेत कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद से गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
रायपुर और आसपास के इलाकों में आज अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहने का अनुमान है। वहीं, शाम के वक्त तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।
अगले 5-7 दिन भी ऐसे ही बने रहेंगे। रविवार और सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने चेताया है कि कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है।
Trending
- रायपुर शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित: 61 सदस्यों की टीम में संतुलन साधने की कोशिश
- जशपुर का केरे गांव: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन का उभरता ‘मॉडल’
- सुकमा प्रशासन की तत्परता और आयुष्मान योजना से मिला आदिवासी महिला को ‘नया जीवन’
- हर प्रतिभा को मिलेगा मंच, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का संवरेगा भविष्य : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- दशकों का अँधेरा टूटा, अबूझमाड़ के ईरपानार गाँव में पहली बार पहुँची बिजली
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जापानी प्रतिनिधिमंडल की ऐतिहासिक भेंट: छत्तीसगढ़ में वैश्विक निवेश का नया अध्याय
- भाजपा का ‘मिशन ट्रेनिंग’: चुनाव नहीं, विचारधारा पर फोकस- सांसद संतोष पांडेय
- दुर्ग डबल मर्डर केस: फेसबुक से शुरू हुआ ‘इश्क’, दोहरे हत्याकांड पर हुआ खत्म


