खबर वर्ल्ड न्यूज – रायपुर।
राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित वॉलफोर्ट सिटी में आज शनिवार को एक दिवसीय सावन-राखी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शुरू होगी और इसमें प्रदेशभर के लघु महिला उद्यमी हिस्सा ले रहे हैं।
इस विशेष आयोजन में 35 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें राखी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, परफ्यूम, हैंडलूम प्रोडक्ट्स, कॉस्मेटिक्स, साड़ियाँ, फुटवियर और होम डेकोर जैसे उत्पादों की विस्तृत रेंज मौजूद रहेगी।
आयोजन का उद्देश्य लघु महिला उद्यमियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहाँ वे अपने उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुँचा सकें और अपने व्यवसाय को बढ़ावा दे सकें।
प्रदर्शनी के आयोजकों ने बताया कि सावन और राखी के पर्व को ध्यान में रखते हुए इस प्रदर्शनी को पारंपरिक और आधुनिकता के संगम के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।


