Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधनी रायपुर में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर सुबह 11:50 बजे कार्यक्रम स्थल पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। जहां वे राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 1:00 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना होकर मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
KWNS – कवर्धा टेकेश्वर दुबे।कांवड़ियों की सेवा और सत्कार का पुण्य अवसर हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है : भावना बोहरा,सावन का पवित्र महिना 11 जुलाई से शुरू हो गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कबीरधाम जिले से हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री जल लेकर अमरकंटक में जलेश्वर महादेव के दर्शन व जलाभिषेक करने के लिए प्रस्थान करेंगे। उनकी यात्रा को सुखद बनाने के लिए लगातार चौथे वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा मेला मैदान, नया नगर पालिका के पास, अमरकंटक, जिला अनुपपुर (म.प्र.) में 11 जुलाई से 6 अगस्त तक सर्वसुविधायुक्त निःशुल्क विश्राम एवं…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति किसानों ने जताया आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सुकमा जिले के किसानों ने खरीफ सीजन की शुरूआत में खाद और बीज की समय पर उपलब्धता को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया है। जिले के किसानों ने बताया कि सरकार द्वारा खाद बीज की बेहतर आपूर्ति के चलते खेती की तैयारी में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है। सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के ग्राम पंचायत पुनपल्ली के किसान कलमू देवा रासायनिक खाद पाकर उत्साहित हैं। गांवों में खेती किसानी की शुरुआत हो गई है। कलमू ने बताया कि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ के किसान निरंतर नवाचार अपना रहे हैं। इसी कड़ी में विकासखंड नवागढ़ के ग्राम मुरता निवासी कृषक संतोष साहू पिता बुधारी साहू अपने क्षेत्र के किसानों के लिए एक मिसाल बनकर उभरे हैं। आधुनिक तकनीकों को अपनाकर इन्होंने अपनी खेती को न केवल लाभकारी बनाया, बल्कि अन्य किसानों को भी प्रेरित किया है। साहू विगत दो वर्षों से धान की खेती में पैडी ट्रांसप्लांटर तकनीक का सफलतापूर्वक उपयोग कर रहे हैं। यह तकनीक खेतों में धान की रोपाई के पारंपरिक तरीकों की तुलना में कहीं अधिक सस्ती,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान का केंद्र बन गया है। इसी कड़ी में बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम मयूरनाचा निवासी दीपेश्वर पिता गणेश पैंकरा उम्र 28 वर्ष को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से त्वरित राहत मिली। दीपेश्वर जन्म से ही चलने-फिरने में असमर्थ थी, जिससे उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। दीपेश्वर ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया पहुंचकर अपनी परेशानी अधिकारियों के समक्ष रखी। उनकी स्थिति को देखते हुए, अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया और ट्राई सायकल उपलब्ध कराई। ट्राई सायकल प्राप्त होते ही दीपेश्वर के चेहरे पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1- मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के उचित प्रबंधन हेतु अर्हकारी सेवा अवधि पूर्ण कर चुके वर्ष 2005, 2006, 2007, 2008 तथा 2009 बैच के अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान प्रदान किये जाने हेतु 30 सांख्येतर पद निर्मित कर वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान प्रदान करने का निर्णय लिया गया। 2- मंत्रिपरिषद द्वारा जनजातीय समूहों एवं अन्य वंचित वर्गों के गरीब युवा, महिलाओं एवं तृतीय लिंग के लोगों के संस्थागत विकास…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के ग्राम गोलावंड में डायरिया जैसी जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। बीते पांच वर्षों में डायरिया के 113 मामलों को देखते हुए इस वर्ष ग्राम को पुनः संवेदनशील क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया था, परंतु जनवरी 2025 से अब तक एक भी डायरिया का मामला सामने नहीं आया है। राहत की बात यह है कि डायरिया से कोई भी मृत्यु दर्ज नहीं की गई है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि का श्रेय समय पर की गई निगरानी, उपचार…
22 आबकारी अधिकारियों का तत्काल निलंबन: भ्रष्टाचार पर कड़ी चोट हमारा उद्देश्य जनता को पारदर्शी, जवाबदेह और ईमानदार प्रशासन देना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति को पूरी दृढ़ता से लागू कर रही है। इसी क्रम में राज्य शासन ने आबकारी विभाग से जुड़े एक बहुचर्चित मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 अधिकारियों को निलंबित किया है। यह कार्रवाई पूर्ववर्ती शासनकाल के दौरान हुए 3200 करोड़ रुपये के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच के आधार पर की…
घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के जिला प्रशासन को दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा जिले के आगरपानी के पास हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों के दुःखद निधन और चार अन्य के घायल होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
₹37.50 लाख के इनामी 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नारायणपुर जिले में ₹37 लाख 50 हजार के इनामी कुल 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों के ऊपर ₹50 हजार रुपए से लेकर ₹8 लाख तक के इनाम घोषित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि “लोग अब बंदूक नहीं, विकास की राह पर साथ चलना चाहते हैं।” हमारी सरकार में अब तक कुल 1476 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह हमारी सरकार की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 तथा जनकल्याणकारी…

