Author: Khabar World

मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु जारी किए गए दिशा-निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने बरसात के मौसम में जिले में संभावित बाढ़ एवं आपदा से बचाव हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं और इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। कलेक्टर ने समस्त वर्षामापक केन्द्रों पर यंत्रों का उचित संधारण करने, पहुंचविहीन क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति के दौरान पर्याप्त खाद्य सामाग्री, नमक, कैरोसिन, प्रतिवर्ष बाढ़ आने वाले क्षेत्रों में सतत् निगरानी रखने एवं वहां के लोगों के सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के लिए कैम्प आदि के साथ विशेष…

Read More

बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विजन- विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के लिए डिजिटल क्रांति को नई गति देने पर बल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विकसित भारत 2047 के साथ विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के लक्ष्यों को पूर्ण करने एवं सहज, सरल, त्वरित और पारदर्शिता के साथ सुचारू शासन की दिशा में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी का महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की गहन समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। विधानसभा क्षेत्र में आज शुक्रवार काे दरभा विकासखण्ड में ग्राम चिंगपाल में विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शामिल हुयें । वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक चित्रकूट विनायक गोयल ने किया । शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव व विधायक विनायक गोयल ने शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर व मुंह मीठा कराकर विधालय जीवन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। वहीं कार्यक्रम में नवप्रवेशी बच्चों को गणवेश एवं पाठ्य पुस्तकें एवं बच्चों को जाति प्रमाणपत्र…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग में जुलाई महीने की शुरुआत के साथ ही बीते चार दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण इंद्रावती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है, जिससे चित्रकोट जलप्रपात पूरी भव्यता और सौदर्य के साथ नजर आने लगा है। झमाझम बारिश ने इस प्राकृतिक धरोहर में जैसे नई जान फूंक दी है। चित्रकोट जलप्रपात गर्जना के साथ प्रत्येक हिस्से से इंद्रावती की जलधाराएं प्रचंड वेग से नीचे गिर रही है। यह मनोहारी दृश्य पर्यटकों को सम्मोहित कर रहा है। बड़ी संख्या में सैलानी इस मोहक और रोमांचकारी स्वरूप को निहारने पहुंच रहे है। चित्रकोट…

Read More

एनपीके और एसएसपी उर्वरकों के लक्ष्य में 4.62 लाख मेट्रिक टन की बढ़ोत्तरी मुख्यमंत्री ने कहा- किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देश में डीएपी खाद के आयात में कमी के चलते चालू खरीफ सीजन में राज्य में डीएपी की आपूर्ति प्रभावित होने का वैकल्पिक मार्ग छत्तीसगढ़ सरकार ने निकाल लिया है। किसानों को डीएपी खाद की किल्लत के चलते परेशान होने की जरूरत नहीं है। डीएपी के बदले किसानों को भरपूर मात्रा में इसके विकल्प के रूप में एनपीके और एसएसपी खाद की उपलब्धता सोसायटियों के माध्यम सुनिश्चित की जा रही है। डीएपी की कमी…

Read More

उपमुख्यमंत्री शर्मा नक्सलवाद के खिलाफ अंतिम लड़ाई में जुटे जवानों की सराहना की, कहा अब सिर्फ कुछ कदम और खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने बीजापुर जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र भैरमगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत फुंडरी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों से भेंट कर उनका हौसला अफजाई किया। उन्होंने जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि आपकी मेहनत, लगन और भुजाओं की ताकत के कारण नक्सलवाद अब समापन की ओर है। अब सिर्फ कुछ और प्रयास बाकी हैं, जिसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करना है, ताकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित…

Read More

जिले के गांवों में होंगे सड़क, भवन, नाली, पुलिया एवं शेड निर्माण कार्य जिले के 30 से अधिक गांवों में होगा विकास कार्य की शुरूवात खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृह, जेल, पंचायत, ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विजय शर्मा द्वारा जिले के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान जिला पंचायत के सभा कक्ष में जनप्रतिनिधियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों का बैठक लेकर समीक्षा किया गया। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत नारायणपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास हेतु पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर।रायपुर पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) लाल उमेद सिंह ने 27 थाना प्रभारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में शहर के कई महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों की कमान अब नए प्रभारियों के हाथों में सौंपी गई है। यह तबादला आदेश जिले में कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। मुख्य बिंदु: कुल 27 थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। रायपुर शहर के कोतवाली, गोलबाजार, आजाद चौक, गंज, सिविल लाइन, तेलीबांधा जैसे प्रमुख थानों में…

Read More

दो शिक्षकों की पदस्थापना से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, बच्चों व पालकों में दिखा उत्साह खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। राज्य शासन द्वारा प्रारंभ की गई युक्तियुक्तकरण नीति का प्रभाव अब गांव-गांव में नजर आने लगा है। रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पतरापारा महलोई स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षकों की नई पदस्थापना से शैक्षणिक वातावरण में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। पहले यह स्कूल एकल शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहा था, लेकिन अब दो शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति के बाद पढ़ाई में नई ऊर्जा और दिशा आई है। विद्यालय में वर्तमान में कक्षा 1 से 5…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने गुरूवार काे ग्राम ईरकभट्टी के जन-चौपाल में शामिल होकर ग्रामीणों से राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। । उन्होंने नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजना जैसे सड़क, पुल पुलिया, स्कूल भवन, आंगनबाड़ी, मोबाईल टावर, बिजली, पेयजल, राशन कार्ड, आधार कार्ड, प्रधानमंत्री आवास निर्माण आदि की जानकारी ली। इस दाैरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के विद्यार्थियों के लिए रायपुर, जगदलपुर और दुर्ग में पढ़ाई करने के लिए रहने के लिए व्यवस्था करने की मांग किया गया…

Read More