खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने गुरूवार काे ग्राम ईरकभट्टी के जन-चौपाल में शामिल होकर ग्रामीणों से राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। । उन्होंने नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजना जैसे सड़क, पुल पुलिया, स्कूल भवन, आंगनबाड़ी, मोबाईल टावर, बिजली, पेयजल, राशन कार्ड, आधार कार्ड, प्रधानमंत्री आवास निर्माण आदि की जानकारी ली। इस दाैरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के विद्यार्थियों के लिए रायपुर, जगदलपुर और दुर्ग में पढ़ाई करने के लिए रहने के लिए व्यवस्था करने की मांग किया गया । विदित हाे कि इसी इलाके के नजदीक ही जवानों ने नक्सलियों के महासचिव बसव राजू काे मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। विजय शर्मा ने यहां जन-चौपाल में ग्रामीणों से मुलाकात की। गांव में सीएससी सेंटर खोलने का वादा किया। इससे पूर्व इस इलाके में केंद्रिय गृहमंत्री अमित शाह का प्रवास सुनिश्चित किया गया था, लेकिन माैसम के खराब हाेने से उनका पूरा कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था, इसके बाद छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा अबूझमाड़ के उस इलाके में पंहुचकर नक्सलियाें काे सीधा संदेश दिया कि उनके लिए अब अबूझमाड़ में छिपना आसान नही हाेगा ।
विजय शर्मा ने ग्रामीणों से कहा कि किसी के भी झांसे में नहीं आना है। उनका इशारा नक्सलियों की तरफ था। गांव में सरकार की तरफ से जो भी कार्य किए जा रहे हैं, उन कार्यों को पूर्ण करने में सहयोग दीजिए । गृहमंत्री ने गांव की जनसंख्या और गांव में निवास करने वाले परिवारों की जानकारी ली। उन्होंने गांव की महिलाओं से कहा कि, आप लोगों को महतारी वंदन की राशि निकालने के लिए नारायणपुर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। अब चिंता न करें, आपके गांव में ही सीएससी सेंटर खोला जाएगा, जिससे गांव में ही पैसे मिल जाएंगे। उन्हाेने कहा कि निश्चित ही नियद नेल्लानार योजनांतर्गत क्षेत्र के सभी गांवों का इरकभट्टी जैसा विकास किया जाएगा।
चौपाल में शामिल हुई महिलाओं ने गृहमंत्री से गांव में राइस मिल खोलने की मांग की है। विजय शर्मा ने महिलाओं को आश्वस्त किया है, कि घर में हाथ से कूटकर बनाए गए चांवल को पैकेजिंग कर उचित दामों में बेचने के लिए व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास को बनाने के साथ-साथ शौचालय भी बनाने के लिए अपील की । विजय शर्मा ने कहा कि इरकभट्टी में पुलिस कैंप स्थापित होने से ग्रामीण विरोध कर रहे थे। लेकिन आज की स्थिति में कैंप के माध्यम से गांव के बीमार व्यक्तियों का निःशुल्क इलाज किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में मानसिक रूप से परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
गृहमंत्री विजय शर्मा के साथ स्थानीय विधायक और छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क निर्माण होने से क्षेत्र के विकास में सहयोग मिलेगा। जिससे राज्य सरकार की योजनाओं को गांवों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी । जिससे क्षेत्र का विकास और तेजी से होगा। तालाब निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए उपस्थित ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कच्चापाल को जिले के मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा । ग्राम पंचायत कच्चापाल के युवाओं को राजधानी रायपुर भ्रमण कराने का आश्वासन दिया।
नारायणपुर जिले के सबसे सुदूर क्षेत्र सोनपुर,अबूझमाड़ तथा कोंडागांव के आत्मसमर्पित नक्सलियों को कौशल विकास के तहत कम्प्यूटर, सिलाई एवं अन्य प्रशिक्षण प्रदाय कराया जा रहा है। विगत तीन माह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आत्मसमर्पित नक्सलियों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का स्वागत भारत माता की जय घोष करते हुए किया। जिले के नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत संचालित ग्रामों का दौरा किया। उन्होंने ओरछा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कच्चापाल के आश्रित ग्राम ईरकभट्टी पहुंचकर प्राथमिक शाला निरीक्षण किया। मंत्रियों ने स्कूल के बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनका परिचय पूछते हुए उत्साहवर्धन किया।
इस दाैरान जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, उपाध्यक्ष प्रताप सिहं मण्डावी, अध्यक्ष जनपद पंचायत ओरछा नरेश कोर्राम, उपाध्यक्ष मगंड़ूराम नूरेटी, ग्राम पंचायत की सरपंच रजमा नुरेटी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह, कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी बस्तर सुन्दरराज पी., कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुरिया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, वनमण्डलाधिकारी ससिगानंदन के, सहायक आयुक्त राजेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण


