Author: Khabar World

KWNS –  रायपुर l देशभर में जीएसटी राजस्व संग्रहण को और अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और प्रभावी बनाने के लिए गठित मंत्रियों के समूह (GoM) की महत्वपूर्ण बैठक आज राजधानी दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने राज्य के अनुभव साझा किए और बोगस व्यवसायियों पर सख्त कार्रवाई, पंजीयन प्रक्रिया में आधुनिक तकनीक के प्रयोग तथा फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट पर रोकथाम के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। इस समूह का संयोजन गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद पी. सावंत कर रहे हैं। बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने…

Read More

KWNS –  रायपुर l देश में डीएपी खाद के आयात में कमी के चलते चालू खरीफ सीजन में राज्य में डीएपी की आपूर्ति प्रभावित होने का वैकल्पिक मार्ग छत्तीसगढ़ सरकार ने निकाल लिया है। किसानों को डीएपी खाद की किल्लत के चलते परेशान होने की जरूरत नहीं है। डीएपी के बदले किसानों को भरपूर मात्रा में इसके विकल्प के रूप में एनपीके और एसएसपी खाद की उपलब्धता सोसायटियों के माध्यम सुनिश्चित की जा रही है। डीएपी की कमी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एनपीके (20ः20ः013) और एनपीके (12ः32ः13) के वितरण लक्ष्य में 3.10 लाख मेट्रिक टन…

Read More

*नियद नेल्ला नार और युक्तियुक्तकरण से माओवाद प्रभावित गाँव में लौटी शिक्षा की रौशनी*  KWNS –  रायपुर l कभी वीरान पड़ा था ये स्कूल…. दरवाजों पर ताले लटकते थे, कमरे धूल और सन्नाटे से भरे रहते थे। लेकिन आज वही ईरकभट्टी का प्राथमिक शाला बच्चों की चहचहाहट और पाठों की गूंज से फिर से जीवंत हो उठा है। अबुझमाड़ के इस सुदूर गांव में फिर से शिक्षा की लौ जल उठी है, जिसका श्रेय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा संचालित ‘नियद नेल्ला नार’ योजना और युक्तियुक्तकरण की पहल को जाता है। बीते कुछ वर्षों में माओवादी…

Read More

शिक्षिका हेमंती परिहार को घर के पास मिला स्कूल, कहा शिक्षा गुणवत्ता में होगा सुधार खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। राज्य शासन की महत्वपूर्ण पहल युक्तियुक्तकरण योजना से न केवल शिक्षकविहीन एवं एकल शिक्षकीय स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है, बल्कि छात्र और शिक्षक अनुपात संतुलित होने से शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार हो रहा है। युक्तियुक्तकरण के पश्चात कई अतिशेष शिक्षकों को काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से स्कूलों में पदस्थापना दी गई। पदस्थापना मिलने से शिक्षकों में उत्साह एवं खुशी स्पष्ट नजर आ रहा है। इस योजना के तहत शिक्षकों का स्थानांतरण इस तरह किया गया…

Read More

दिग्गज अतिथियों की उपस्थिति में होगा भव्य आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स की मुंगेली इकाई का बहुप्रतीक्षित शपथ ग्रहण समारोह 05 जुलाई को नगर के प्रतिष्ठित होटल सिंह इंटरनेशनल में सायं 7:00 बजे आयोजित किया गया है। यह आयोजन व्यापारिक समुदाय के लिए गौरवपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें प्रदेश और केंद्र स्तर के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं विशिष्ट जनसमूह शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम आर्य ने बताया कि समारोह में देश व राज्य के राजनीतिक और व्यापारिक क्षेत्र की कई…

Read More

1953 बच्चों को मिला सुपोषण, स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ाया कदम खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बेमेतरा जिले में पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) एक सशक्त सामाजिक पहल बनकर उभरा है, जिसने अब तक 1953 कुपोषित बच्चों को स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर किया है। जिला अस्पताल बेमेतरा के एमसीएच बिल्डिंग में संचालित यह केंद्र जनवरी 2013 से सतत रूप से कार्यरत है, जहां 1 माह से 5 वर्ष तक के गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को विशेष देखभाल और पोषक आहार के साथ नि:शुल्क उपचार प्रदान किया जाता है। मानवता और सेवा की मिसाल बना एनआरसी एनआरसी में बच्चों को 15…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जिले में शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में हो रहे गौ तस्करों पर शिवनारायण पुलिस टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई। बीते रात छोटे हाथी वाहन में गायो को ठूस-ठूस के भरकर कर ले जा रहे गौ तस्करो पर हुई बड़ी कार्रवाई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के सूचना के आधार पर बीते रात्रि कालीन पुलिस ने दूरपा मोड़ के पास दी दबिश,, एक छोटे हाथी वाहन में दो गौ तस्करों द्वारा ठूस-ठूस कर गायों को भरकर केरा से टुंडरी तरफ ले जाया जा रहा था। जिस पर शिवरीनारायण पुलिस ने कार्यवाही की और इस तरीके से गांव तस्करी करने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली “वॉटर वुमन” के नाम से विख्यात शिप्रा पाठक ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने शिप्रा पाठक के पर्यावरण संरक्षण और विशेष रूप से सिंदूर पौधरोपण को जन-जन तक पहुंचाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने शिप्रा पाठक को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि शिप्रा पाठक ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए किए गए कार्यों के लिए व्यापक स्तर…

Read More

5 जुलाई को बाहुडा गोंचा पूजा विधान के साथ श्रीमंदिर लौटेंगे भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर गोंचा पर्व में आज शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी के दर्शन-पूजन करने के लिए जनकपुरी-सीरासार भवन-गुड़िचा मंदिर पहुंचते रहे, इस दाैरान 35 परिवाराें ने सत्यनारायण कथा का श्रृवण किया। वहीं बस्तर गोंचा पर्व के तय कार्यक्रम के अनुसार करीतगांव क्षेत्र के 16 गांव करीतगांव- गुमडेल, परउगुड़ा, मालगांव, ढोडरेपाल, तारागुड़ा, उलनार, पीठापुर, बजावंड, टलनार, कुकड़ाबाही, पतरलसा,, छुरावण्ड, टेमरा, कोचियागुड़ा, सिरसी के श्रद्धालुओं ने 4 जुलाई को रियासत कालीन शताब्दियों पुरानी परंपरानुसार आखिरी अमनिया भोग का अर्पण भगवान श्रीजगन्नाथ,…

Read More

शिक्षा व्यवस्था सशक्त बनाने की दिशा में कोरिया जिले को मिला लाभ खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेशभर में लागू की गई युक्तियुक्तकरण नीति से शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला मधौरा को लंबे समय से प्रतीक्षित एक अतिरिक्त शिक्षक की सौगात मिली है। पहले यह स्कूल एकल शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहा था, लेकिन अब युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के तहत शिक्षिका श्रीमती रेहाना परवीन की पदस्थापना के साथ यहां दो शिक्षक हो गए हैं,…

Read More