5 जुलाई को बाहुडा गोंचा पूजा विधान के साथ श्रीमंदिर लौटेंगे भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर गोंचा पर्व में आज शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी के दर्शन-पूजन करने के लिए जनकपुरी-सीरासार भवन-गुड़िचा मंदिर पहुंचते रहे, इस दाैरान 35 परिवाराें ने सत्यनारायण कथा का श्रृवण किया। वहीं बस्तर गोंचा पर्व के तय कार्यक्रम के अनुसार करीतगांव क्षेत्र के 16 गांव करीतगांव- गुमडेल, परउगुड़ा, मालगांव, ढोडरेपाल, तारागुड़ा, उलनार, पीठापुर, बजावंड, टलनार, कुकड़ाबाही, पतरलसा,, छुरावण्ड, टेमरा, कोचियागुड़ा, सिरसी के श्रद्धालुओं ने 4 जुलाई को रियासत कालीन शताब्दियों पुरानी परंपरानुसार आखिरी अमनिया भोग का अर्पण भगवान श्रीजगन्नाथ, माता सुभद्रा व बलभद्र स्वामी को किया गया । इस दाैरान लगभग 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने श्रीजगन्नाथ के भात का प्रसाद ग्रहण किया।
बस्तर गोंचा पर्व परायण की ओर अग्रसर है, जिसके तहत शनिवार 5 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को बाहुडा गोंचा रथयात्रा पूजा विधान के साथ ही भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी रथारूढ़ होकर गुडि़चा मंदिर-सिरहासार भवन से श्रीमंदिर लौटेंगे, श्रीमंदिर में भगवान श्रीजगन्नाथ, सुभद्रा व बलभद्र स्वामी के विग्रहों के पूजा विधान की परंपरानुसार नजर उतारा जावेगा, ततपश्चात कपाट फेड़ा पूजा विधान में लक्ष्मी-नारायण संवाद के बाद भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी श्रीमंदिर के गर्भ गृह में आगामी गोंचा पर्व तक के लिए स्थापित होंगे। बस्तर गोंचा पर्व की सबसे अनूठी पहचान तुपकी चलाकर भगवान जगन्नाथ स्वामी को सलामी देने की परंपरा का श्रृद्धालू बाहुडा गोंचा रथयात्रा के दौरान भी निर्वहन करेंगे।
360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष वेदप्रकाश पांड़े ने बताया कि बस्तर गोंचा महापर्व परायण की ओर अग्रसर है, जिसके तहत शनिवार 5 जुलाई को बाहुडा गोंचा रथयात्रा पूजा विधान के साथ ही भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी श्रीमंदिर लौटेंगे। बस्तर गोंचा पर्व में 5 जुलाई को करितगांव क्षेत्र के 16 गांवों के 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के ब्राह्मणों ने भगवान श्रीजगन्नाथ, सुभद्रा व बलभद्र स्वामी को आखरी अमनिया भोग का अर्पण किया गया। रविवार 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी पूजा विधान के बाद देवउठनी एकादशी तक समस्त वैवाहिक आयोजनों पर विराम लग जायेगा।


