Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- महतारी वंदन योजना: ‘सुविधा’ या ‘संकट’? कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला
- भीषण गर्मी में ‘वॉटर हब’ बना नगर पालिका का स्विमिंग पूल, मेंटेनेंस और प्रबंधन पर विशेष जोर
- 10 साल पहले रिटायर होने वाले शिक्षकों को पेंशन सुरक्षा से वंचित होना पड़ रहा
- अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद
- छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट भूमि घोटाला: जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ED की बड़ी स्ट्राइक
- पूर्व राज्य मंत्री धनीराम साहू के पुत्र ने की आत्महत्या, घरेलू कलह की आशंका
- गश्त में जुटी पुलिस के हाथ लगी ‘नशीली खेप’, नहर में बहते मिले 17 पैकेट गांजा
- ध्रुव योग में आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि व मुहूर्त, कथा, मंत्र, आरती और पारण का समय
Author: Khabar World
KWNS – रायपुर । नक्सलवाद से प्रभावित बस्तर अंचल का एक नाम जो आज उम्मीद और बदलाव की मिसाल बनकर उभरा है – वह है माडवी अर्जुन। सुकमा जिले के अति-दुर्गम और माओवादी हिंसा से वर्षों त्रस्त रहे पूवर्ती गांव के इस बालक ने जवाहर नवोदय विद्यालय, पेंटा (दोरनापाल) में छठवीं कक्षा में चयन पाकर इतिहास रच दिया है। यह केवल एक छात्र की जीत नहीं, बल्कि उस उम्मीद का संकेत है जो अब बस्तर के कोने-कोने में अंकुरित हो रही है। माडवी अर्जुन जिस पूवर्ती गांव का रहने वाला है , दरअसल वह नक्सलियों के कमांडर हिड़मा का…
*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत नगरीय निकायों को दी बधाई* KWNS – रायपुर। केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ के सात शहरों ने अपनी स्वच्छता की चमक बिखेरी है। बिल्हा नगर पंचायत 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में अब देश का सबसे साफ-सुथरा शहर बन गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण में 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में बिल्हा ने देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। तीन लाख से दस लाख जनसंख्या वाले शहरों में बिलासपुर को पूरे…
KWNS – प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि हासिल की है। गुजरात के बाद यह देश का दूसरा राज्य बन गया है जिसने विजन डॉक्यूमेंट 2047 तैयार कर लिया है वो भी महज एक साल के भीतर। जबकि मध्यप्रदेश, राजस्थान और बिहार जैसे राज्यों में अभी सिर्फ तैयारी चल रही है। जब छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनी, तो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकार के शुरुआती ऐलान में ही विजन 2047 डॉक्यूमेंट बनाने की बात कही थी। लोकसभा चुनावों की घोषणा के चलते शुरुआत में काम की रफ्तार धीमी रही, लेकिन मई के बाद इसे तेज कर दिया…
*प्रदेश को शीघ्र मिलेंगे 851 नए एंबुलेंस:प्रधानमंत्री जन मन योजना के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए होगी एंबुलेंस की विशेष व्यवस्था* KWNS – रायपुर। प्रदेश के कोने-कोने तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण हेतु राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। भरोसेमंद चिकित्सा सुविधा आमजन तक पहुँचाने की दिशा में उठाया गया यह कदम ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास परिसर से मैदानी स्वास्थ्य अमले के लिए 151 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन वाहनों के माध्यम से…
KWNS – प्रिया पाठक, रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 19 जुलाई को छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं से विशेष संवाद करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक को लेकर रायपुर सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि यह संवाद न केवल सम्मानजनक अवसर है, बल्कि यह प्रदेश के भविष्य के विकास की दिशा तय करने वाला भी होगा। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों के नेतृत्व में देश को सेवा, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में अभूतपूर्व परिवर्तन मिला है। इस संवाद में वे सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे…
KWNS – व्यास पाठक ,रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। आज सदन में भारी हंगामा देखने को मिल रहा है। सबसे पहले डीएपी खाद की उपलब्धता को लेकर कांग्रेस विधायकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल के सवाल के बाद विपक्ष गर्भगृह तक पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। दरअसल सत्र की शुरुआत में विधायक उमेश पटेल ने प्रदेश में डीएपी खाद की कमी को लेकर सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने यह जानना चाहा कि डीएपी का वितरण किसानों, सोसाइटियों और व्यापारियों में किस अनुपात में किया गया है। कृषि मंत्री रामविचार…
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर । पंडरिया विधायक भावना बोहरा को कल विधानसभा में ‘उत्कृष्ट विधायक’ के सम्मान से नवाजा गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्यपाल रमेन डेका तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उन्हें यह सम्मान दिया. कांग्रेस से विधायक लखेश्वर बघेल को भी उत्कृष्ट विधायक’ के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी जनसेवा, सदन में सक्रिय भागीदारी और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। भाजपा विधायक भावना बोहरा ने उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित होने पर कहा, “यह बहुत खुशी की बात है कि मुझे सम्मानित किया गया है। मैं अपने राज्य,…
KWNS – छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में 30 अप्रैल को 2813 जारी प्राचार्य के पदोन्नत आदेश की सुनवाई 16 जुलाई को बिलासपुर उच्च न्यायालय के सिंगल बेंच में हुई याचिका कर्ता नारायण प्रकाश तिवारी की ओर से अधिवक्ता हमीदा सिद्दीकी ने पैरवी करते हुए एक सप्ताह का समय की मांग पर केस अगली सुनवाई 23 जुलाई तक के लिए टल गया।जबकि शासन की ओर से पैरवी कर रहे अतिरिक्त महाधिवक्ता यशवंत ठाकुर ने न्यायालय को बताया कि यह मामला पिछले दिनों उच्चन्यालय के डबल बेंच में दिए गए फैसले से कवर्ड है।किंतु सिंगल बेंच द्वारा डबल बेंच के फैसले के…
KWNS – रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में आयोजित “उत्कृष्टता अलंकरण समारोह” गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने समारोह की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए। “उत्कृष्टता अलंकरण समारोह” में वर्ष-2024 के लिए श्रीमती भावना वोहरा और श्री लखेश्वर बघेल को उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए दैनिक भास्कर के विशेष संवाददाता डॉ. राकेश कुमार पाण्डेय, सुदर्शन न्यूज़ चैनल के राज्य ब्यूरो प्रमुख योगेश मिश्रा…
*राष्ट्रीय शिक्षा नीति और शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप प्रदेश में हुआ स्कूल और शिक्षक युक्तियुक्तकरण — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय* KWNS – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा की गुणवत्ता और सुगमता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और नीति-आधारित दृष्टिकोण के साथ संपन्न किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया में शिक्षकों के किसी भी पद को समाप्त नहीं किया गया है, बल्कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम, 2009 तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़…

