Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पूर्व राज्य मंत्री धनीराम साहू के पुत्र ने की आत्महत्या, घरेलू कलह की आशंका
- गश्त में जुटी पुलिस के हाथ लगी ‘नशीली खेप’, नहर में बहते मिले 17 पैकेट गांजा
- ध्रुव योग में आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि व मुहूर्त, कथा, मंत्र, आरती और पारण का समय
- KKR VS LSG: सुपर ओवर में केकेआर ने एलएसजी को हराया, रिंकू सिंह बने जीत के नायक
- अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी का बॉक्स ऑफिस पर ‘तहलका’: 10वें दिन ‘भूत बंगला’ ने भरी ऊंची उड़ान, 180 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
- हीट स्ट्रोक हो सकता है जानलेवा, लक्षणों को जानकर अपनाएं बचाव के ये उपाय
- बघेल का भाजपा पर तीखा हमला: “बंगाल में फिर फेल होंगे जीत के दावे, BJP अब बन गई है ‘लूट का SBI'”
- शादी की खुशियाँ मातम में बदली, पुरानी रंजिश में युवक की नृशंस हत्या, गांव में तनाव
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व विधायक धनीराम साहू के पुत्र जय साहू ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 45 वर्षीय जय साहू के पास से पुलिस को कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है। आशंका है कि उन्होंने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाई है। सूचना पर पहुंची पंडरी थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। जानकारी के अनुसार, धनीराम साहू वर्ष 1977 में कसडोल विधानसभा से विधायक चुने गए थे। उन्होंने जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था। जीत का प्रतिफल उन्हें तत्कालीन मध्यप्रदेश सरकार में उन्हें राज्य मंत्री के तौर पर मिला।
खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। गांजा आपने खेतों में उगाते हुए देखा होगा, लेकिन क्या गांजा बहते हुए देखा है? ऐसा ही नजारा मोहतरा से अतरमरा के बीच नहर में देखने को मिला, जहां गांजा से भरे पैकेट लोगों ने बहते हुए देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक-एक कर 17 गांजा से भरे पैकेट बरामद किए। पुलिस को सूचना मिली कि नेशनल हाइवे 130 से 5 किमी दूरी पर स्थित पाण्डुका थाना क्षेत्र के फिंगेश्वर वितरक शाखा नहर में गांजा से भरा पैकेट बह रहा है। मौके पर पहुंची पाण्डुका पुलिस ने पैकेट को बरामद किया। पैकेट में करीबन 68 किलो…
मोहिनी एकादशी 2026 का आज व्रत किया जा रहा है, हर वर्ष यह व्रत वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से सभी पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान विष्णु ने समुद्र मंथन के दौरान मोहिनी रूप धारण किया था। इसी कारण इस एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है और मानसिक शांति मिलती है। आज…
नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सुपर ओवर में पहुंचे 38वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को हराया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सुपर ओवर में एलएसजी से मिले 2 रनों के लक्ष्य को केकेआर ने रिंकू के बल्ले से निकले चौके के साथ पहले ही गेंद पर हासिल कर लिया। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 155 रन लगाए। इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी 8 विकेट गंवाकर 155 रन बनाए और मुकाबला टाई…
नई दिल्ली। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी के साथ पर्दे पर वापसी की है। उनकी फिल्म पर भूत बंगला पर दर्शक खुलकर प्यार लुटा रहे हैं, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है। यह मूवी इन दिनों खूब सिनेमाघरों में खूब देखी जा रही है जिससे मेकर्स नोट कमा रहे हैं। फैंस ने अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म का दिल खोलकर स्वागत किया है। क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यूज मिलने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। डबल डिजिट से शुरुआत के…
नई दिल्ली। देशभर में तापमान लगातार बढ़ रहा है। लू चलने की संभावना भी तेज हो गई है। ऐसी स्थिति में हीट स्ट्रोक (heat stroke) का खतरा काफी बढ़ जाता है। जो लोग धूप में दिन भर बाहर दौड़भाग करने का काम करते हैं, उन्हें खास सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि डिहाइड्रेशन और लू लगने का रिस्क बहुत अधिक रहता है। हीट स्ट्रोक का समय पर इलाज ना कराएं तो यह गंभीर और कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए समय रहते सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। जानिए यहां क्या है हीट स्ट्रोक, इसके लक्षण, बचाव के तरीके। हीट स्ट्रोक क्या…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी के जीत के दावों पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने बंगाल को लेकर पहले भी दावे किए गए थे, लेकिन दांव उल्टा पड़ा था। भूपेश बघेल ने कहा कि पहले हम लोगों को बीजेपी वाले एटीएम बोलते थे। ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम सब जगह बीजेपी एसबीआई बन गई है, सब मिलकर लूट रहे हैं, कोई काम नहीं हो रहा है। विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि अनुमति लेकर सत्र बुलाया गया है, लेकिन उसमें…
खबर वर्ल्ड न्यूज-डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम रामाटोला में शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है। मृतक की पहचान रामाटोला निवासी 20 वर्षीय योमिश सिन्हा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ग्राम सांखरा में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान मृतक युवक का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने रविवार देर रात रामाटोला में चल रहे एक अन्य शादी समारोह में योमिश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस्तर को छोड़कर बाकी सभी इलाकों में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। लगातार दूसरे दिन रायपुर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को राजधानी में और ज्यादा गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान जताया है। लू चलने की चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। जानकारी के अनुसार 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं आया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया। रविवार को भीषण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नगर निगम की विशेष सामान्य सभा सोमवार को सुबह 11 बजे निगम मुख्यालय में होगी। बैठक में महिला सशक्तिकरण और जागरूकता कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। वहीं विपक्ष शहर की समस्याओं को लेकर सवाल उठाने की तैयारी में है। नगर निगम के अनुसार सभा में महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।

