Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
- बीजापुर की 19 ग्राम पंचायतें जल्द होंगी ‘बाल विवाह मुक्त’ घोषित
- पखांजूर में बंगाली समन्वय समिति का विरोध प्रदर्शन 24 अप्रैल को
- ₹40 करोड़ का ‘टेक्निकल टावर’ लेगा आकार, कृष्ण कुंज के पेड़ों को नहीं पहुंचेगी आंच
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के ग्राम आरापुर में बीती रात एक शादी समारोह में डीजे पर नाचने के दौरान युवकों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में तीन युवक फुलसिंग, प्रियांशु कुर्रे , और देवेंद्र घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेकाॅज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के परिजनों ने बताया कि घटना के बाद से गांव के दो युवक लापता हैं। इन लापता युवकों पर चाकूबाजी का शक जताया जा रहा है। परपा पुलिस को मामले की जानकारी लगते…
जिला चिकित्सालय आयुष एन सी डी क्लिनिक द्वारा तपती गर्मी को लेकर जारी किया एडवाइजरी खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा जिला चिकित्सालय स्थित आयुष विभाग द्वारा वर्तमान में चल रहे लू और तपती गर्मी को लेकर जिला के आम लोगों के लिए प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय बताते हुए एडवाइजरी जारी किया गया है। बतादे की जिला चिकित्सालय बेमेतरा में यह आयुष विभाग एन सी डी क्लिनिक अक्टूबर 2024 से संचालित है जिसका लाभ अभी तक लगभग सात हजार से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं। इस क्लिनिक में डॉ चिरंजीवी वर्मा आयुष चिकित्सक एम डी एवं डॉ…
स्व-सहायता समूह से जुड़कर बनीं लखपति दीदी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” स्व-सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। यह मिशन महिलाओं को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और आजीविका के अवसर प्रदान कर अधिक से अधिक परिवारों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ कर रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और गरीबी कम करना है। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला के गौरेला विकासखंड के लालपुर पंचायत की श्रीमती पुष्पा बाई पुरी आज आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं। उनकी कहानी साबित करती है कि बुलंद हौसले से…
दुर्गम अंचलों तक पहुंचीं टीमें; हजारों मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बस्तर संभाग के घने जंगलों, ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों और दूरस्थ बसाहटों में अब स्वास्थ्य सेवाओं की दस्तक साफ महसूस की जा रही है। जहां कभी इलाज के लिए लंबी दूरी और अनिश्चितता ही विकल्प थी, वहां अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें खुद लोगों के द्वार तक पहुंच रही हैं। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान के दस दिन पूरे होते-होते यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में सफल हो रही है, बल्कि सुदूर अंचलों में रहने वाले लोगों के मन में भरोसे की नई किरण भी…
आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में माओवाद छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे पुनर्वासित युवाओं को अब शासन की विभिन्न योजनाओं का व्यापक लाभ मिल रहा है। प्रशासन द्वारा इन युवाओं को नई शुरुआत देने के लिए जरूरी दस्तावेजों और सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। दस्तावेजों से लेकर स्वास्थ्य तक पूरा सहयोग पुनर्वासित युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उन्हें राशन कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज सुगमता से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ सरकार के महत्वाकांक्षी ‘बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान’ के अंतर्गत बीजापुर जिले ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने की ओर कदम बढ़ाया है। जिले की 19 ग्राम पंचायतों को आधिकारिक तौर पर ‘बाल विवाह मुक्त’ घोषित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। चयनित इन 19 ग्राम पंचायतों के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि पिछले दो वर्षों (2024-2026) के दौरान यहाँ बाल विवाह की एक भी घटना दर्ज नहीं की गई है। स्थानीय सरपंचों और सचिवों द्वारा विधिवत प्रमाण पत्र जारी किए जाने के बाद अब इन्हें शासन द्वारा औपचारिक मान्यता दी जाएगी।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के पखांजूर में निखिल भारत बंगाली समन्वय समिति ने एसडीएम पखांजूर को पत्र सौंपकर 24 अप्रैल को धरना-प्रदर्शन करने की सूचना दी है। यह विरोध ग्राम पंचायत पाड़ेगा के आश्रित ग्राम पीवी 85 नवापारा में बाढ़ प्रभावित परिवारों के खिलाफ प्रशासन द्वारा किए गए अतिक्रमण अभियान के विरोध में किया जाएगा। इस दिन इस कार्यवाही के विरोध में परलकोट बंद का भी आह्वान किया गया है। समिति द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि 17 अप्रैल को प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों को हटाने की कार्रवाई की गई, जिससे कई परिवार बेघर हो गए।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे रायपुर नगर निगम द्वारा मुख्यमन्त्री नगरोत्थान योजना में स्वीकृत 40 करोड़ रूपये की लागत के टेक्नीकल टावर के तेलीबांधा में सम्बंधित साइट स्थल पर पहुंची और साइट पर चल रहे नींव खुदाई के कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। महापौर मीनल चौबे ने साइट पर कार्य की वर्तमान धीमी गति को लेकर अप्रसन्नता व्यक्त की और तत्काल कार्य को साइट में गतिमान करते हुए मानसून की पहली बारिश होने के पूर्व साइट में फाउंडेशन का कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण करवाने के निर्देश नगर निगम अधीक्षण अभियंता इमरान…
छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम- अब गर्भाशय ग्रीवा कैंसर पर निर्णायक वार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बेटियों की मुस्कान में ही भविष्य की सबसे उजली तस्वीर बसती है-और इसी मुस्कान को सुरक्षित रखने के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ ने एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह पहल केवल एक शासकीय योजना नहीं, बल्कि हर उस माँ-बाप के विश्वास की रक्षा है, जो अपनी बेटी के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित कल का सपना देखते हैं। भारत सरकार के नेतृत्व में चल रहे अभियान से जुड़ते हुए छत्तीसगढ़ अब उन सभी राज्यों के साथ कदम से कदम मिला रहा है,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन और डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार थाना कवर्धा की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टैंड स्थित एक क्लीनिक में एक व्यक्ति आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चला रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वीरस्तंभ चौक से गवाहों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर एक व्यक्ति मिला, जिसने पूछताछ में अपना…

