Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सीतारामपुर जलाशय निर्माण कार्य के लिए 6.33 करोड़ रुपये स्वीकृत
- ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से 2 साल की पारूल को मिला नया जीवन
- सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 326 वर्ष पुरानी दुर्लभ पाण्डुलिपियाँ
- सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण
- सिक्किम की स्वर्ण जयंती: खेल के मैदान से विकास के मंच तक पीएम मोदी का मेगा शो
- राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पर ‘आप’ कार्यकर्ताओं का धावा, दीवारों पर लिखा ‘गद्दार’
- लापरवाही पर गिरी गाज, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे निलंबित
- मई में वट सावित्री व्रत, शनि जयंती समेत कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार की लिस्ट देखें
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में विधायक राजेश मूणत हर साल की तरह इस साल भी विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन करने जा रहे है। इस यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया। आगामी 3 अगस्त को होने वाली कावड़ यात्रा के संबंध में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ को दिशानिर्देश दिए गए और यात्रा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौपी गई है। झांकियों और गाजे-बाजे के साथ 3 अगस्त को कावड़ यात्रा का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे गुढ़यारी स्थित हनुमान मंदिर से होकर हाटकेश्वर नाथ मंदिर पहुंच कर भक्तगण जल अर्पण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली जिले में एक संगीन आपराधिक मामला सामने आया है, जिसमें श्रीमती असीमा बर्मन नामक महिला शिक्षिका पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी अनुसूचित जनजाति (ST) प्रमाण पत्र के आधार पर शासकीय शिक्षक पद प्राप्त किया है। इस गम्भीर मामले की लिखित शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता श्री जयदीप रोबिनसन द्वारा जिला कलेक्टर, मुंगेली को दी गई है। शिकायत में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि श्रीमती असीमा बर्मन का वास्तविक सामाजिक वर्ग अनुसूचित जनजाति नहीं है, फिर भी उन्होंने स्वयं को “बर्मन (ST)” दर्शाकर सरकारी नौकरी हासिल की, जो कि पूरी तरह से फर्जी प्रमाण पत्र और…
सावन के पवित्र महीने में शिवरात्रि का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। वैसे तो हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को शिवरात्रि होती है, जिसे मासिक शिवरात्रि कहा जाता है। लेकिन सावन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को पड़ने वाली शिवरात्रि बहुत खास होती है। इस साल सावन शिवरात्रि का पर्व आज बुधवार 23 जुलाई 2025 को है। चतुर्दशी तिथि 23 जुलाई की सुबह 04:39 से शुरू हो चुकी है, जिसका समापन देर रात 2:29 पर होगा। वहीं 24 जुलाई को सुबह 05:38 पर व्रत का पारण किया जाएगा। सावन शिवरात्रि पर भोलेनाथ की विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना…
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान शुभमन गिल को अपनी कप्तानी की पहली ही श्रृंखला में अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ा है, जहां इंग्लैंड के खिलाफ अब तक तीनों टेस्ट काफी करीबी रहे हैं और पांच दिनों तक चले। गिल ने हालांकि कप्तान के तौर पर इसे शारीरिक थकान से ज्यादा मानसिक थकान करार दिया। यह श्रृंखला अब तब बेहद करीबी रही है और लॉर्ड्स में मैदान पर हुए दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच तनाव ने प्रतिद्वंद्विता को और बढ़ा दिया है। भारत पांच मैचों की श्रृंखला में 1-2 से पीछे है लेकिन गिल अपनी कप्तानी का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं।…
नई दिल्ली। ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक हैं। ये फिल्म पहले 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन कहा जा रहा है कि, ‘सैयारा’ की जबरदस्त बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस देखते हुए इसकी रिलीज डेट टाल दी गई है और अब ये 1अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि रिलीज डेट टालने के बावजूद फिल्म को लेकर खास बज नहीं दिख रहा है। ऐसे में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ये पहले दिन कितना कलेक्शन कर सकती है। चलिए यहां ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ का ओपनिंग डे का प्रीडिक्शन जान लेते हैं।…
नई दिल्ली। बारिश का मौसम गर्मी से तो राहत दिलाता है, लेकिन इसी के साथ ही यह अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। जिससे लोग इस मौसम में जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। बीमारी की वजह से उन्हें कई तरह की दवाइयों का सेवन करना पड़ता है। ये दवाई हमें बीमारी से तो राहत देती हैं, लेकिन यह हमारी सेहत पर कई तरह के दुष्प्रभाव भी डालती हैं। ऐसे में हम आपको बारिश के मौसम में अपनी सेहत को फिट रखने के लिए एक खास तरह की सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं। शायद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। रायगढ़ में फैली सनसनी उस वक्त थम गई जब पुलिस ने श्याम मंदिर से हुई चोरी का खुलासा कर दिया। आरोपी पकड़ा गया है और श्याम बाबा के मुकुट समेत सभी कीमती आभूषण बरामद कर लिए गए हैं। रायगढ़ में हाल ही में श्याम मंदिर में हुई चोरी की वारदात ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझा लिया है। मंदिर से चुराए गए श्याम बाबा का मुकुट, हार और अन्य आभूषण पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। पुलिस की ताबड़तोड़ जांच और त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी को भी गिरफ्तार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा इलाके में हाथियों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। दो हाथियों ने तीन निर्दोष लोगों को कुचल डाला, जिसमें एक महिला, एक पुरुष और एक मासूम बच्चा शामिल है। लैलूंगा क्षेत्र के ग्रामीणों में उस समय हड़कंप मच गया जब जंगल से आए दो हाथियों ने तीन लोगों पर अचानक हमला कर दिया। यह दर्दनाक हादसा ग्राम पंचायत मोहनपुर और गोसाईडीह के बीच हुआ। हाथियों के हमले में मोहनपुर निवासी एक महिला और पुरुष की मौके पर मौत हो गई, वहीं गोसाईडीह गांव का एक मासूम बच्चा भी इन वहशी हाथियों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सुबह स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने डीकेएस अस्पताल का निरीक्षण किया। X पोस्ट में उन्होंने लिखा, आज प्रातः राजधानी रायपुर के डीकेएस अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से आत्मीय संवाद कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा अस्पताल में इलाज एवं मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। साथ ही अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, दवा वितरण, चिकित्सकीय जांच, ऑपरेशन थियेटर, वार्ड व्यवस्था जैसी सुविधाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान डॉक्टर्स व अस्पताल के कर्मचारियों से संवाद कर सेवा भाव से मरीजों की देखभाल करने एवं अधिक संवेदनशीलता बरतने के निर्देश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में एक बार फिर नक्सलियों की बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने समय रहते नाकाम कर दिया। लखापाल के जंगलों के बीच नक्सलियों के छिपाकर रखे गए 10 किलो वजनी आईईडी बम को सीआरपीएफ 74वीं बटालियन की बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया। मिली जानकारी अनुसार घटना सोमवार की है, जब 74वीं बटालियन की ई और एफ कंपनी के जवान सर्चिंग अभियान पर निकले थे। अभियान के दौरान लखापाल क्षेत्र में संदिग्ध हलचल के संकेत मिलने पर जवानों ने सतर्कता बरतते हुए इलाके की बारीकी से जांच की। इसी दौरान झाड़ियों…

