नई दिल्ली। भारतीय कप्तान शुभमन गिल को अपनी कप्तानी की पहली ही श्रृंखला में अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ा है, जहां इंग्लैंड के खिलाफ अब तक तीनों टेस्ट काफी करीबी रहे हैं और पांच दिनों तक चले। गिल ने हालांकि कप्तान के तौर पर इसे शारीरिक थकान से ज्यादा मानसिक थकान करार दिया।
यह श्रृंखला अब तब बेहद करीबी रही है और लॉर्ड्स में मैदान पर हुए दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच तनाव ने प्रतिद्वंद्विता को और बढ़ा दिया है।
भारत पांच मैचों की श्रृंखला में 1-2 से पीछे है लेकिन गिल अपनी कप्तानी का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। उन्हें अगले दो टेस्ट में किस्मत का अधिक साथ मिलने की उम्मीद है।
गिल ने मंगलवार को कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो शारीरिक रूप से यह कम थकाऊ रहा है, मानसिक रूप से ज्यादा थकाऊ है। जब आप एक खिलाड़ी के रूप में वहां होते हैं तो आप बस मुकाबले के बारे में ही सोच रहे होते हैं। आप कुछ होने का इंतजार कर रहे होते हैं, गेंद आपके पास आने का इंतजार कर रहे होते हैं। जब आप कप्तान होते हैं तो आपको और अधिक सोचना पड़ता है। आप दूसरे के बारे में भी सोचते हैं। इसलिए आप मानसिक रूप से खेल से अधिक जुड़े होते हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘ मैं कहूंगा कि मानसिक रूप से यह ज्यादा थकान भरा रहा है, शारीरिक रूप से यह वास्तव में कम थकाऊ रहा है।’’
Trending
- जल जीवन मिशन ने बदली गांव की तस्वीर, पानी की किल्लत झेलने वाले गांव में अब हर घर नल कनेक्शन
- सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
- परंपरागत खेती से ‘फूलों’ के व्यापार तक: रायगढ़ के किसान ईश्वरचरण पैकरा ने पेश की सफलता की नई मिसाल
- ग्रामीणाें ने पुश्तैनी जमीन पर सरकारी निर्माण कार्य पर रोक लगाने साैंपा ज्ञापन
- मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ₹5000 का इनामी और पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी तखतपुर से गिरफ्तार
- मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल
- कबीरधाम की बेटियों के सपनों को मिले ‘विजय’ पंख: उप मुख्यमंत्री ने की ₹2.25 लाख की आर्थिक सहायता
- मिशन ‘उजास’: एक वर्ष के भीतर रोशन होगा पूरा बस्तर, 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य तय


