खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा इलाके में हाथियों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। दो हाथियों ने तीन निर्दोष लोगों को कुचल डाला, जिसमें एक महिला, एक पुरुष और एक मासूम बच्चा शामिल है।
लैलूंगा क्षेत्र के ग्रामीणों में उस समय हड़कंप मच गया जब जंगल से आए दो हाथियों ने तीन लोगों पर अचानक हमला कर दिया। यह दर्दनाक हादसा ग्राम पंचायत मोहनपुर और गोसाईडीह के बीच हुआ।
हाथियों के हमले में मोहनपुर निवासी एक महिला और पुरुष की मौके पर मौत हो गई, वहीं गोसाईडीह गांव का एक मासूम बच्चा भी इन वहशी हाथियों की चपेट में आ गया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के तुरंत बाद वन विभाग और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए हैं। हाथियों को खदेड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


