Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के थाना धौड़ाई पुलिस ने गिरोह के सदस्य करहीभदर (जिला बालोद) से मवेशी खरीदकर गीदम के रास्ते तेलंगाना में वध के लिए ले जाने के दाैरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 गाै-तस्करों दशाराम मुरामी, दियारू राम मुरामी, शंकर लेकाम और रामधर बेके सभी जिला दंतेवाड़ा के गीदम निवासी को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 34 मवेशियों को मुक्त करवाया गया है। सभी मवेशियों को सुरक्षित गोठानों में पहुंचाया गया है। वहीं पुलिस इस गाै-तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वे विगत 8–10 वर्षों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। बस्तर संभाग के अंदरूनी इलाकों में विकास पहुंचने का दावा सरकार कर रही है, लेकिन बच्चों के पढ़ने के लिए जर्जर हो चुके स्कूल भवन की मरम्मत नही किए जाने पर मड़पा गांव के ग्रामीण अपने बच्चों की शिक्षा के लिए स्वयं अपने पैसे जोड़कर स्कूल तैयार कर रहे है। विदित हाे कि यहां के बच्चे जिस स्कूल भवन में बैठकर पढ़ते है वह इतना जर्जर हो चुका है, कि बारिश में पानी टपकता नहीं है बल्कि बरसता है। वहीं दीवारों की हालत ऐसी है कि ये कब गिर जाए और बढ़ा हादसा हो जाए यह…

Read More

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने किया मातृत्व और पर्यावरण को समर्पित वृक्षारोपण खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जनपद पंचायत परिसर, बेमेतरा में आज “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भावनात्मक और पर्यावरणीय चेतना से परिपूर्ण मुहिम के तहत नीलगिरी के पौधे का रोपण किया गया, जो मातृप्रेम और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक बना। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने एक पेड़ माँ के नाम के तहत नीलगिरी का पौधा रोपित किया। उनके साथ जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमा दिवाकर, सभी जनपद सदस्यगण और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ी संस्कृति के प्रथम त्यौहार हरेली का पर्व साजा विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला अकोला में बड़े ही धूमधाम, उत्साह एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। पूरे विद्यालय परिसर को हरियाली से सजाया गया और छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण हरे रंग की पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान पाठिका हिम कल्याणी सिन्हा द्वारा हरेली पर्व के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को बताते हुए कहा कि हरेली हमारे छत्तीसगढ़ का पहला त्योहार है, जो कृषि, पर्यावरण, परंपरा और समृद्धि का प्रतीक है। सावन मास की अमावस्या को यह पर्व वर्षा ऋतु के आगमन और…

Read More

किसानों को बताया गया नैनो डीएपी का लाभकारी इस्तेमाल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। चालू खरीफ मौसम में खेती-किसानी हेतु ठोस डीएपी खाद की संभावित कमी की पूर्ति के लिए राज्य सरकार द्वारा वैकल्पिक खादों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसी कड़ी में तरल नैनो डीएपी एक प्रभावशाली विकल्प के रूप में उभर कर सामने आया है। इसके प्रयोग से किसानों को प्रति एकड़ धान की फसल में लगभग 75 रुपए का सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है। राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में इफको कंपनी द्वारा अब तक 3 लाख 5 हजार से अधिक नैनो डीएपी की बोतलों का भंडारण…

Read More

बच्चों के समुचित विकास के लिए महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग समन्वय के साथ करें कार्य अगली कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में महिलाओं और बच्चों के लिए संचालित योजनाओं की होगी गहन समीक्षा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि नौनिहालों के पोषण और उनको सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने के लिए राज्य सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है। बच्चों के समुचित विकास हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय के साथ मिलकर कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड का नाम अधिकृत रूप से बदलकर जिन्दल स्टील लिमिटेड कर दिया गया है। यह नाम परिवर्तन भारत सरकार के कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय, रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज से अनुमोदन के बाद कल प्रभावी हुआ है। जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड का नाम बदलकर जिन्दल स्टील लिमिटेड करने की मुख्य वजह यह है कि कंपनी सिर्फ अपने मुख्य काम, यानी स्टील उत्पादन पर अधिक ध्यान देने और भविष्य में एक मज़बूत स्टील कंपनी के रूप में आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है। इस नए नाम से कंपनी को देश और विदेश, दोनों जगह अपनी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले की ब्लेसिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रबंधन ने 5वीं कक्षा में अध्ययनरत गरीब छात्र को टीसी और अंकसूची के लिए उससे 40 हजार रुपए की मांग करने पर छात्र बबलू कावरे की मां तारा कावरे ने कलेक्टर से अंकसूची और ट्रांसफर सर्टिफिकेट दिलाने के लिए गुहार लगाई है । तारा कावरे ने बताया की कक्षा पहली से कक्षा पांचवी तक बबलू ब्लेसिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाई किया है। उन्हें पहले बताया गया था, कि शिक्षा नि:शुल्क है। दरअसल बीपीएल कार्ड द्वारा नि:शुल्क अध्ययन की लालसा देकर एडमिशन कराया गया था। अब मेरे बच्चे बबलू कावरे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ‘सशक्त मां – स्वस्थ भारत’ के सपने को साकार करने में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अहम भूमिका निभा रही हैं। इसके माध्यम से मातृत्व और बाल कल्याण योजनाएं संचालित हैं, जिससे ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को बड़ा सहारा मिला है। योजना के तहत् पहली बार माँ बनने वाली महिलाओं को दो किस्तों में सहायता राशि दी जाती है। पहली किस्त में 3000 रूपए दिए जाते हैं और दूसरी किस्त में 2000 रूपए की राशि प्रसव के बाद टीकाकरण की पुष्टि होने पर दी जाती है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़…

Read More

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में रायपुर को मिला चौथा स्थान, गारबेज-फ्री में सेवन स्टार रैंकिंग और वाटर प्लस सर्टिफिकेशन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर को देश का सबसे साफ-सुथरा शहर बनाने के लिए स्वच्छता के कार्यों में जनसहभागिता बढ़ानी होगी। शहर के एक-एक व्यक्ति, एक-एक परिवार को इस मिशन से जोड़ना होगा, तभी हम रायपुर को देश का स्वच्छतम शहर बना सकेंगे। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों के सम्मान समारोह में ये बातें कहीं। भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में रायपुर को…

Read More