Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सफलता की महक: धान छोड़ फूलों की खेती से आनंदराम ने बदला अपना भाग्य, 22 हजार का लाभ अब 3 लाख के पार
- जगदलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शॉप से नोज पिन पार करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 5.47 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- भतरा समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने बिठाल समरथ देव की स्थापना- महेश कश्यप
- महापौैर ने संभाली जनगणना अभियान की कमान; घर-घर पहुँचकर परखी आंकड़ों की शुद्धता
- बीजापुर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, गोटपल्ली के जंगलों से हथियारों और IED सामग्री का भारी जखीरा बरामद
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का आगाज: 51 हजार प्रगणकों ने संभाला मोर्चा, ‘पेपरलेस’ डेटा से बनेगा भविष्य
- महासमुंद में 1.5 करोड़ का ‘गैस कैप्सूल’ घोटाला: GPS ट्रैकिंग ने बेनकाब किया काली कमाई का नेटवर्क
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज – रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आगामी 30 जुलाई 2025 (बुधवार) को सुबह 11:00 बजे राज्य मंत्रीपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक मंत्रालय (महानदी भवन), अटल नगर, नवा रायपुर में होगी। अधिकारियों और मंत्रियों को इस संबंध में औपचारिक सूचना दे दी गई है। संभावित एजेंडे में ये मुद्दे प्रमुख विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, इस कैबिनेट बैठक में सरकार कुछ नीतिगत फैसलों और वित्तीय स्वीकृतियों पर चर्चा कर सकती है। खासकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, कृषि, उद्योग, युवाओं के लिए रोजगार, और नवीन निवेश परियोजनाओं को लेकर प्रस्ताव लाए जा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। दिनांक 25 को सुबह चौकी नैला पुलिस को सूचना मिली कि चौकी नैला क्षेत्र के क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिवनी बोड़सरा के बीच इंदिरा आवास मोहल्ला खेत तरफ एक युवक की शव पडा है, जिसकी सूचना पर तत्काल स्वयं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप CSP कविता ठाकुर द्वारा फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण कर चौकी नैला में मर्ग क्रमांक 92/2025 धारा 194 BNSS कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया है। मर्ग जांच दौरान प्रथम दृष्टिया घटना हत्या का अपराध होना पाए जाने से डाक्टर साहब से शार्ट पीएम रिपोर्ट…
खबर वर्ल्ड न्यूज– रायपुर। छत्तीसगढ़ में सियासत ने एक नया मोड़ ले लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व राज्यपाल रमेश बैस को भारत का अगला उपराष्ट्रपति बनाए जाने की मांग की है। यह मांग उस समय सामने आई है जब मौजूदा उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू का कार्यकाल समाप्त होने के बाद देश नए उपराष्ट्रपति की ओर देख रहा है। * पत्र में प्रमुख बातें: दीपक बैज ने अपने पत्र में लिखा कि “छत्तीसगढ़ जैसे अपेक्षाकृत छोटे राज्य से आने वाले रमेश बैस जी…
हर पौधा मां के प्रति श्रद्धा और आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा है: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल कबीरधाम में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ महाअभियान का शुभारंभ, 5.47 लाख पौधों का होगा रोपण खबर वर्ल्ड न्यूज-कबीरधाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पर्यावरण के प्रति उनकी दूरदृष्टि को साकार करते हुए आज कबीरधाम जिले में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ पूरे जिले में एक साथ किया गया। यह अभियान 25 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक चलेगा, जिसके अंतर्गत जिले में कुल 5.47 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। इस महाअभियान का शुभारंभ…
छत्तीसगढ़ में राशन वितरण प्रणाली को मिलेगी नई मजबूती: संदीप शर्मा ने ली खाद्य आयोग अध्यक्ष की शपथ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में लगातार संघर्ष करते हुए शर्मा ने संघर्षशील जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी छवि बनाई है। सरकार ने उन्हें पीडीएस के तहत राशन कार्डधारियों को गुणवत्तापूर्ण प्रतिमाह राशन मिले, इसके निरीक्षण और परीक्षण के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। डॉ. सिंह ने कहा कि…
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गांव पहुँचकर प्रदान किया प्रमाण पत्र खबर वर्ल्ड न्यूज-कबीरधाम। टीबी मुक्त भारत अभियान को सशक्त आधार देते हुए कबीरधाम जिले ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जिले की ग्राम पंचायत जिंदा को प्रदेश का पहला टीबी मुक्त ग्राम घोषित किया गया है। इस उपलब्धि को मान्यता प्रदान करते हुए आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ग्राम जिंदा पहुँचकर ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात जवान केवल सुरक्षा की ड्यूटी नहीं निभा रहे, बल्कि मानवता की मिसाल भी पेश कर रहे हैं। बीजापुर और तेलंगाना के सीमा पर बसे कर्रेगुट्टा के पटेल पारा के एक ग्रामीण की आज शुक्रवार काे अचानक तबीयत गंभीर हो गई। हालात बिगड़ते देख परिजन और ग्रामीण घबराए हुए थे। तत्काल ग्रामीणों ने इसकी सूचना पास के सुरक्षा बल के जवानों को दी। जवानों ने बिना देर किए ग्रामीण को चार पहिया वाहन में बैठाया और ट्रैक्टर के माध्यम से कठिन रास्तों से होते हुए अपने कैम्प तक पहुंचाया। वहां समय पर…
रेरा अधिनियम के उल्लंघन का मामला खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (सीजी रेरा) ने बिलासपुर स्थित लोविना कोर्ट्स परियोजना में भूखंडों और मकानों की खरीदी-बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का अंतरिम आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 की धारा 4(2)(1)(क) के उल्लंघन के पर की गई है। उल्लेखनीय है कि इस धारा के तहत प्रमोटर को प्रोजेक्ट के अंतर्गत आवंटियों से प्राप्त कुल राशि का कम से कम 70 प्रतिशत भाग एक अलग बैंक खाते में रखना अनिवार्य है। इस राशि का उपयोग केवल निर्माण कार्य और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनभागीदारी की सराहनीय पहल करते हुए जैन समाज के प्रमुख समाजसेवी श्री सुभाष जैन, श्रीजी भक्त मंडल अध्यक्ष द्वारा जिला अस्पताल में उपचाररत 24 टीबी मरीजों को पोषण आहार किट वितरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की जनभागीदारी पहल के तहत यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी श्री सुभाष जैन ने स्वयं अस्पताल पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की और उन्हें पोषण किट भेंट किया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। पोषण किट में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले आहार सामग्री जैसे फल, सूखे मेवे, पौष्टिक बिस्किट,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया ने पुलिस अधीक्षक सभागृह में समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों का आज शुक्रवार काे क्राईम मीटिंग लेकर लंबित अपराधों का समीक्षा करते हुए अपराधों के अनुरूप समय-सीमा निर्धारित कर समय-सीमा में लंबित अपराध/मर्ग एवं गुम इंसान की विवेचना पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि बार्डरलेस पुलिसिंग पर जोर देते हुए कहा कि पीड़ित कभी भी किसी भी थाना/कैम्प में उपस्थित होकर अथवा टेलीफोनिक सूचना के माध्यम से अपनी समस्या साझा कर सकते हैं, ऐसे स्थिति में उन्हें किसी भी स्थिति में संबंधित थाना में उपस्थित होकर…

