खबर वर्ल्ड न्यूज – रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आगामी 30 जुलाई 2025 (बुधवार) को सुबह 11:00 बजे राज्य मंत्रीपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक मंत्रालय (महानदी भवन), अटल नगर, नवा रायपुर में होगी। अधिकारियों और मंत्रियों को इस संबंध में औपचारिक सूचना दे दी गई है।
संभावित एजेंडे में ये मुद्दे प्रमुख
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, इस कैबिनेट बैठक में सरकार कुछ नीतिगत फैसलों और वित्तीय स्वीकृतियों पर चर्चा कर सकती है। खासकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, कृषि, उद्योग, युवाओं के लिए रोजगार, और नवीन निवेश परियोजनाओं को लेकर प्रस्ताव लाए जा सकते हैं।


