Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर किरण देव ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में सतत अभ्यास और निरन्तर प्रयास से ही सफलता मिलती है। हार-जीत हरेक स्पर्धा में अवश्यंभावी है, लेकिन स्पर्धा का हिस्सा बनकर अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शन करना ज्यादा महत्वपूर्ण है। विधायक किरण देव स्थानीय पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी सभागार में 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा समापन कार्यक्रम को मुख्य आतिथ्य की आसंदी से सम्बोधित कर रहे थे। विधायक किरण देव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई और खेलकूद में अनुशासन जरूरी है,…

Read More

आपत्तिजनक सामान बरामद, मालिक फरार खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का दुर्ग पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर में दबिश देकर संचालिका समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन महिला और दो पुरुष शाामिल हैं। माैके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। मुख्य आरोपी स्पा सेंटर का मालिक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। मामला सुपेला थाना इलाके के नेहरू नगर का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ‘द ग्रीन डे स्पा’ में अनैतिक गतिविधियां चल रही है। पुलिस ने स्पा सेंटर में…

Read More

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य टीबी जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन की दिशा में प्रभावी और सुनियोजित प्रयासों के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में भी व्यापक कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वित की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के दिशानिर्देशन में 7 दिसंबर 2024 को “निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ – 100…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जुलाई को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए लगातार सबसे लंबे समय तक भारत के प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे व्यक्ति बन गए। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में हर क्षेत्र में भारत को आगे बढ़ाया है। पूरे विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं। देश की जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार प्रधानमंत्री…

Read More

कलेक्टर, सीईओ, विभिन्न जनप्रतिनिधियों सहित जिलेवासियों ने सामूहिक पौधरोपण महाअभियान में बढ़-चढ़ कर लिया भाग खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। सक्ती जिले में सामूहिक पौधरोपण महाअभियान का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वाशु जैन, विभिन्न जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में जिलेवासियों ने सामूहिक पौधरोपण महाअभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लिया और विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। सामूहिक पौधरोपण महाअभियान के तहत आज कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ द्वारा विभिन्न जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में नवापाराकला में पहुंचकर पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही वन विभाग द्वारा विकासखंड सक्ती…

Read More

एनआईटी रायपुर और विकास तरंगिणी द्वारा किया गया नि:शुल्क महिला स्वास्थ्य जागरूकता एवं जाँच शिविर का आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवालमहिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर एवं विकास तरंगिणी, छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आज महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जागरूकता एवं जाँच शिविर का एनआईटी परिसर में आयोजन किया गया। यह जांच शिविर और जागरूकता कार्यक्रम विशेषतः सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए आयोजित किया गया। शिविर के माध्यम से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए गहरी नाराजगी जाहिर की है। साथ ही कहा कि केवल आई लव यू कहना सेक्सुअल ह्रासमेंट नहीं है। इसमें छेड़छाड़ या अश्लील हरकत साबित होना जरूरी है। इस टिप्पणी के साथ हाईकोर्ट ने ट्रॉयल कोर्ट के फैसले के खिलाफ शासन की अपील को खारिज कर दिया है। साथ ही ट्रॉयल कोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए आरोपी को बरी करने का आदेश दिया है। दरअसल, 15 साल की अनुसूचित जाति की छात्रा ने कुरुद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें…

Read More

तपकरा में की गई घोषणा को दिया गया अमलीजामा, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने घोषणा को प्राथमिकता से पूरा भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में विगत दिवस तपकरा प्रवास के दौरान फरसाबहार में विश्राम गृह बनाने की घोषणा की थी, जिसके लिए 1 करोड़ 72 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति भी दे दी हैं। गौरतलब है कि उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने तपकरा को नगर पंचायत बनाने, तपकरा स्थित खेल स्टेडियम के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपए देने और फरसाबहार में विश्राम गृह निर्माण करने की भी घोषणा की थी।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 572.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 916.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 297.3 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 542.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 530.1 मि.मी., गरियाबंद में 438.6 मि.मी., महासमुंद में 490.3 मि.मी. और धमतरी में 452.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 632.3 मि.मी.,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचकर चैतन्य बघेल से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक, पायलट सुबह 8:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वे सेंट्रल जेल गए। इस दौरान उनके साथ सह प्रभारी जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, शिव डहरिया भी मौजूद रहे। वहीं पायलट के दौरे पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसा है। उनके मुताबिक दिल्ली में पप्पू और छत्तीसगढ़ में बिट्टू यही कांग्रेस की राजनीति बची है। कांग्रेस केवल परिवार तक सिमट गई है। पुरंदर ने आगे कहा कि आर्थिक नाकेबंदी के दौरान कांग्रेस ने रोजी पर…

Read More