Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-डोंगरगढ़। शहर के बीच स्थित आस्था का प्रमुख केंद्र बुढ़ादेव पहाड़ी में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी पहाड़ी को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया, सूखी घास और झाड़ियों के कारण आग तेजी से फैल रही है जबकि तेज हवा लपटों को और भड़का रही है, आग से उठता धुआं शहर के कई हिस्सों से साफ दिखाई दे रहा है जिससे लोगों में दहशत का माहौल है, सबसे चिंताजनक बात यह है कि सूचना के बावजूद खबर लिखे जाने तक मौके पर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आईडीबीआई बैंक में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में दो और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। यह कार्रवाई थाना धरसींवा पुलिस और संबंधित अधिकारियों द्वारा कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई। जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 मार्च 2026 को प्रार्थी नरेन्द्र कुमार वर्मा (38 वर्ष, साकिन सिलतरा, थाना धरसींवा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके बैंक लेन-देन में फर्जी दस्तावेज और काउंटर पावती का दुरुपयोग किया गया है। इसके आधार पर थाना धरसींवा में एफ.आई.आर. अप.क. 124/2026 धारा 420 भा.द.वि. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया और विवेचना आरंभ की गई।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद भी बदमाशों में कानून का कोई खौफ कम नजर आ रहा है और वे बेझिझक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां सिमरन सिटी फेस-2 में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसमें एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर द्वारा औद्योगिक इकाइयों के पर्यावरणीय अनुपालन की सतत निगरानी के तहत व्यापक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा जल एवं वायु प्रदूषणकारी उद्योगों का नियमित निरीक्षण कर उल्लंघन पाए जाने पर वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1981 एवं जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1974 के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जनवरी 2026 से अब तक प्रदूषण की स्थिति पाए जाने पर 23 उद्योगों के विरुद्ध नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें उरला एवं सिलतरा औद्योगिक क्षेत्रों के प्रमुख स्पंज आयरन उद्योग—वासवानी इंडस्ट्रीज लिमिटेड, शिल्फी स्टील्स…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि समाप्ति को लेकर विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर परीक्षण कार्य किया जा रहा है। इसमें वर्ष 2022 से पूर्व नियुक्त 10 और जनवरी – फरवरी वर्ष 2022 में नियुक्त 338,मार्च -मई में नियुक्त 572 तथा जून-दिसंबर 2022 में नियुक्त 90 सहायक प्राध्यापकों के प्रकरणों की समीक्षा कर मामलों में निर्णय लिए गए हैं। इस तरह कुल 1010 परिवीक्षाधीन सहायक प्राध्यापकों के संबंध में परीक्षण के बाद 872 सहायक प्राध्यापकों का परिवीक्षा अवधि समाप्ति की अनुशंसा की गई है और 68 सहायक प्राध्यापक को परिभ्रमण में रखा गया है।…

Read More

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। अपनी बिटिया डॉ. कंचन जायसवाल के विवाह के इस पावन अवसर को और भी यादगार बनाने के लिए मंत्री जायसवाल ने आज देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी से दिल्ली स्थित संसद भवन में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सपरिवार प्रधानमंत्री को विवाह समारोह का निमंत्रण पत्र सौंपा और अपनी बिटिया के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनका आशीर्वाद लिया।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर (अटल नगर) में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग द्वारा जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्य की समीक्षा हेतु राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति (IDCC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विभागीय सचिव भुवनेश यादव ने की। बैठक में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की उप महानिदेशक श्रीमती पी. संगीता, संयुक्त महारजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एवं जनगणना निदेशक, छत्तीसगढ़ कार्तिकेय गोयल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सचिव भुवनेश यादव ने निर्देशित किया कि राज्य में प्रत्येक जन्म एवं मृत्यु का शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध पंजीयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि…

Read More

बस्तर की संस्कृति और परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।आदिवासी खिलाड़ियों को समर्पित इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य बन गया है, जो भारत की खेल यात्रा में आदिवासी सशक्तिकरण और जमीनी स्तर पर भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तहत बस्तर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर के धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में एथलेटिक्स की प्रतियोगिताओं का आयोजन 30 मार्च से 2 अप्रैल तक किया जाएगा। खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स के अंतर्गत बस्तर जिले में आयोजित होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिता…

Read More

मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई नक्सल प्रभावित जिलों के आजीविका संवर्धन हेतु परामर्श कार्यशाला खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य में नक्सलवाद से मुक्त हुए क्षेत्रों में तीव्र, स्थायी एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में इन जिलों के आजीविका संवर्धन हेतु राज्यस्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास निहारिका बारीक, प्रमुख सचिव कृषि सहला निगार, प्रमुख सचिव सोनमणि वोरा, सचिव भीम सिंह सहित संबंधित जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के केशकाल विकासखंड क्षेत्र में अवैध गांजे की खेती पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मक्के की फसल के बीच में अवैध रूप से गांजा तैयार कर रहे दो किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। ​इसके बाद पूरी फसल की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि, यह पूरा प्रकरण कोंडागांव जिला के अंतर्गत स्थित केशकाल के ग्रामीण इलाके से सामने आया है। ग्राम स्तर पर मिली सूचना के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर खेतों का निरीक्षण किया। यहां…

Read More