खबर वर्ल्ड न्यूज-डोंगरगढ़। शहर के बीच स्थित आस्था का प्रमुख केंद्र बुढ़ादेव पहाड़ी में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी पहाड़ी को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया, सूखी घास और झाड़ियों के कारण आग तेजी से फैल रही है जबकि तेज हवा लपटों को और भड़का रही है, आग से उठता धुआं शहर के कई हिस्सों से साफ दिखाई दे रहा है जिससे लोगों में दहशत का माहौल है,
सबसे चिंताजनक बात यह है कि सूचना के बावजूद खबर लिखे जाने तक मौके पर न तो दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं और न ही प्रशासनिक टीम सक्रिय नजर आई है, स्थानीय लोग अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन संसाधनों की कमी के कारण प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं, बुढ़ादेव पहाड़ी धार्मिक और पर्यावरणीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है,
ऐसे में इस आगजनी से वन्य जीवों और जैव विविधता को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है, वहीं जानकारी के अनुसार नगरपालिका की दमकल टीम पहाड़ी तक नहीं पहुंच पा रही है जिससे हालात और गंभीर होते जा रहे हैं।
Trending
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद


