Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में करोड़ों के फर्जी टेंडर प्रकरण में आदिवासी विकास विभाग के डिप्टी कमिश्नर डॉ. आनंदजी सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। विभाग ने आदेश जारी किया है। दरअसल रायपुर में पदस्थ आदिवासी विकास विभाग के डिप्टी कमिश्नर डॉ. आनंदजी सिंह ने दंतेवाड़ा में सहायक आयुक्त रहते करोड़ों का फर्जी टेंडर लगवाया था। कलेक्टर ने साल 2021 से लेकर 2024 तक विभाग के टेंडर की जांच करवाई, तो कई चौंकानें वाले खुलासे हुए थे। सारी गड़बड़ी डॉ आनंदजी सिंह और केएस मेसराम के कार्यकाल के दौरान हुई थी। 45 टेंडर फर्जी तरीके से लगाना पाया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश भाजपा संगठन की शुक्रवार को एक साथ दो बड़े विषयों जीएसटी में बदलाव और आत्मनिर्भर भारत को लेकर कार्यशाला होगी। इसमें पूरे प्रदेश के जिलाध्यक्षों के साथ दोनों अभियानों से जुड़ी समितियों के संयोजक और सदस्यों को बुलाया गया है। जहां आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय स्तर के संयोजक राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के सांसद चंद्रप्रकाश जोशी मार्गदर्शन देंगे, वहीं जीएसटी के कार्यक्रमों को लेकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय और अभियान के प्रदेश संयोजक यशवंत जैन का मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यशाला में ही दोनों अभियानों की रूपरेखा और कार्यक्रम भी तय होंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.20 बजे भाजपा मुख्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) जाएंगे, यहां आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान और जीएसटी कार्यशाला में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5 बजे इंदिरा गांधी कृषि विवि के कृषक सभागार जाएंगे, यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी स्व. शांताराम सर्राफ की श्रद्धाजंलि सभा में शामिल होंगे और देर शाम 6.15 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
*रायपुर में स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न* KWNS – रायपुर। पत्रकारों को ख़बरों की होड़ और प्रतियोगी माहौल से उपजे तनाव से निकालकर संगठन की सद्भावना और एकजुटता ही राहत दिला सकती है। यही संदेश रायपुर के रिंग रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन छत्तीसगढ़ की रायपुर जिला इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में उभरकर सामने आया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पी.सी. रथ ने की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और चुनौतियों के बीच एकजुट रहना सबसे बड़ी जरूरत है। यूनियन पिछले छह वर्षों से…
KWNS – अभिनव सोनी, रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने रायपुर आउटर क्षेत्र में बढ़ती अराजकता को लेकर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजधानी के बाहरी इलाकों में बने बहुत सारे क्लब, पब,होटल और फार्म हाउस नशे, हुक्के और अश्लील पार्टियों के अड्डों में बदल चुके हैं । इनसे अपराध बढ़ रहे हैं, युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है और रायपुर की छवि धूमिल हो रही है। अग्रवाल ने तीखे शब्दों में कहा कि कई बार छापे और शिकायतों के बावजूद ये क्लब और फार्म हाउस खुले कैसे…
*वॉट्सएप्प आधारित चैटबॉट सुविधा होगी शुरू* KWNS – रायपुर ।बिलासपुर प्रदेश का पहला ऐसा नगर निगम बनने जा रहा है, जहां नागरिक अब स्मार्ट चैटबॉट के जरिए अधिकांश सेवाओं का लाभ घर बैठे ले सकेंगे। बिलासपुर नगर निगम ने डिजिटल इंडिया की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए वॉट्सऐप आधारित चैटबॉट सेवा शुरू कर रही है। इसके माध्यम से लोग प्रॉपर्टी टैक्स की जानकारी और भुगतान, बिल्डिंग परमिशन, शिकायत पंजीकरण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी सुविधाएं चंद मिनटों में प्राप्त कर सकेंगे। *ऐसे करेगा काम स्मार्ट चैटबॉट* इस चैटबॉट का उपयोग करना बेहद आसान होगा। इसके लिए निगम एक विशेष वॉट्सऐप…
बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक और कलेक्टर हुए शामिल नुक्कड़ नाटक से दिया सुरक्षा का संदेश खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में श्रम विभाग द्वारा निःशुल्क श्रमवीर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जय दुर्गा ऑयल प्रा.लि., से बी इंडस्ट्रियल एरिया, सिरगिट्टी में संपन्न हुआ I शिविर में कुल 1072 श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें बीपी, शुगर, आंख, मुख एवं दंत जांच, स्त्रीरोग जांच तथा जनरल हेल्थ चेकअप शामिल रहा। स्वास्थ्य सेवाएं जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) एवंअपोलो अस्पताल के डॉक्टरों की टीम द्वारा प्रदान की गईं।…
राहुल गांधी खुद को स्थापित करने के लिए लगातार झूठ बोल रहे हैं : केदार कश्यप खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी भ्रामक प्रचार करने वाली एक एजेंसी के प्रमुख हो गए हैं। वे हमेशा बेतुकी बातें कहते हैं, जिनका वर्तमान, भविष्य और अतीत से कोई नाता नहीं है। उनके सलाहकार राहुल गांधी को सही सलाह भी नहीं देते हैं। प्रदेश के वन मंत्री कश्यप ने कहा कि भारत के चुनाव आयोग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। विष्णु सरकार के सुशासन में आदिवासी अंचल की महिलाएं आज स्व-सहायता समूहों से जुड़कर न सिर्फ आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही हैं। इसी तारतम्य में विकासखण्ड मुंगेली अंतर्गत ग्राम पचोटियां की “जय बूढ़ा देव” महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने मछलीपालन से अपनी आमदनी में बढ़ोत्तरी की है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती संतोषी धु्रुव और सचिव गौरी बाई मरावी ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत बैंक से लोन लिया था और विगत 08 वर्षों से गांव के रामसागर तालाब में मछली…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। दुग्ध सहकारी समिति केशलीखुर्द विकासखण्ड मुंगेली का पंजीयन उपरांत प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने समिति के अध्यक्ष जयकुमार ओगरे को दुग्ध पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान किया। ओगरे ने बताया कि दुग्ध सहकारी समिति केशलीखुर्द का पंजीयन हो जाने से आसपास के 08 से 10 गॉवांे के दुग्ध उत्पादक किसान उक्त समिति में ही वास्तविक मूल्य पर दुग्ध बेच सकेंगे, इससे किसानों के शहर आने-जाने में लगने वाले समय की बचत होगी। साथ ही आवागमन में होने वाला खर्च भी बचेगा। इससे दुग्ध उत्पादक किसानों काफी सुविधा…

