खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में करोड़ों के फर्जी टेंडर प्रकरण में आदिवासी विकास विभाग के डिप्टी कमिश्नर डॉ. आनंदजी सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। विभाग ने आदेश जारी किया है। दरअसल रायपुर में पदस्थ आदिवासी विकास विभाग के डिप्टी कमिश्नर डॉ. आनंदजी सिंह ने दंतेवाड़ा में सहायक आयुक्त रहते करोड़ों का फर्जी टेंडर लगवाया था।
कलेक्टर ने साल 2021 से लेकर 2024 तक विभाग के टेंडर की जांच करवाई, तो कई चौंकानें वाले खुलासे हुए थे। सारी गड़बड़ी डॉ आनंदजी सिंह और केएस मेसराम के कार्यकाल के दौरान हुई थी। 45 टेंडर फर्जी तरीके से लगाना पाया गया था। खुलासा होते ही दोनों पूर्व सहायक आयुक्तों और विभाग के एक बाबू के खिलाफ दंतेवाड़ा में एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने दोनों अफसरों को गिरफ्तार कर लिया था। अब ये जेल में हैं जबकि बाबू अब तक फरार है।
इस पूरे मामले में विभाग ने भी एक्शन लेते हुए डिप्टी कमिश्नर आनंदजी सिंह को सस्पेंड कर दिया है। इस अवधि में इनका कार्यकाल आयुक्त आदिम जाति विभाग रायपुर रखा गया है, जबकि केएस मेसराम रिटायर हो चुके हैं।
Trending
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त


