खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। विष्णु सरकार के सुशासन में आदिवासी अंचल की महिलाएं आज स्व-सहायता समूहों से जुड़कर न सिर्फ आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही हैं। इसी तारतम्य में विकासखण्ड मुंगेली अंतर्गत ग्राम पचोटियां की “जय बूढ़ा देव” महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने मछलीपालन से अपनी आमदनी में बढ़ोत्तरी की है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती संतोषी धु्रुव और सचिव गौरी बाई मरावी ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत बैंक से लोन लिया था और विगत 08 वर्षों से गांव के रामसागर तालाब में मछली पालन कर रही हैं।
समूह की महिलाएं साल में दो बार मछली बेचती हैं, जिससे उन्हें करीब 60 हजार रूपए तक की आमदनी हो जाती है। इसके साथ ही वे अपनी परंपरागत खेती-बाड़ी भी करती हैं। इससे उनके परिवार की आय में लगातार वृद्धि हुई है और जीवन स्तर में सुधार आया है। महिलाओं ने कहा कि सरकार की योजनाओं और सहयोग से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। आज वे आत्मविश्वास के साथ अपने परिवार का भाग्य खुद गढ़ रही हैं। इससे उन्हें रोजगार का साधन मिल गया है और अजीविका भी बेहतर तरीके से चल रही है। उन्होंने शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
Trending
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त


