Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
Author: Khabar World
इंद्रावती नदी में स्वयं नाव चलाकर गाँव पहुँचे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच और परामर्श खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में जब बस्तर के दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने की बात होती है तो सबसे पहले दुर्गम जंगलों और उफनती इंद्रावती नदी का ख्याल आता है। बरसात के मौसम में दुर्गम गाँवों तक पहुँचना बेहद जोखिमपूर्ण माना जाता है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में प्रदेश का प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए लोगों की जान बचाने की…
छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों के विकास यात्रा पर जोर खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित नवाखानी जोहार भेंट कार्यक्रम आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर स्थित वन विद्यालय में धूमधाम से आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विशेष रूप से शिरकत की और इसे ‘गौरव का क्षण’ करार दिया। कार्यक्रम में सैकड़ों आदिवासी बंधुओं ने भाग लिया, जहां पारंपरिक नृत्य, लोकगीत और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्षों की रजत जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शताब्दी वर्ष और आदिवासी उत्थान की योजनाओं पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जशपुर जिले के ग्रामीण अंचलों को लंबे समय से अंधेरे से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कांसाबेल ब्लॉक के 13 गांवों और उनसे जुड़ी आश्रित बस्तियों में अधूरे पड़े विद्युतीकरण कार्य को पूरा कराने के लिए 58 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि से ग्राम पूसरा, पोंगरो, कांसाबेल, बाँसबहार, चोगरीबहार, देवरी, दोकड़ा, सारूकछार, बटईकेला, नरियलडांड, फरसाजुड़वाईन, खूंटीटोली और बेलटोली सहित कई मजरा-टोलियों में विद्युत केबल बिछाने और अन्य अधूरे कार्य पूरे किए जाएंगे। इसके बाद इन बस्तियों में सुशासन की रौशनी पहुँचेगी और ग्रामीणों को अंधेरे…
26 लाख 42 हज़ार रुपए से होगा आहाता एवं अतिरिक्त कक्ष का निर्माण खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के ग्राम मोहतरा के शाला प्रांगण में आज 26 लाख 42 हज़ार रुपए से बनने वाले आहाता निर्माण एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंत्री टंकराम वर्मा ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का वास्तविक आधार है। विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल पर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत सुदूर गाँवों में बसे जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों को अब सुरक्षित छत और सम्मानजनक जीवन मिल रहा है। इस योजना ने न केवल आवासहीन परिवारों के सपनों को साकार किया है, बल्कि उन्हें सामाजिक सुरक्षा और आत्मसम्मान का नया आधार भी प्रदान किया है। जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत बुमतेल निवासी लखन उरांव इस योजना से लाभान्वित होकर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले एक सशक्त उदाहरण बने हैं। वर्षों तक कच्चे मकान में रहने के कारण उन्हें और…
जिलास्तरीय मैराथन से गूंजा संदेश – नशा त्यागें, भविष्य संवारें खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में रविवार को जिले में नशामुक्ति अभियान मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन का शुभारंभ दंतेवाड़ा चौक से हुआ, जहाँ महिला आयोग की सदस्य दीपिका सोरी एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि धनीराम बारसे ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। मैराथन का समापन मिनी स्टेडियम सुकमा में हुआ, जहाँ मुख्य अतिथियों ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। वरिष्ठ जनप्रतिनिधि धनीराम बारसे ने विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने की जिम्मेदारी युवाओं की है। उन्होंने स्वदेशी…
प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से अब उपभोक्ता बन रहे बिजली के विक्रेता खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। बदलते समय के साथ अब बिजली उपभोक्ता केवल बिजली खर्च करने वाले नहीं रह गए हैं, बल्कि स्मार्ट बिजली उपभोक्ता बनकर ऊर्जा उत्पादन और बचत में भी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं और आधुनिक तकनीक के जरिए लोग सस्ती, सहज और स्वच्छ बिजली का लाभ उठा रहे हैं और अतिरिक्त बिजली बेचकर आमदनी भी कमा रहे हैं। सरगुजा जिले के गंगापुर निवासी सुरेंद्र शुक्ला इस योजना के सफल लाभार्थी हैं। पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल 4 से 5…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर एक और चिंताजनक घटना सामने आई है। 19 सितंबर 2025 की रात करीब 9:30 बजे बिलासपुर-मुंगेली मार्ग पर एलआईसी कार्यालय के ठीक सामने एक लाल रंग की डिजायर कार ने तेज गति से खड़ी गाय को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पुलपारा वार्ड नंबर 1 के निवासी अजय यादव (पिता: स्वर्गीय दरबारी यादव) की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना) और…
हरियाणा के संचालकों पर ग्रामीणों का आरोप, 3 हजार रुपये प्रति सर्विस का खुलासा खबर वर्ल्ड न्यूज-राज चक्रधारी-महासमुंद। महासमुंद जिले में ग्रामीण इलाकों के होटलों को छिपे हुए ‘अड्डों’ में तब्दील कर दिया गया है। बिना किसी वैध अनुमति के संचालित इन होटलों में देह व्यापार का धंधा जोरों पर चल रहा है, जिसका प्रमुख आरोप स्थानीय हरियाणा निवासी संचालकों पर लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) को एक शिकायती पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है, दावा करते हुए कि इस गैरकानूनी कारोबार से क्षेत्र का सामाजिक माहौल खराब हो रहा है और युवतियों का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1039.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1472.0 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 498.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 903.0 मि.मी., बलौदाबाजार में 758.4 मि.मी., गरियाबंद में 917.6 मि.मी., महासमुंद में 736.4 मि.मी. और धमतरी में 936.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1091.9 मि.मी.,…

