खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। जशपुर जिले के ग्रामीण अंचलों को लंबे समय से अंधेरे से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कांसाबेल ब्लॉक के 13 गांवों और उनसे जुड़ी आश्रित बस्तियों में अधूरे पड़े विद्युतीकरण कार्य को पूरा कराने के लिए 58 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।
इस राशि से ग्राम पूसरा, पोंगरो, कांसाबेल, बाँसबहार, चोगरीबहार, देवरी, दोकड़ा, सारूकछार, बटईकेला, नरियलडांड, फरसाजुड़वाईन, खूंटीटोली और बेलटोली सहित कई मजरा-टोलियों में विद्युत केबल बिछाने और अन्य अधूरे कार्य पूरे किए जाएंगे। इसके बाद इन बस्तियों में सुशासन की रौशनी पहुँचेगी और ग्रामीणों को अंधेरे से मुक्ति मिलेगी।
मुख्यमंत्री साय को जैसे ही अधूरे विद्युतीकरण कार्य की जानकारी मिली, उन्होंने तत्परता दिखाते हुए विभाग को इसे पूरा कराने के निर्देश दिए। अब स्वीकृति के बाद कार्य प्रारंभ हो गया है।
ग्रामीणों ने वर्षों पुरानी इस समस्या के समाधान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है। उनका कहना है कि रोशनी पहुँचने से न केवल जीवन में बदलाव आएगा, बल्कि बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीण क्षेत्रों की सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को भी नई दिशा मिलेगी।
Trending
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त


