Author: Khabar World

छत्तीसगढ़ में 36 धड़ों में बंट चुकी है कांग्रेस खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसका मूल उद्देश्य केवल भ्रष्टाचार करना ही है। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ सरकारी खजाने और जन-धन पर अपनी नजर गड़ाए रहती है। इसी राष्ट्र विरोधी मानसिकता के चलते कांग्रेस पार्टी को जनता ने नकार दिया है। पिछले 2014 से कांग्रेस देश के कुछ राज्यों तक ही सिमटकर रह गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अंतर्कलह चरम पर है। पूरी कांग्रेस पार्टी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले की केशकाल पुलिस ने घर से निकलकर भटकी छोटी बच्ची को परिजनों से मिलाया। जिसपर उसकी मां अपनी बेटी को देख कर खुश होते हुए केशकाल पुलिस टीम का सहारना करते हुए आभार व्यक्त किया । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ग्राम सुरडोंगर के पास 11 साल का बालिका सुबह करीबन 6 बजे भटकती दिखी जिसे बिहारीलाल शोरी नगर पंचायत अध्यक्ष ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने देर न करते हुए तत्काल थाना केशकाल में पदस्थ उप निरीक्षक अखिलेश धीवर स्वयं अपनी टीम प्रधान आरक्षक ईश्वर नेताम,माधुरी…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई कहा- ‘‘जनसहभागिता से ही जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाया जा सकता है’’ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जल संरक्षण की दिशा में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए महासमुंद जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जल संचय जनभागीदारी अभियान 2.0 के अंतर्गत जिले को जोन-2 की कैटेगरी-2 में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर भारत सरकार द्वारा महासमुंद जिला प्रशासन को एक करोड़ रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस सफलता पर महासमुंद जिले के नागरिकों, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई देते…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर दशहरे का प्रमुख आकर्षण फूल रथ की परिक्रमा इन दिनाें जारी है, यह अनवरत 29 सितंबर तक राेजाना जारी रहेगा । इस दाैरान राज परिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव के द्वारा मां देतेश्वरी के छत्र के साथ रथारूढ़ होने के लिए प्रयासरत हैं। इस संबध में बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक तथ्य काे समझना आवश्यक है, जिसके तहत 25 मार्च 1966 को बस्तर के अंतिम बस्तर माहाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव की हत्या के बाद तत्कालीन बस्तर कलेक्टरों ने राज परिवार के किसी भी सदस्य को बस्तर दशहरा में मां देतेश्वरी के छत्र के साथ रथारूढ़ होने पर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कवर्धा पुलिस ने 36 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तीनों आरोपी मोहम्मद सरफराज, नसीम अहमद और जितेंद्र खरे कवर्धा के ही रहने वाले आदतन अपराधी हैं। गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने आरोपियों को मौके पर ले जाकर सीन को रीक्रिएट किया। आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोरियों को मीडिया के सामने पेश करते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवाई ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं, जिन्होंने पहले बाइक के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-केशकाल। छत्तीसगढ़ के केशकाल में एक 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग युवक ने 6 साल की बच्ची को कुरकुरे खिलाने का लालच देकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची को जब पेट दर्द की शिकायत हुई तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जब डॉक्टरों ने बच्ची के साथ रेप होने की पुष्टि की। इसके बाद केशकाल पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामले…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने बीच सड़क पर दूसरे युवक की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई कर दी। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरोपी युवक बेल्ट से लगातार दूसरे युवक को पीट रहा है, जबकि आसपास लोग तमाशबीन बने रहे। जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक आरोपी की नाबालिग बहन के साथ प्रेम-प्रसंग में था और दोनों को एक साथ देख कर आरोपी आपा खो बैठा। गुस्से में तमतमाए युवक…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया “मेक-इन-सिलिकॉन” पोस्टर और वेबसाइट का शुभारंभ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में “मेक-इन-सिलिकॉन: राष्ट्रीय सिंपोजियम ऑन एनेबलिंग इंडिजिनस सेमीकंडक्टर इन्फ्रास्ट्रक्चर” के पोस्टर और आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। यह संगोष्ठी भारत में सेमीकंडक्टर मिशन को नई दिशा देने और देश में स्वदेशी तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने की पहल है। ट्रिपल आईटी-नया रायपुर के निदेशक प्रो. ओमप्रकाश व्यास ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि यह राष्ट्रीय संगोष्ठी 7–8 नवम्बर 2025 को ट्रिपल आईटी-नया रायपुर में आयोजित होगी। इसमें देशभर के विशेषज्ञ, उद्योग जगत के प्रतिनिधि,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा बस्तर जिले के तोकापाल ब्लॉक के ग्राम पोटानार में आज शुक्रवार काे पंचायत भवन में राष्ट्रीय पोषण माह एवं स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार विषय पर एक विशेष लोक संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई,अन्नप्राशन एवं पोषण आहार स्टॉल लगाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप, चित्रकोट विधानसभा के विधायक विनायक गोयल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी,जनपद अध्यक्ष तोकापाल रामबती भंडारी, उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी, जिला पंचायत सदस्य सुश्री पद्मिनी कश्यप,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1106.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1530.0 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 514.9 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1010.3 मि.मी., बलौदाबाजार में 893.2 मि.मी., गरियाबंद में 1048.3 मि.मी., महासमुंद में 897.3 मि.मी. और धमतरी में 1030.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1116.1 मि.मी.,…

Read More