खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने बीच सड़क पर दूसरे युवक की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई कर दी। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरोपी युवक बेल्ट से लगातार दूसरे युवक को पीट रहा है, जबकि आसपास लोग तमाशबीन बने रहे।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक आरोपी की नाबालिग बहन के साथ प्रेम-प्रसंग में था और दोनों को एक साथ देख कर आरोपी आपा खो बैठा। गुस्से में तमतमाए युवक ने सड़क पर ही युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- बोर्ड परीक्षा की गोपनीयता भंग करने पर बड़ी कार्रवाई; केंद्र अध्यक्ष समेत 5 कर्मचारी निलंबित
- ज्येष्ठ माह में 4 एकादशी का संयोग, जानें अपरा, पद्मिनी, परमा और निर्जला एकादशी व्रत की तिथि
- IPL 2026: लगातार पांचवीं जीत से जीटी बनी नंबर वन, एसआरएच तीसरे स्थान पर पहुंची
- ओटीटी रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड फिर रचेगी इतिहास! जानें-18सौ करोड़ से रह गई कितनी दूर
- शीशम की पत्तियां: गर्मी का ‘नेचुरल एयर कंडीशनर’, जानें वैज्ञानिक आधार और आयुर्वेद के प्रमाण
- सूरजपुर में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: मुआवजे के लालच और मामूली विवाद में मां की पत्थर से कुचलकर हत्या
- तुमीडीह डैम के पास जंगल में युवती की नृशंस हत्या, पहचान मिटाने चेहरे को पत्थर से कुचला
- मुख्यमंत्री साय ने पावन अचला एकादशी की दी शुभकामनाएँ


