खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले की केशकाल पुलिस ने घर से निकलकर भटकी छोटी बच्ची को परिजनों से मिलाया। जिसपर उसकी मां अपनी बेटी को देख कर खुश होते हुए केशकाल पुलिस टीम का सहारना करते हुए आभार व्यक्त किया । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ग्राम सुरडोंगर के पास 11 साल का बालिका सुबह करीबन 6 बजे भटकती दिखी जिसे बिहारीलाल शोरी नगर पंचायत अध्यक्ष ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने देर न करते हुए तत्काल थाना केशकाल में पदस्थ उप निरीक्षक अखिलेश धीवर स्वयं अपनी टीम प्रधान आरक्षक ईश्वर नेताम,माधुरी रावते,मनोहर निषाद को लेकर रवाना हुए पुलिस टीम ने बच्ची के पास पहुंचकर आस-पास के लोगों से पूछ-ताछ व वाट्स एप के माध्यम से पतासाजी करते हुए पूछताछ किया गया। लड़की ने अपना नाम ओमेश्वरी सलाम बताई। लड़की भूखी थी जिसे कुछ खाने के लिए दिया गया,लड़की के बारे में लगातार आने जाने वालों से पूछ-ताछ करने पर ग्राम गौरगांव का होना पता चला। भटकी लड़की के साथ उसके घर के माता-पिता के संबंध में जानकारी ली गई। जो ओमेश्वरी सलाम पति द्वारका सलाम की लड़की होना पता चलने पर उसके घर ग्राम गौरगांव पेट्रोलिंग गाड़ी से ले जाकर उसकी मां ओमेश्वरी सलाम को सुपुर्द किया गया।
Trending
- बोर्ड परीक्षा की गोपनीयता भंग करने पर बड़ी कार्रवाई; केंद्र अध्यक्ष समेत 5 कर्मचारी निलंबित
- ज्येष्ठ माह में 4 एकादशी का संयोग, जानें अपरा, पद्मिनी, परमा और निर्जला एकादशी व्रत की तिथि
- IPL 2026: लगातार पांचवीं जीत से जीटी बनी नंबर वन, एसआरएच तीसरे स्थान पर पहुंची
- ओटीटी रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड फिर रचेगी इतिहास! जानें-18सौ करोड़ से रह गई कितनी दूर
- शीशम की पत्तियां: गर्मी का ‘नेचुरल एयर कंडीशनर’, जानें वैज्ञानिक आधार और आयुर्वेद के प्रमाण
- सूरजपुर में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: मुआवजे के लालच और मामूली विवाद में मां की पत्थर से कुचलकर हत्या
- तुमीडीह डैम के पास जंगल में युवती की नृशंस हत्या, पहचान मिटाने चेहरे को पत्थर से कुचला
- मुख्यमंत्री साय ने पावन अचला एकादशी की दी शुभकामनाएँ


