Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू की रिमांड पर चल रहे रिटायर IAS निरंजन दास, कारोबारी नीतेश पुरोहित और यश पुरोहित को आज ACB-EOW स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने बीते दिनों गिरफ्तार कर तीनों को रिमांड पर लिया था। रिमांड खत्म होने के बाद आज फिर से तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां यश पुरोहित और निरंजन दास की रिमांड 4 दिन के लिए बढ़ा दी गई, जबकि नीतेश पुरोहित को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। बता दें कि ईओडब्ल्यू का आरोप है कि इस शराब घोटाले का पैसा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव 1994 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विकासशील बनाए गए हैं। वे 30 सितंबर को मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन के कार्यकाल पूरा होने के बाद पदभार संभालेंगे। अमिताभ जैन राज्य के इतिहास में सबसे लंबे समय तक मुख्य सचिव रहने वाले अधिकारी रहे हैं और उन्हें पहली बार रिटायरमेंट के बाद सेवा विस्तार भी मिला था। अटकलें यह भी हैं कि सेवानृवित होने के बाद उन्हें बिजली विनियामक आयोग का चेयरमैन बनाया जाएगा। आईएएस अमिताभ जैन को 30 नवंबर 2020 को छत्तीसगढ़ का 12वां मुख्य सचिव नियुक्त किया गया, जब तत्कालीन मुख्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए आदेश दिया है, कि अब जिले की सभी दुकानों, शो-रूम, अस्पतालों, स्कूलों, बैंकों, एनजीओ और ट्रस्टों में आंतरिक शिकायत समिति का गठन अनिवार्य रूप से किया जाना है। यदि 10 या उससे अधिक कर्मचारियों वाले किसी भी संस्थान ने यह समिति गठित नहीं की तो उस पर राशि 50 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। श्रम पदाधिकारी भुपेन्द्र नायक ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर हरिस एस. के मार्गदर्शन में जिले के संस्थानों में कार्यरत कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा…
जन-संवाद और जनभागीदारी आधारित सुशासन नीति का प्रतिफल है यह सफलता- मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ ने जल संरक्षण में रचा नया इतिहास – मुख्यमंत्री ने दी जनता को बधाई खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जल संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर इतिहास रचा है। जल संचय जनभागीदारी 1.0 (JSJB) के परिणामों में प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि जल प्रबंधन और जनभागीदारी के संगम का जीवंत उदाहरण है। प्रदेश में अब तक 4,05,563 कार्य पूर्ण कर जल संरक्षण को एक जन-आंदोलन में बदल दिया गया है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। स्वस्थ समाज की अवधारणा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत कवर्धा के बोड़ला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) को एक एडवांस सोनोग्राफी मशीन भेंट की है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र की बैगा जनजाति सहित ग्रामीण और जंगली अंचलों की महिलाओं को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करना है। प्रमुख सकारात्मक प्रभाव इस पहल से विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और अन्य जरूरतमंद रोगियों के लिए डायग्नोस्टिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है। जनजातीय स्वास्थ्य…
जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम धर्मार्थ चिकित्सालय के नवीन भवन का तेजी से हो रहा है निर्माण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य को प्राथमिकता क्रम में हमेशा शीर्ष पर रखा है। उनके नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए कई ऐसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिससे आने वाले समय में जशपुर जिले में न केवल आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेगी, बल्कि यहाँ स्वास्थ्य शिक्षा का भी एक बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टरेट के समीप एनटीपीसी लारा के सीएसआर मद से 35.53 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रहे स्वर्गीय…
प्रदेश का स्वास्थ्य ढांचा आधुनिकता और विश्वास का बन रहा है प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की उत्कृष्टता का प्रतीक, प्रदेश का सबसे पुराना और सबसे बड़ा पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय तथा इससे संबद्ध डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के डॉक्टरों की टीम ने जटिल उपचारों में लगातार ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए हैं जिन पर हर किसी को गर्व हो सकता है। ताज़ा उदाहरण एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट (एसीआई) के कार्डियोलॉजी विभाग में हुआ, जहाँ 68 वर्षीय महिला मरीज पर देश का छठा और किसी भी सरकारी संस्थान का पहला बैकमैन टोटल फिजियोलॉजिकल…
राज्य शासन ने जारी किया आदेश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 1994 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विकासशील छत्तीसगढ़ के अगले मुख्य सचिव होंगे। वह अमिताभ जैन की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 सितंबर को खत्म हो रहा है। विकासशील एशियाई डेवलपमेंट बैंक (ADB) मनीला में कार्यकारी निदेशक के पद पर तैनात थे, जहां से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल के बाद वापस बुलाया गया था। विकासशील ने 1994 में भारतीय प्रशासनिक सेवा ज्वाइन की थी। छत्तीसगढ़ कैडर में आते ही उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियाँ निभाईं। वे रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े जिलों में कलेक्टर रहे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ शासन में उद्योग,…
कांग्रेस बिजली बिल के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा सरकार को बिजली बिल हाफ योजना फिर से शुरू करना ही पड़ेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बढ़े हुये बिजली बिल के कारण प्रदेश का आम आदमी परेशान है। भाजपा सरकार ने पिछले पौने दो सालों में तीन बार बिजली का दाम बढ़ाया है और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को बंद कर दिया है जिसके कारण प्रदेश का गरीब और मध्यम वर्ग का बजट बिगड़ गया है। बढ़े बिजली के बिल के कारण सरकार के खिलाफ जनता में…
जनता की समस्याओं को हल करने में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की है अहम भूमिका- मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री साय से राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में 2024 बैच के 13 एवं 2021 बैच के एक अधिकारी शामिल थे। मुख्यमंत्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों से चर्चा के दौरान कहा कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रशासन की धुरी हैं। जनता की समस्याओं को हल करने में उनकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ-साथ आपको प्रबुद्ध नागरिक के रूप में समाज की भी चिंता…

