Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सूरजपुर में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: मुआवजे के लालच और मामूली विवाद में मां की पत्थर से कुचलकर हत्या
- तुमीडीह डैम के पास जंगल में युवती की नृशंस हत्या, पहचान मिटाने चेहरे को पत्थर से कुचला
- मुख्यमंत्री साय ने पावन अचला एकादशी की दी शुभकामनाएँ
- रावाभाठा में बम बनाने की साजिश नाकाम, मुख्य आरोपी विनय देवांगन गिरफ्तार
- बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब सक्रिय, मानसून की दस्तक जल्द; रायपुर सहित कई जिलों में अंधड़ और बारिश का अलर्ट
- केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा: ग्रामीण विकास योजनाओं की होगी ‘अग्निपरीक्षा’
- बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की मैराथन बैठक आज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आगामी रणनीतियों पर करेंगे मंथन
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। जिले के गजाधरपुर गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी ही मां की लोढ़ा (मसाला पीसने वाला पत्थर) मारकर हत्या कर दी। यह मामला लटोरी चौकी क्षेत्र का है। मृतका की पहचान फलेन बाई (50) के रूप में हुई है, जो अपने बेटे डिगम्बर चेरवा के साथ रहती थीं। जानकारी के मुताबिक, डिगम्बर के पिता की मौत कुएं में गिरने से हुई थी। इसके बाद परिवार को सरकारी मुआवजा मिला था। पुलिस के अनुसार, आरोपी बेटा लगातार मां से मुआवजे के पैसे मांगता था, लेकिन फलेन बाई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले में एक युवती की अर्धनग्न हालत में लाश मिली है। युवती का शव डैम किनारे जंगल में पड़ा मिला। पुलिस ने शुरुआती जांच में मामला हत्या का पाया गया। मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम तुमीडीह डैम के पास जंगल में लोगों ने एक युवती का शव देखा। इसके बाद मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती की डेडबॉडी औंधे मुंह जमीन पर पड़ी थी। शव के पास ही उसके कपड़े भी बिखरे मिले। पुलिस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को पावन अचला एकादशी की शुभकामनाएँ दी। X पोस्ट में उन्होंने लिखा, यह पर्व हमें धर्म, सेवा, सदाचार और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रार्थना है कि भगवान श्रीहरि की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो तथा हमारा समाज प्रेम, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहे। जय श्रीहरि !! अपरा
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में बम बनाने से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी विनय देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाठा इलाके में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को रावाभाठा क्षेत्र में संदिग्ध बैग से बम बनाने की सामग्री मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDDS) और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेराबंदी में लेकर जांच शुरू की गई। बम निरोधक दस्ते…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मई के पहले पखवाड़े के बाद प्रदेश में कहीं गर्मी तो कहीं तेज हवा और हल्की बारिश का दौर जारी है। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने से 13 मई को एक-दो जगहों पर बहुत हल्की बारिश और गरज-चमक की गतिविधि की संभावना है। रायपुर में मंगलवार को तेज गर्मी पड़ी। शाम को गर्म हवाएं चलती रही। इसके कारण उमस बढ़ रही है। प्रदेश के अन्य संभागों में भी अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। इस सप्ताह के अंत तक दक्षिण-पश्चिम मानसून शुरू होने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। बुधवार को कुछ जगहों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत सरकार के ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान 13 और 14 मई 2026 को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वे ग्रामीण विकास मंत्रालय अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही ग्रामीण विकास से जुड़े जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं हितग्राहियों से संवाद करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री पासवान 13 मई को राज्य स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई), महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (डीडीयू-जीकेवाई), राष्ट्रीय सामाजिक सहायता…
बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की मैराथन बैठक आज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आगामी रणनीतियों पर करेंगे मंथन
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। वह सुबह 11 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। जहां शाम 5 बजे तक चलने वाली बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय से रवाना होकर 5:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री निवास पहुंचने के बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।
छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर केवल 2.3 प्रतिशत सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे (पीएलएफएस) 2025 के आंकड़ों में छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत की तुलना में काफी कम होकर 2.3 प्रतिशत दर्ज की गई है। यह आंकड़ा प्रदेश की मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था, रोजगारोन्मुखी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावशीलता को दर्शाता है। राज्य सरकार की प्राथमिकता केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि लोगों को सम्मानजनक आजीविका, स्थायी आय और आत्मनिर्भरता से जोड़ना रही है। यही…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां दल्लीराजहरा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है। दास पान ठेला चौक के पास बीएसपी के सीवरेज लाइन बिछाने के दौरान मिट्टी धंसने से मजदूरों के दबने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, लगभग 10 फीट गहरी खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी का मलबा गिर गया, जिससे काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे में दो पुरुष किशुन कुमार, राकेश कुमार और एक महिला बैशाखिन की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं एक मजदूर का शव बरामद कर लिया…
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ वर्षों पुराना सपना खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आयोजित “सुशासन तिहार” अब आमजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव की नई कहानी लिख रहा है। शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में लोरमी विकासखंड के ग्राम कारीडोंगरी में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम दरवाजा निवासी भगवती गंधर्व को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित पक्के मकान की चाबी प्रदान की गई। इससे उनका वर्षों पुराना सपना साकार हुआ है। वर्षों से कच्चे…

