Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सूरजपुर में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: मुआवजे के लालच और मामूली विवाद में मां की पत्थर से कुचलकर हत्या
- तुमीडीह डैम के पास जंगल में युवती की नृशंस हत्या, पहचान मिटाने चेहरे को पत्थर से कुचला
- मुख्यमंत्री साय ने पावन अचला एकादशी की दी शुभकामनाएँ
- रावाभाठा में बम बनाने की साजिश नाकाम, मुख्य आरोपी विनय देवांगन गिरफ्तार
- बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब सक्रिय, मानसून की दस्तक जल्द; रायपुर सहित कई जिलों में अंधड़ और बारिश का अलर्ट
- केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा: ग्रामीण विकास योजनाओं की होगी ‘अग्निपरीक्षा’
- बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की मैराथन बैठक आज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आगामी रणनीतियों पर करेंगे मंथन
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
Author: Khabar World
KWNS – रायपुर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां दंतेश्वरी से देश और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष श्री महेश कश्यप, कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव, चित्रकोट विधायक…
KWNS – प्रिया पाठक,रायपुर। राजधानी रायपुर में बदमाश बेखौफ हो चुके हैं। ताजा मामला सदर बाजार के पीछे स्थित राजधानी पैलेस का है। जहां एक सर्राफा व्यापारी से लूट का मामला सामने आया है। 2 बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी से 86 किलो चांदी की लूट को अंजाम दिया है। जिसकी कीमत 1 करोड़ 50 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आगरा निवासी राहुल गोयल सर्राफा व्यापारी है। जो रायपुर के सदर बाजार के पीछे स्थित जैन मंदिर के पास राजधानी पैलेस में किराए में रहता है। बताया जा…
KWNS – रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा राजनांदगांव और डोंगरगढ़ में प्रारंभ किए जा रहे पर्यटक सूचना केन्द्रों का संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय ने की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने गांधी जयंती के दिन आयोजित लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्यटक सूचना केन्द्रों के माध्यम से राजनांदगांव जिले में आने वाले पर्यटकों को विभिन्न सुविधाओं की जानकारी आसानी से मिलेगी, इससे जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नये अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री…
KWNS – धर्म। शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव और ग्रह शनि को समर्पित माना जाता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शनि दोष, साढ़ेसाती (साढ़े सात वर्ष का कष्टकारी समय) और ढैय्या (ढाई वर्ष का प्रभाव) के नकारात्मक प्रभावों को कम करने तथा शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए शनिवार को विशेष पूजा-अर्चना और उपाय किए जाते हैं. इन उपायों से जीवन में आर्थिक संकट, रुके हुए कार्य, स्वास्थ्य समस्याएं और मानसिक अशांति दूर होने की आस्था है। शनिदेव को प्रसन्न करने के प्रमुख उपाय शनि मंदिर में जाकर शनिदेव पर सरसों का तेल अर्पित करें. साथ…
KWNS – प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर स्थित आईआईएम में पहली बार अखिल भारतीय डीजीपी-आईजी सम्मेलन 28 से 30 नवंबर के बीच आयोजित होगा। यह तीन दिवसीय सम्मेलन देशभर के सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों को एक साथ लाएगा। सम्मेलन में आंतरिक सुरक्षा, नक्सल विरोधी अभियान, आतंकवाद विरोधी प्रयास, ड्रग्स नियंत्रण और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समापन सत्र को संबोधित कर सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सम्मेलन में…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। रायपुर पुलिस ने शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को नजरबंद किया। वे अपने ही सरकार के खिलाफ सीएम-हाउस के सामने धरना प्रदर्शन करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें एम्स के पास रोक लिया। पूर्व मंत्री ने कोरबा कलेक्टर अजित वसंत के खिलाफ पहले 14 गंभीर बिंदुओं पर शिकायतें दर्ज कराई थीं। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि 4 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं हुई, तो वे राजधानी में धरने पर बैठेंगे। इसी के तहत शनिवार सुबह वे धरना देने के लिए निकले थे। हालांकि, उन्हें गहोई भवन में…
KWNS – आरंग । मंदिरहसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकरा में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. मौके पर पुलिस के आलाधिकारी, फॉरेंसिक की टीम पहुंच गई है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरंग भेज दिया गया है. मृतक की पहचान सुरेश धीवर (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई है. मृतक के सिर पर चोट के गंभीर निशान है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुरेश कुछ लोगों के साथ बैठकर जाम छलकाए. लेकिन शनिवार सुबह सुरेश की लहूलुहान हालत में लाश मिली. गांव वाले शव…
KWNS – रायपुर। कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत को हटाने की मांग को लेकर धरना देने पर अड़े पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को मनाने की कोशिशें भी चल रही हैं। खबर है कि सीएम विष्णु देव साय ने शुक्रवार की रात कंवर से चर्चा की है। साय ने कंवर को बताया कि उनके लिखे पत्र पर बिलासपुर कमिश्नर से जांच प्रतिवेदन मांगा गया है। सीएम ने कंवर को धरना नहीं देने की सलाह दी है। इस पूरे मामले कंवर से चर्चा की कोशिश की गई, किन्तु उनसे संपर्क नहीं हो पाया। यह भी बताया कि कंवर अब भी कोरबा कलेक्टर की…
KWNS – बस्तर। मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना करने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राज महल गए। यहां बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव समेत परिवार से मुलाकात की।जगदलपुर में शाह की सभा में लोगों की भीड़ जुट गई है। थोड़ी देर बाद शाह मुरिया दरबार में शामिल होंगे। बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव के अनुसार, अमित शाह देश के पहले गृहमंत्री हैं, जो बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शिरकत कर रहे हैं। इससे पहले केवल राज्य के मुख्यमंत्री ही इस परंपरा में शामिल होते थे। मुरिया दरबार में केंद्रीय मंत्री मांझी, चालकी, मेंबर और…
KWNS – दंतेवाड़ा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मां दंतेश्वरी के दर्शन किए। इसके बाद वे सिरहासार भवन में बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार की रस्म में शामिल होंगे। फिर लाल बाग मैदान में स्वदेशी मेला कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां आम जनता को संबोधित करेंगे। बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव के मुताबिक, अमित शाह देश के पहले ऐसे गृहमंत्री हैं, जो बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शिरकत करने यहां आ रहे हैं। हालांकि, इससे पहले तक राज्य के मुख्यमंत्री पहुंचते थे। इस रस्म में अमित शाह मांझी, चालकी, मेंबर, मेंबरीन समेत अन्य समुदाय से सीधे…

