KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। रायपुर पुलिस ने शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को नजरबंद किया। वे अपने ही सरकार के खिलाफ सीएम-हाउस के सामने धरना प्रदर्शन करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें एम्स के पास रोक लिया।
पूर्व मंत्री ने कोरबा कलेक्टर अजित वसंत के खिलाफ पहले 14 गंभीर बिंदुओं पर शिकायतें दर्ज कराई थीं। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि 4 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं हुई, तो वे राजधानी में धरने पर बैठेंगे। इसी के तहत शनिवार सुबह वे धरना देने के लिए निकले थे।
हालांकि, उन्हें गहोई भवन में नजरबंद कर दिया गया। ननकीराम कंवर ने कहा कि अगर प्रशासन का यही रवैया रहा, तो अगली बार भाजपा की सरकार नहीं बनेगी।


