Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छुहीमिट्टी खदान धंसने से एक महिला की मौत हो गई, वहीं एक घायल हो गईं। दो महिलाएं बाल-बाल बचीं। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर मृत व घायल व महिला को बाहर निकाला। घटना वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के मदनपुर की है। दिवाली के अवसर पर घर की पुताई के लिए ग्रामीण महिलाएं छुहीमिट्टी खदान से मिट्टी निकाल रही थीं। इस दौरान ऊपरी हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा, जिससे एक महिला की नीचे दबने से मौत हो गई, वहीं एक घायल हो गई। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने महिलाओं को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर और कांकेर जिलों के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:50 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे। 10:15 बजे स्टेट प्लेन से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। 10:55 बजे उनका विमान मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर पहुंचेगे। इसके बाद 11:00 बजे से 1:30 बजे तक वे प्रेस वार्ता और अन्य कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे। दोपहर 1:35 बजे मुख्यमंत्री कांकेर जिले के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:20 बजे भानुप्रतापपुर के फॉरेस्ट ग्राउंड हेलीपैड पर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल जाएंगे। दोपहर 2:25 से 3:25 बजे तक मुख्यमंत्री भानुप्रतापपुर के हाई स्कूल…

Read More

KWNS-  प्रिया पाठक,  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने 16 अक्टूबर 2025 को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है, जिसमें 35 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को उनके पदानुसार कैबिनेट और राज्य स्तर की दर्ज़ प्रदान की गई है। यह आदेश नवा रायपुर के महनदी भवन से जारी किया गया है।

Read More

KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने 16 अक्टूबर 2025 को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है, जिसमें 35 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को उनके पदानुसार कैबिनेट और राज्य स्तर की दर्ज़ प्रदान की गई है। यह आदेश नवा रायपुर के महनदी भवन से जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, यह दर्ज़ निगम और मंडल के प्रमुख अधिकारियों को उनके वर्तमान पदानुसार दी गई है। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी प्रमुख अधिकारी समान दर्जा प्राप्त करें और पदोन्नति की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। इससे निगम और मंडलों में कार्यरत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के साथ राहत देने का कार्य कर रही है। सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना से जिले में सौर ऊर्जा के प्रति लोगों का उत्साह तेजी से बढ़ रहा है। अब लोग अपने घरों में सोलर सिस्टम लगाकर खुद ही बिजली निर्माता बन रहे हैं और अतिरिक्त बिजली वितरण कंपनी को बेचकर आय भी प्राप्त कर रहे हैं। इससे अब उपभोक्ताओं के बिजली बिल लगभग शून्य या बहुत कम हो चुके है। बिजली बिल के अतिरिक्त बोझ से मिली मुक्ति मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के विकासखण्ड मानपुर के…

Read More

किसान कर सकेंगे 9 नवंबर से ऑफलाईन एवं ऑनलाईन टोकन के लिए आवेदन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बायोमैट्रिक पद्धति से की जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए धान उपार्जन केन्द्रों में ऑफलाईन के अलावा मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाईन टोकन जारी किए जाएंगे। सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम, प्रबंध संचालक विपणन संघ एवं संचालक खाद्य विभाग के मार्गदर्शन में आज सरगुजा एवं दुर्ग संभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को व्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से धान खरीदी सम्पन्न कराने के लिए पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। अलग-अलग संभागों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 अक्टूबर तक चलेगी।…

Read More

जनभागीदारी और शासन की पहल से पुनर्जीवित हुए पारंपरिक जल स्रोत खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। जनभागीदारी और शासन की पहल से पुनर्जीवित हुए पारंपरिक जल स्रोतसरगुजा जिले में ‘मोर गांव मोर पानी‘ महा अभियान के तहत भू-जल स्तर में गिरावट को रोकने, वर्षा जल संचयन को प्रोत्साहित करने और पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए व्यापक कार्य किए गए हैं। छत्तीसगढ़ शासन का उद्देश्य था कि प्रत्येक गांव अपने जल स्रोतों का संरक्षण कर जल आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़े, ताकि आने वाले समय में जिले को जल संकट से मुक्ति मिल सके। मोर गांव मोर पानी महा अभियान…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले के नवागढ़ विधानसभा मे राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट के लिए प्रशिक्षण सह अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाए रखने हेतु बूथ लेवल एजेंटों की भूमिका को सशक्त बनाना है। निर्वाचन कार्य में बूथ लेवल एजेंटों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि ये मतदान केंद्र स्तर पर मतदाता सूची की सटीकता, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा मतदाता पहचान संबंधी त्रुटियों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव के गौरव पथ स्थित 500 सीटर प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। यह विद्यालय वित्तीय वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट में स्वीकृत शिक्षा परियोजना के तहत तैयार किया गया है। इस आधुनिक संस्थान की स्थापना राज्य सरकार की उस मंशा को मूर्त रूप देती है, जिसके तहत प्रतिभाशाली और मेहनती विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाओं के साथ प्रगति के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। 23 जिलों से आए विद्यार्थी, नई शुरुआत के साथ पहला सत्र आरंभ नवस्थापित इस विद्यालय में वर्तमान शैक्षणिक सत्र में 113 विद्यार्थियों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नान घोटाले मामले में रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला और IAS अनिल टुटेजा को रायपुर की विशेष कोर्ट ने जमानत दे दी है। लेकिन, जमानत मिलने के बाद भी अनिल टुटेजा जेल में रहेंगे, क्योंकि शराब घोटाले मामले में उन्हें EOW में आरोपी बनाया गया है। बता दें कि दोनों आरोपियों ने 22 सितंबर को ईडी कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद उन्हें चार सप्ताह के दिल्ली ईडी की कस्टोडियल रिमांड पर रखा गया था। अदालत ने उन्हें 16 अक्टूबर तक ईडी की कस्टोडियल डिमांड पर भेजा था। वहीं आज रिमांड पूरी होने के…

Read More