Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेंद्री में एक महिला का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। ये पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, बेंद्री निवासी देवांगन परिवार की महिला का शव संदिग्ध रूप से मिला है, शव के सर में पूरा नकाब बंधा हुआ है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर शहर कांग्रेस कमेटी आज मौन धरना प्रदर्शन करने जा रही है। शहीद राजीव पांडे का स्मारक निर्माण पूरा करने की मांग को लेकर रायपुर शहर कांग्रेस कमेटी अनुपम गार्डन के पास 11 बजे से मौन धरना प्रदर्शन करेगी। भाजपा सरकार से स्मारक निर्माण पूरा करने की मांग की जाएगी। सियाचिन में हुई गोलीबारी में सेकंड लेफ्टिनेंट राजीव पांडे शहीद हुए थे। कांग्रेस शासन में शहीद राजीव पांडे का स्मारक निर्माण होना था।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में आज राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों ताना-बाना बना रहेगा। एक तरफ आज जहां सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलिकॉप्टर आज किसी भी जिले में व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षक के लिए उतर सकते हैं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज किसी भी जिले में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए उतर सकते हैं। सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री साय सुबह समाधान शिविर में जनता की समस्याओं का हल करेंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप सुशासन तिहार अंतर्गत मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम चातरखार में समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चातरखार, धनगांव च, निरजाम, चमारी, बाकी, सोनपुरी शी, पलानसरी, मानपुर अमलीडीही, फंदवानी, गोपतपुर, गस्तीकापा, कारेसरा, चलान सहित कुल 14 ग्राम पंचायतों के लोग शामिल हुए और अपने आवेदन के निराकरण के संबंध में जानकारी ली। साथ ही नए आवेदन भी प्रस्तुत किए। समाधान शिविर में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत सदस्य रजनी मानिक सोनवानी, जनपद पंचायत मुंगेली के अध्यक्ष रामकमल सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक विनय गुप्ता शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला न्यायालय जगदलपुर के परिसर में ई-सर्टिफाइड कॉपी सेंटर का उद्घाटन आज बुधवार काे छग. उच्च न्यायालय के कम्प्यूटराईजेशन समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार व्यास, न्यायमूर्ति नरेश कुमार चंद्रवंशी, न्यायमूर्ति राकेश मोहन पाण्डेय, न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल, न्यायमूर्ति बिभु दत्ता गुरू वर्चुअल माध्यम से किया । इस दाैरान प्रधान जिला न्यायाधीश गोविंद नारायण जांगड़े, कलेक्टर हरिश, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अरूण दास, समस्त न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे । उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने फास्टर सेल एवं ई-सर्टिफाइड कॉपी सेंटर का…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले फिर से सामने आने लगे हैं। सोमवार को दुर्ग और रायपुर में कुल दो नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज पाए गए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण की आशंकाओं के बीच स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। आज विभाग द्वारा ILI (Influenza Like Illness) और SARI (Severe Acute Respiratory Illness) की प्रभावी निगरानी के लिए नया विस्तृत सर्विलांस प्रोटोकॉल जारी किया है। यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में लागू होगा। सभी जिलों के CMHO को निर्देश संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश में प्रदेश के सभी मुख्य…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी 01 से 07 जून 2025 तक ‘चावल उत्सव’ आयोजित किया जाएगा। इस उत्सव के दौरान प्रदेश के 81 लाख से अधिक राशनकार्डधारी परिवारों को जून, जुलाई एवं अगस्त—तीनों माह का चावल एकमुश्त वितरित किया जाएगा। राज्य शासन ने इस उद्देश्य से प्रदेश की 13,928 उचित मूल्य दुकानों को चावल का आबंटन जारी कर दिया है। सभी दुकानों में चावल का भण्डारण कार्य तेजी से जारी है ताकि वितरण में किसी प्रकार की बाधा न आए। इस पहल से दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों तक समय पर खाद्य उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। राज्य खाद्य, नागरिक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आंगनबाड़ी एवं स्कूल के सभी बच्चों का चिरायु योजना के तहत स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा इस योजना के तहत मेडिकल चेक-अप से छूटने नहीं चाहिए। पिछले वित्तीय वर्ष में लगभग 20 प्रतिशत बच्चे स्वास्थ्य परीक्षण से बच गये थे। कलेक्टर अग्रवाल आज मंथन सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग के काम-काज की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चिरायु योजना के तहत रिफर किये गये बच्चों को राज्य सरकार द्वारा मुफ्त में आगे का इलाज किया जाता है। गत वर्ष लगभग साढ़े 3 हजार…

Read More

कलेक्टर ने ली उद्योगपतियों, अधिकारियों और समूह की दीदियों की बैठक भू-जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जनभागीदारी पर कलेक्टर का जोर खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में गिरते भू-जल स्तर और बढ़ते तापमान जैसी पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले वृक्षारोपण अभियान शुरू करने की घोषणा की है। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिले में हरियाली के लिए सघन पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में औद्योगिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के प्रमुख उद्योगपतियों ने भाग लिया।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा हरी झंडी दिखाकर शिखर युवा मंच, बिलासपुर द्वारा संचालित एवं एसबीआई फाउंडेशन, मुंबई द्वारा वित्तपोषित एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स (मोबाइल मेडिकल यूनिट-एमएमयू) काे आज बुधवार काे कलेक्टर कार्यालय प्रांगण से रवाना किया। इस दाैरान प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण एवं एसबीआई संजीवनी टीम सहित कबीरधाम जिले से डॉ. लखन राजपूत (कबीरधाम एमएमयू) एवं अयोध्या प्रसाद जायसवाल (कबीरधाम एसवायएम समन्वयक) विशेष रूप से माैजूद रहे। विदित हाे कि यह पहल ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एसबीआई…

Read More