Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- चंपारण्य धाम– छत्तीसगढ़ का वह पावन आंगन, जहाँ प्रकटे थे पुष्टिमार्ग के प्रणेता महाप्रभु वल्लभाचार्य
- “सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान: कुनकुरी में हड़कंप, गुणवत्ता जांच हेतु 6 खाद्य पदार्थों के नमूने लैब भेजे गए
- छत्तीसगढ़ पुलिस में ‘थर्ड जेंडर’ की दमदार दस्तक: 8 ट्रांसजेंडर युवाओं ने आरक्षक बनकर रचा इतिहास
- रायपुर आईपीएल में ‘खुली लूट’: ₹20 का पानी ₹100 में, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने वित्त मंत्री से की शिकायत
- धमतरी का ‘शापित’ गाँव, जहाँ शराब की गंध ने रोक दी शहनाइयों की गूँज
- भिलाई में भीषण सिलेंडर धमाका: एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत, इलाके में मातम
- धमतरी में AI क्रांति: भविष्य की तकनीक से लैस होंगे युवा, कलेक्टर की पहल से खुलेगा वैश्विक अवसरों का द्वार
- सफलता की नई इबारत: बिलासपुर के महेश कश्यप ने उद्यानिकी तकनीकों से खेती को बनाया मुनाफे का सौदा
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। जिले में पुलिस लगातार नशे के अवैध कारोबार और तस्करी पर शिंकजा कस रही है। इसी कड़ी में वाड्रफनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यूपी से आ रही लग्जरी कार की चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित कफ सिरप और कैश बरामद किया गया है। 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली की यूपी के बनारस की ओर से एक लग्जरी इनोवा कार (UP 70 ED 7121) में प्रतिबंधित कफ सिरप परिवहन किया जा रहा है। जिसके बाद नाकेबंदी कर कार को रोका…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आज मुख्यमंत्री निवास में बैठक करेंगे। इस दौरान वे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे और 10:55 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास (सेक्टर-24) पहुंचेंगे। सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मुख्यमंत्री बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 1:00 बजे नवा रायपुर स्थित निवास से प्रस्थान कर 1:05 बजे सेक्टर-24 स्थित एम-3 पहुंचेंगे, जहां 1:05 से 1:50 बजे तक आरक्षित कार्यक्रम रहेगा। वहीं दोपहर 2:15 बजे मुख्यमंत्री सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ को किया सम्मानित: आदि कर्मयोगी अभियान और पीएम जनमन योजना में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य घोषित जनजातीय सशक्तिकरण के क्षेत्र में पांच जिलों को मिली राष्ट्रीय पहचान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर अपनी सशक्त पहचान दर्ज कराई है। आदि कर्मयोगी अभियान और प्रधानमंत्री जनमन योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए राज्य को आज भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य’ के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। राज्य सरकार और जनजातीय…
सीवी रमन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल 195 को पीएचडी एवं 189 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से नवाजा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका कोटा स्थित डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। उन्होंने 195 विद्यार्थियों को पीएचडी को उपाधि और 189 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया। उन्होंने इस दौरान विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित दीक्षांत स्मारिका सहित अन्य प्रकाशनों का विमोचन किया। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम को जीवन का मूल मंत्र बताते हुए सफलता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। भाषा ज्ञान…
खबर वर्ल्ड न्यूज- दुर्ग। जिले में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में नाती बहू ने अपनी दादी सास के सिर पर हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है। यह घटना ग्राम बोरी की है। 16 अक्टूबर को घर से सभी सदस्यों के काम पर चले जाने के बाद खाना को लेकर नाती बहू और दादी सास के मध्य विवाद शुरू हो गया। इस दौरान दोपहर को दादी ने खाना खाने से मना कर दिया एवं नाती-बहू पर आरोप लगाया कि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से इस वक्त की बड़ी खबर…डभरा के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर यानी बीएमओ राजेंद्र कुमार पटेल को आज रंगे हाथों रिश्वत लेते एसीबी ने गिरफ्तार किया है। शिकायत करने वाले उमेश कुमार चंद्रा, जो बीएमओ कार्यालय डभरा में बाबू के पद पर पदस्थ हैं, उन्होंने एसीबी को बताया था कि उनके 81 हजार रुपए के यात्रा भत्ते का भुगतान हो चुका है, लेकिन इसके बदले बीएमओ ने 32,500 रुपए रिश्वत की मांग की। पहले ही 16,500 रुपए लिए जा चुके थे और अब बाकी के 16 हजार की मांग की जा रही थी। शिकायत…
बिजली बिल से मिली राहत बना आत्मनिर्भर खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। बिजली बिल से मिली राहत बना आत्मनिर्भरयदि संकल्प और सही दिशा में की गई पहल साथ हो, तो बदलाव अवश्य संभव है। पहले हर महीने 10 से 12 हजार रुपये तक का बिजली बिल भरने वाले ओमप्रकाश गुप्ता अब प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लाभ से पूरी तरह ऊर्जा आत्मनिर्भर बन चुके हैं। जांजगीर-चांपा जिले के व्हीआईपी सिटी निवासी ओमप्रकाश गुप्ता ने यह साबित कर दिखाया है। पारदर्शी प्रक्रिया के तहत बिना किसी परेशानी लगा सौलर प्लांट ओमप्रकाश गुप्ता के घर की छत पर 5 किलोवाट क्षमता का…
अब महिलाओं को नहीं जाना पड़ेगा 100 किलोमीटर दूर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मानपुर में सफलतापूर्वक सिजेरियन डिलीवरी की गईं। कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में मानपुर स्वास्थ्य केन्द्र में सिजेरियन डिलीवरी शुरू होने जाने अब इस इलाके की गर्भवती माताओं को सिजेरियन ऑपरेशन के लिए 100 किलोमीटर दूर राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज तक नहीं जाना पड़ेगा। ग्राम मानपुर की शशि परतेती एवं विकासखंड मोहला के ग्राम गिधाली की राजेश्वरी सलामे का सफल ऑपरेशन किया गया। दोनों माताएँ…
प्रधानमंत्री आवास योजना में ऐतिहासिक सफलता 33 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का आशियाना खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सफल क्रियान्वयन में बिलासपुर जिले ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2024-25 में जिले ने 33 हजार 687 आवास पूर्ण कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि न केवल प्रशासनिक दक्षता का उदाहरण है, बल्कि हजारों परिवारों के जीवन में आई स्थिरता, सुरक्षा और सम्मान की प्रतीक भी है। मिशन मोड में कार्य करते हुए 33 हजार से अधिक मकान पूर्ण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में वर्ष 2016 से 2023…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा हाल ही में आयोजित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के साथ ही ‘मुसाफिर पंजी‘ के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री साय ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया था कि गांवों में बाहरी राज्यों एवं शहरों से आने वाले व्यक्तियों का पूरा ब्यौरा संधारित किया जाए वे किस उद्देश्य से आए हैं, कहां से आए हैं, कितने समय के लिए रुके हैं, तथा उनका नाम, पता, आधार और मोबाइल नंबर इत्यादि जानकारी कोटवार के पंजी में दर्ज की जाए। मुख्यमंत्री के…

