खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से इस वक्त की बड़ी खबर…डभरा के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर यानी बीएमओ राजेंद्र कुमार पटेल को आज रंगे हाथों रिश्वत लेते एसीबी ने गिरफ्तार किया है।
शिकायत करने वाले उमेश कुमार चंद्रा, जो बीएमओ कार्यालय डभरा में बाबू के पद पर पदस्थ हैं, उन्होंने एसीबी को बताया था कि उनके 81 हजार रुपए के यात्रा भत्ते का भुगतान हो चुका है, लेकिन इसके बदले बीएमओ ने 32,500 रुपए रिश्वत की मांग की।
पहले ही 16,500 रुपए लिए जा चुके थे और अब बाकी के 16 हजार की मांग की जा रही थी। शिकायत सही पाए जाने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और आज बीएमओ को 15 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
एसीबी टीम ने रिश्वत की रकम जब्त कर ली है और आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसीबी का साफ कहना है – भ्रष्टाचार के खिलाफ ये लड़ाई जारी रहेगी।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


