खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। जिले में पुलिस लगातार नशे के अवैध कारोबार और तस्करी पर शिंकजा कस रही है। इसी कड़ी में वाड्रफनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यूपी से आ रही लग्जरी कार की चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित कफ सिरप और कैश बरामद किया गया है। 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली की यूपी के बनारस की ओर से एक लग्जरी इनोवा कार (UP 70 ED 7121) में प्रतिबंधित कफ सिरप परिवहन किया जा रहा है। जिसके बाद नाकेबंदी कर कार को रोका गया, चेकिंग के दौरान 5 कार्टून में 495 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप (मात्रा 49.5 लीटर) मिला। वहीं 73,755 नगद कैश भी बरामद किया गया।
पुलिस ने तीन युवकों पर कार्रवाई करते हुए एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21(ख) के तहत मामला दर्ज किया। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी- नागेश्वर यादव, अतुल यादव, और सुशीत उर्फ पिंटू यादव। सभी सरगुजा के निवासी हैं।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


