Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कवर्धा: ‘साइकिल’ से दफ्तर पहुंचे SP-ASP; पीएम मोदी की अपील को बनाया जन-आंदोलन
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की कार्यों की समीक्षा, भू-अर्जन, वन-व्यपवर्तन, पोल शिफ्टिंग की बाधाओं को समय-सीमा में निराकृत करने के दिए निर्देश
- छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल: पर्यावरणीय मानकों के पालन और सतत निगरानी का सशक्त मॉडल
- कोरबा जिले के विकास का महत्वपूर्ण आधार है डीएमएफ – मंत्री लखनलाल देवांगन
- तरबूज खाने से बच्चे की मौत, 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में जांजगीर कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान
- भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई टीम का एलान, 13 मंडलों में नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी धार
- एकादशी का व्रत रखने वाले नोट कर लें, आज कितने बजे से लग जाएगी एकादशी की तिथि
- लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को नुकसान, प्लेऑफ में पहुंचने का चांस हुआ कम; देखें ताजा अंक तालिका
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। चौकी बसदेई पुलिस ने नशीली इंजेक्शन की बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला और एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 300 नशीली इंजेक्शन जब्त किए हैं, जिनकी बाजार कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। बता दें कि बीते 19 अक्टूबर 2025 को बसदेई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिरसी जूनापारा निवासी राही खान अपने घर के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से महत्वकांक्षी योजना के तहत आपताकालीन सेवा हेतु 102 महतारी एक्सप्रेस संचालित की जा रही है। बलौदाबाजार जिले में आपातकालीन सेवा में संलग्न 102 महतारी एक्सप्रेस का घरेलु उपयोग करने वाले ड्राइवर के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए उसकी सेवा समाप्त कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर 2025 को निलेश साहू ड्राइवर 102 महतारी एक्सप्रेस वाहन क्रमांक सीज़ी 074430 की ड्यूटी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-कसडोल में लगी हुई थी। जनप्रतिनिधि एवं मीडिया के माध्यम से उक्त वाहन में सीमेंट की बोरी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दीपों के इस पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर संदेश जारी करते हुए कहा — “यह पावन पर्व आपके जीवन को सुख, समृद्धि और सफलता के दिव्य प्रकाश से आलोकित करे।” मुख्यमंत्री ने आगे लिखा — “भगवान श्री गणेश से प्रार्थना है कि बुद्धि और विवेक का दीप सदा प्रज्वलित रहे और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपके घर-आंगन को धन-धान्य, सौभाग्य और आनंद से परिपूर्ण करे।” साय ने अपने संदेश में लोगों से यह भी आह्वान किया — “आइए, इस दीपोत्सव पर हम सब मिलकर अंधकार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 24 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर समेत प्रदेशभर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। इससे पहले रविवार को बस्तर को ओडिशा और आंध्र प्रदेश से जोड़ने वाली किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर लैंड स्लाइड हुआ था। चट्टानों के बड़े टुकड़े पटरियों पर गिरने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। स्थिति को देखते हुए रेलवे ने किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन को रद्द कर दिया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देशभर में आज दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी जशपुर के अपने गृहग्राम बगिया में परिजनों के साथ दिवाली मनाएंगे। साथ ही स्थानीय लोगों से भेंट भी करेंगे। सीएम विष्णुदेव साय ने सभी प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘यह पावन पर्व आपके जीवन को सुख, समृद्धि और सफलता के दिव्य प्रकाश से आलोकित करे। भगवान श्री गणेश से प्रार्थना है कि बुद्धि और विवेक का दीप सदा प्रज्वलित रहे और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपके घर-आंगन को धन-धान्य, सौभाग्य और आनंद से परिपूर्ण…
KWNS – रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली और गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश, सत्य और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दीपों का यह उत्सव हमारे जीवन में नई ऊर्जा, नई चेतना और आशा का संचार करता है। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे दीपावली को स्वदेशी भावना के साथ, पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए मनाएं और एक-दूसरे…
*मुख्यमंत्री सोहरई करमा महोत्सव 2025 में हुए शामिल* KWNS – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले में अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद, प्रांतीय शाखा छत्तीसगढ़ द्वारा ग्राम कण्डोरा में आयोजित महासम्मेलन (सोहरई करमा महोत्सव 2025) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कुनकुरी में 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित रौतिया समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया तथा ग्राम पंचायत कण्डोरा में 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले रौतिया भवन निर्माण का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री साय ने समाज की मांग पर ग्राम कण्डोरा में करमा अखरा निर्माण के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर से मात्र पांच किलोमीटर दूर ग्राम आसना में वन आधारित अर्थव्यवस्था और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के लिए ग्राम आसना में वन विज्ञान केंद्र की स्थापना की जायेगी । वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री साय ने हमेशा से आदिवासियों के पारंपरिक ज्ञान और उनके जीवन को आधुनिक तकनीक से जोड़कर सशक्त करने पर जोर दिया है, और यह केंद्र उनके इसी विज़न को साकार करेगा। ग्राम आसना में वन विज्ञान केंद्र की स्वीकृति मिली है, जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के कारण वनोपजों की गिरती मात्रा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। एक अज्ञात युवक किराना दुकान में सामान खरीदने के बहाने पहुंचा और मौके का फायदा उठाकर दुकान मालकिन के गले से सोने की चेन झपट ली, इसके बाद बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। आरोपी के भागने की घटना दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना ग्राम परसतराई की है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम परसतराई की रहने वाली महिला अपने घर से लगे…
किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवम्बर से होगा प्रारंभ खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। राज्य सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी आगामी 15 नवम्बर से प्रारंभ किया जा रहा है। धान बेचने सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में किसानों का पंजीयन अनिवार्य है। किसानों की सुविधा के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर तक कर दिया गया है। सुकमा जिले में कुल 22533 किसानों का पंजीयन एग्रीस्टैक पोर्टल में हो चुका है। जिले में फॉर्मेट आईडी पंजीयन कार्य सीएचसी सेंटर…

